5,000mAh बैटरी के साथ Vivo Y12A स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां

Vivo Y12A की कीमत थाईलैंड में 4,499 Baht (लगभग 10,614 रुपये) है। जैसे कि हमने बताया फोन में दो यह फोन ग्रीन और ब्लू कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध है।

5,000mAh बैटरी के साथ Vivo Y12A स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां

फोन ग्रीन और ब्लू कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध हैं

ख़ास बातें
  • Vivo Y12A में मौजूद है दो कलर ऑप्शन
  • वीवो वाई12ए फोन थाईलैंड और सिंगापुर में लॉन्च हुआ है
  • Vivo Y12 सीरीज़ में शामिल हैं कई स्मार्टफोन
विज्ञापन
Vivo Y12A स्मार्टफोन को Vivo Y12 सीरीज़ के लेटेस्ट एडिशन के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। यह स्मार्टफोन सिंगापुर और थाईलैंड में लॉन्च किए गए हैं। बता दें, इस सीरीज़ में इससे पहले Vivo Y12, Vivo Y12i, Vivo Y12s और Vivo Y12s 2021 जैसे स्मार्टफोन दस्तक दे चुके हैं। वहीं, अब वीवो वाई12ए फोन किफायती वेरिएंट के तौर पर दस्तक दे चुका है। वीवो वाई12ए फोन Vivo Y12s (2021) का रीब्रांडेड वर्ज़न है। स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो 5,000 एमएएच बैटरी व 10 वॉट चार्जिंग और 5 वॉट रिवर्स चार्जिंग क्षमता के साथ आता है। फोन को सिंगल रैम व स्टोरेज में पेश किया गया है, जबकि कलर में आपको दो ऑप्शन मिलेंगे।
 

Vivo Y12A pricing and availability

Vivo Y12A की कीमत थाईलैंड में 4,499 Baht (लगभग 10,614 रुपये) है। जैसे कि हमने बताया फोन में दो यह फोन ग्रीन और ब्लू कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध है।
 

Vivo Y12A specifications and features

डुअल-सिम (नैनो) Vivo Y12A फोन में 6.51-इंच का एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 20: 9 आस्पेक्ट रेशियो मौजूद है। इसके अलावा, फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज मिलती है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए, फोन में 8-मेगापिक्सल का सेंसर मिलता है।

वीवो वाई12ए फोन में 32 जीबी स्टोरेज मौजूद है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ए-जीपीएस, 3.5mm हेडफोन जैक और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट शामिल हैं।

वीवो वाई12ए स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 10W चार्जिंग और 5W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है।
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.51 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  3. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  4. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  5. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  6. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
  7. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  8. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीद लें
  9. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »