• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 4500mAh बैटरी, 8GB रैम, 64MP कैमरा के साथ रंग बदलने वाला फोन Vivo Y100 5G इस कीमत में होगा लॉन्च!

4500mAh बैटरी, 8GB रैम, 64MP कैमरा के साथ रंग बदलने वाला फोन Vivo Y100 5G इस कीमत में होगा लॉन्च!

फोन को लेकर टिप्स्टर अभिषेक यादव खुलासा कर चुके हैं कि इसके 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये होने वाली है। 

4500mAh बैटरी, 8GB रैम, 64MP कैमरा के साथ रंग बदलने वाला फोन Vivo Y100 5G इस कीमत में होगा लॉन्च!

Photo Credit: Vivo

Vivo Y100 5G में 6.38 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है जिसमें FHD+ रिजॉल्यूशन दिया जा सकता है।

ख़ास बातें
  • यह लेटेस्ट Android 13 आधारित Funtouch OS 13 वर्जन के साथ आने वाला है।
  • फोन में Dimensity 9000 SoC दिया गया है।
  • फोन में सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट स्कैनर दिए जाने की बात कही गई है।
विज्ञापन
Vivo Y100 भारत में 16 फरवरी को लॉन्च होने जा रहा है। कंपनी हफ्ता भर पहले इसके अधिकारिक लॉन्च को टीज कर चुकी है। हालांकि फोन के कलर वेरिएंट्स और इसके कलर चेंजिंग फीचर के अलावा कंपनी ने इसके स्पेक्स को लेकर कोई भी जानकारी नहीं दी है। कंपनी का यह फोन कलर चेंजिंग पैनल के साथ आने वाला है जो कि इसके खास और अनोखे फीचर्स में से एक होगा। लेकिन लॉन्च के एक दिन पहले इसके प्राइस, रेंडर्स और स्पेसिफिकेशंस लीक हो गए हैं। चलिए आपको बताते हैं कि लेटेस्ट अपडेट Vivo Y100 के बारे में क्या कहता है। 

Vivo की ओर से भारत में Vivo Y100 कंपनी का लेटेस्ट स्मार्टफोन होगा जो कि कल यानि 16 फरवरी को लॉन्च होने जा रहा है। कंपनी ने इसके लॉन्च को इसकी भारतीय अधिकारिक वेबसाइट पर हफ्ते भर पहले ही टीज कर दिया था। यह फोन कलर चेंजिंग पैनल के साथ आने वाला है जो कि इसका अनोखा फीचर होगा।
 


फोन को लेकर टिप्स्टर अभिषेक यादव खुलासा कर चुके हैं कि इसके 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये होने वाली है। 

Vivo Y100 5G के स्पेसिफिकेशंस, प्राइस को लेकर टिप्स्टर सुधांशु अम्भोरे ने भी अब लेटेस्ट अपडेट दिया है जिसके मुताबिक, Vivo Y100 5G में 6.38 इंच का AMOLED डिस्प्ले होगा जिसमें FHD+ रिजॉल्यूशन होगा और 90Hz का रिफ्रेश रेट होगा। इसमें 360Hz टच सैम्पलिंग रेट होगा। कैमरा की बात करें तो इसमें 64MP का मेन सेंसर होगा जिसमें OIS सपोर्ट भी होगा। इसमें f/1.7 अपर्चर होगा। मेन कैमरा के साथ इसमें 2 और लेंस होंगे जिसमें 2 मेगापिक्सल का f/2.4 अपर्चर वाला डेप्थ सेंसर होगा और 2 मेगापिक्सल का f/2.4 अपर्चर वाला मैक्रो सेंसर होगा। 

सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा देखने को मिलेगा जिसमें f/2.0 अपर्चर होगा। पावर के लिए इसमें 4500mAh बैटरी दी जा सकती है जिसके साथ में 44W फ्लैश चार्ज सपोर्ट भी कंपनी देने वाली है। फोन में सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट स्कैनर दिए जाने की बात कही गई है। जहां तक इसके ऑपरेटिंग सिस्टम की बात है, यह लेटेस्ट Android 13 आधारित Funtouch OS 13 वर्जन के साथ आने वाला है। फोन में Dimensity 9000 SoC दिया गया है जिसके साथ 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला शुरुआती मॉडल देखने को मिल सकता है। फोन गोल्ड, ब्लू और ब्लैक कलर वेरिएंट्स में पेश किया जा सकता है। कंपनी ने अधिकारिक रूप से इन स्पेसिफिकेशंस की पुष्टि नहीं की है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. LYNE Startup 87 पावर बैंक लॉन्च, 10 हजार mAh की दमदार बैटरी, मिनटों में चार्ज होंगे मोबाइल फोन
  2. यूथ कर रहे डोपामाइन साइट से खरीदारी, जितनी मर्जी करो शॉपिंग, नहीं आएगा कोई भी खर्च
  3. Telegram Blocked in India: NEET Exam को लेकर सरकार का एक्शन! Message Editing फीचर भी बंद
  4. 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ Tecno Spark 50 Pro पेश, Helio G100 Ultimate के साथ गजब हैं फीचर्स
  5. Samsung Galaxy Book6 Edge लैपटॉप स्नैपड्रैगन X2 एलीट के साथ लॉन्च, जानें खासियतें
  6. Sharp AQUOS R11 लॉन्च: कैमरे में लगी हैं 8 खास लाइट्स, अच्छी नींद लेने में करेंगी मदद
  7. Redmi Turbo 5 Launched in India: गेमर्स के लिए 7540mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम वाला मिड-रेंज फोन
  8. मार्कशीट के लिए स्कूल जाने की जरूरत नहीं! सिर्फ 2 मिनट में ऑनलाइन करें डाउनलोड
  9. आपका पुराना स्मार्टफोन बन जाएगा होम सिक्योरिटी कैमरा, बस अपनाएं ये तरकीब
  10. CBSE Class 10 Second Board Result का इंतजार खत्म: ऑनलाइन ऐसे चेक करें अपनी मार्कशीट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »