Vivo Y18s लॉन्‍च हुआ 6GB रैम के साथ, जानें बाकी डिटेल

Vivo Y18s : स्‍पेक्‍स से पता चलता है कि Vivo Y18s में वही खूबियां हैं, जो Vivo Y18 में दी गई थीं।

Vivo Y18s लॉन्‍च हुआ 6GB रैम के साथ, जानें बाकी डिटेल

फोन में 6.56 इंच का एलसीडी डिस्‍प्‍ले दिया गया है, जोकि 90 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट ऑफर करता है।

ख़ास बातें
  • Vivo Y18s स्‍मार्टफोन हुआ लॉन्‍च
  • यह Vivo Y18 का रीब्रैंड वर्जन लगता है
  • फोन की प्राइसिंग का खुलासा अभी नहीं हुआ है
विज्ञापन
Vivo का एक नया स्‍मार्टफोन Vivo Y18s वियतनाम में लॉन्‍च हो गया है। इसे कंपनी की ऑफ‍िशियल वेबसाइट पर भी लिस्‍ट कर दिया गया है। स्‍पेक्‍स से पता चलता है कि Vivo Y18s में वही खूबियां हैं, जो Vivo Y18 में दी गई थीं। सिर्फ रैम का फर्क है, जोकि Vivo Y18 में दी गई रैम से कम है। Vivo Y18s में 5 हजार एमएएच की बैटरी है। 50 मेगापिक्‍सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप इस फोन में दिया गया है। नया वीवो फोन एंड्रॉयड 14 ओएस पर चलता है। एफएम रेडियो का सपोर्ट भी इसमें है।  
 

Vivo Y18s Price 

Vivo Y18s स्‍मार्टफोन वियतनाम में कंपनी की वेबसाइट पर लिस्‍ट तो हुआ है, लेकिन इसके प्राइस का खुलासा नहीं किया गया है। 
 

Vivo Y18s Specifications 

Vivo Y18s में कोई नयापन नहीं है। यह Vivo Y18 का रीब्रैंड लगता है, जिसे तमाम मार्केट्स में लाया जा चुका है। फोन में 6.56 इंच का एलसीडी डिस्‍प्‍ले दिया गया है, जोकि 90 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट ऑफर करता है। 

फोन में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी हीलियो G85 प्रोसेसर लगा है और उसके साथ 6 जीबी रैम दी गई है। याद रहे कि Vivo Y18 में 8 जीबी रैम का ऑप्‍शन है। 

Vivo Y18s में 128 जीबी इंटरनल स्‍टोरेज है, जिसे एसडी कार्ड के जरिए 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। रैम को भी वर्चुअली 6 जीबी तक एक्‍सपेंड कर सकते हैं। 

Vivo Y18s में 5000 एमएएच की बैटरी है। यह 15 वॉट की वायर्ड फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसका मेन सेंसर 50 मेगापिक्‍सल का है। फ्रंट कैमरा 8 एमपी का है। डिवाइस आउट ऑफ द बॉक्‍स एंड्रॉयड 14 पर रन करती है। इसे ब्राउन और ग्रीन कलर ऑप्‍शंस में लाया गया है। 

Vivo Y18s की भारत में लॉन्चिंग पर अभी कोई जानकारी नहीं है। कंपनी Vivo Y18 और Vivo Y18e स्‍मार्टफोन को इंडिया में लॉन्‍च कर चुकी है। 
 

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के Ai कैमरा फोन
  2. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  3. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  4. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  5. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  6. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  7. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  9. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »