• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Vivo Y18 और Vivo Y18e स्‍मार्टफोन भारत में लॉन्‍च, Rs 10 हजार से कम कीमत, जानें फीचर्स

Vivo Y18 और Vivo Y18e स्‍मार्टफोन भारत में लॉन्‍च, Rs 10 हजार से कम कीमत, जानें फीचर्स

Vivo Y18 Vivo Y18e : 5000 एमएएच की बैटरी इनमें दी गई है, जो फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। दोनों स्‍मार्टफोन एंड्रॉयड 14 ओएस पर चलते हैं।

Vivo Y18 और Vivo Y18e स्‍मार्टफोन भारत में लॉन्‍च, Rs 10 हजार से कम कीमत, जानें फीचर्स

Photo Credit: Vivo

Vivo Y18 और Vivo Y18e स्‍मार्टफोन में 6.56 इंच का HD+ एलसीडी डिस्‍प्‍ले दिया गया है।

ख़ास बातें
  • वीवाे ने भारत में लॉन्‍च किए नए स्‍मार्टफोन्‍स
  • इन्‍हें 10 हजार रुपये से कम में लाया गया है
  • 4 जीबी रैम दी गई है नए वीवाे फोन्‍स में
विज्ञापन
Vivo Y18 और Vivo Y18e स्‍मार्टफोन्‍स को भारत में पेश कर दिया गया है। वीवो के नए फोन्‍स में मीडियाटेक का हीलियो प्रोसेसर लगाया गया है। 5000 एमएएच की बैटरी इनमें दी गई है, जो फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। दोनों स्‍मार्टफोन एंड्रॉयड 14 ओएस पर चलते हैं। डिजाइन इनका Vivo Y03 से मिलता-जुलता है, जिसे मार्च महीने में चुनिंदा मार्केट्स में पेश किया गया था। इन्‍हें 4जीबी रैम के साथ पेश किया गया है और कीमत 10 हजार रुपये से कम है। 
 

Vivo Y18, Vivo Y18e price in India, availability

Vivo Y18 के 4GB+64GB मॉडल की कीमत 8,999 रुपये है। इसका 4GB+128GB मॉडल 9,999 रुपये का है। इसे जेम ग्रीन और स्‍पेस ब्‍लैक कलर ऑप्‍शन में लाया गया है। 

Vivo Y18e को 4GB+64GB मॉडल में खरीदा जा सकता है। इसके दाम 7,999 रुपये हैं। इसमें वही कलर ऑप्‍शंस उपलब्‍ध हैं जो Vivo Y18 में मिलते हैं। दोनों फोन्‍स को वीवो ई-स्‍टोर्स से लिया जा सकेगा।  
 

Vivo Y18, Vivo Y18e specifications, features

Vivo Y18 और Vivo Y18e स्‍मार्टफोन में 6.56 इंच का HD+ एलसीडी डिस्‍प्‍ले दिया गया है। उसका रेजॉलूशन 1,612 x 720 pixels पिक्‍सल है। डिस्‍प्‍ले में 90Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है और उसकी पिक्‍सल डेंसिटी 269ppi है। दोनों स्‍मार्टफोन्‍स में मीडियाटेक का हीलियो G85 प्रोसेसर लगाया गया है, जिसके साथ 4 जीबी रैम जोड़ी है। स्‍टोरेज अधिकतम 128 जीबी तक है। ये स्‍मार्टफोन एंड्रॉयड 14 ओएस पर चलते हैं, जिस पर Funtouch OS 14 की लेयर है। 

Vivo Y18 में 50 मेगापिक्‍सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। उसके साथ 0.08 एमपी का एक और सेंसर है। फ्रंट में 8 एमपी का सेल्‍फी कैमरा मिलता है। इसके मुकाबले Vivo Y18e में 13 एमपी का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। सेकंडरी सेंसर 0.08 मेगापिक्‍सल का है। फ्रंट में 5 एमपी का सेल्‍फी कैमरा मिलता है। 

दोनों वीवो फोन में 5,000mAh की बैटरी है। यह 15W की चार्जिंग को सपोर्ट करती है। साइड माउंटेड फ‍िंगरप्रिंट सेंसर की सुविधा इस फोन में है। IP54 रेटिंग इन फोन्‍स को मिली है। यह 4G, Wi-Fi, GPS, Bluetooth 5.0 और USB टाइप-C कनेक्टिविटी से लैस है। दोनों फोन्‍स का वजन 185 ग्राम है। 
 

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  2. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  3. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  4. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  6. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  8. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  9. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  10. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »