• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Vivo Y18i बजट स्मार्टफोन ग्लोबल मार्केट के साथ भारत में भी होगा लॉन्च! Geekbench और BIS सर्टिफिकेशन मिले

Vivo Y18i बजट स्मार्टफोन ग्लोबल मार्केट के साथ भारत में भी होगा लॉन्च! Geekbench और BIS सर्टिफिकेशन मिले

गीकबेंच लिस्टिंग में डिवाइस को 1.8GHz ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ लिस्ट किया गया है, जिसके Unisoc T612 प्रोसेसर होने की उम्मीद है।

Vivo Y18i बजट स्मार्टफोन ग्लोबल मार्केट के साथ भारत में भी होगा लॉन्च! Geekbench और BIS सर्टिफिकेशन मिले

Photo Credit: Vivo

Vivo Y18 और Vivo Y18e को जेम ग्रीन और स्पेस ब्लैक कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया गया था

ख़ास बातें
  • गीकबेंच में डिवाइस को 1.8GHz ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ लिस्ट किया गया है
  • सिंगल-कोर और मल्टी-कोर टेस्ट में क्रमश: 419 और 1,461 स्कोर हासिल किया है
  • 4GB रैम और Unisoc T612 प्रोसेसर के साथ लॉन्च हो सकता है फोन
विज्ञापन
ऐसा प्रतीत होता है कि Vivo जल्द दो नए अफॉर्डेबल स्मार्टफोन्स को पेश करने की तैयारी में है। ये Y18t और Y18i हो सकते हैं, जो पिछले कुछ समय से लीक्स के जरिए खबरों में बने हुए हैं। दोनों ही स्मार्टफोन्स हाल ही में IMEI डेटाबेस में देखा गया था और अब इनमें से एक, Vivo Y18i को एक साथ कई सर्टिफिकेशन्स में देखे जाने का दावा किया गया है। इसके Geekbench लिस्टिंग से कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन्स का इशारा भी मिला है। चलिए विस्तार से जानते हैं।

Mysmartprice ने Vivo Y18i को एक साथ Geekbench, BIS और TUV Rheinland सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म की वेबसाइट पर लिस्टेड देखा है। लिस्टिंग में कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन्स का भी खुलासा हुआ है। सभी प्लेटफॉर्म पर Y18i को मॉडल नंबर V2414 के साथ लिस्ट किया गया है। BIS से इसके भारत में आने का इशारा भी मिलता है।

गीकबेंच लिस्टिंग में डिवाइस को 1.8GHz ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ लिस्ट किया गया है, जिसके Unisoc T612 प्रोसेसर होने की उम्मीद है। इसे 4GB रैम के साथ टेस्ट किया गया था। हालांकि, लॉन्च के समय इसमें अधिक रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन होने की उम्मीद कर सकते हैं। प्लेटफॉर्म पर स्मार्टफोन को सिंगल-कोर और मल्टी-कोर टेस्ट में क्रमश: 419 और 1,461 पॉइन्ट का स्कोर हासिल हुआ है। 

हालांकि, रिपोर्ट बताती है कि BIS, TUV और EE सर्टिफिकेशन से Vivo Y18i के बारे में कोई खास जानकारी नहीं मिलती है। स्पेसिफिकेशन्स से इसके एक बजट स्मार्टफोन होने की उम्मीद की जा सकती है। फिलहाल कंपनी ने Vivo Y18i के साथ-साथ Vivo Y18t के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की है। हालांकि, आने वाले दिनों में हम इनके बारे में और अधिक खुलासे होने की उम्मीद कर सकते हैं। इस लाइनअप में Vivo Y18, Vivo Y18e और Y18s पहले से मौजूद हैं।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Vivo Y18i, Vivo Y18i Leaks
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  2. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  3. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  4. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  5. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  6. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  7. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  8. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  9. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  10. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »