Vivo X90 सीरीज 26 अप्रैल को होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा

कंपनी के स्मार्टफोन्स की इस सीरीज को फरवरी में कुछ इंटरनेशनल मार्केट्स में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया था

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 17 अप्रैल 2023 18:09 IST
ख़ास बातें
  • पिछले वर्ष नवंबर में इसे चीन में लॉन्च किया गया था
  • इसमें Vivo X90 और Vivo X90 Pro स्मार्टफोन्स शामिल हो सकते हैं
  • Vivo X90 को ब्रीज ब्लू और एस्ट्रॉयड ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया गया था

इसमें Vivo X90 और Vivo X90 Pro स्मार्टफोन्स शामिल हो सकते हैं

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Vivo की X90 सीरीज अगले सप्ताह भारत में लॉन्च होगी। पिछले वर्ष नवंबर में इसे चीन में लॉन्च किया गया था। इसमें Vivo X90, Vivo X90 Pro और Vivo X90 Pro+ शामिल हैं। इस सीरीज को फरवरी में कुछ इंटरनेशनल मार्केट्स में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया था। हालांकि, इसमें केवल Vivo X90 Pro+ शामिल नहीं था। 

Vivo ने इन स्मार्टफोन्स को 26 अप्रैल को भारत में लॉन्च करने की घोषणा की है। इसमें Vivo X90 और Vivo X90 Pro स्मार्टफोन्स शामिल हो सकते हैं। इनके स्पेसिफिकेशंस चीन और अन्य इंटरनेशनल मार्केट्स में लॉन्च किए गए इन हैंडसेट्स के समान हो सकते हैं। कंपनी ने भारत में इनके प्राइसेज की जानकारी नहीं दी है। Vivo X90 को 12 GB के RAM और 256 GB स्टोरेज में उपलब्ध कराया गया है। इसका प्राइस  MYR 3,699 (लगभग 71,600 रुपये) है। Vivo X90 Pro का प्राइस MYR 4,999 (लगभग 96,800 रुपये) का है। Vivo X90 को ब्रीज ब्लू और एस्ट्रॉयड ब्लैक कलर्स और X90 Pro को लीजेंड ब्लैक कलर में उपलब्ध कराया गया है। 

Vivo X90 और Vivo X90 Pro के स्पेसिफिकेशंस

इन स्मार्टफोन्स में एंड्रॉयड 13 बेस्ड Funtouch OS 13 है। ये डुअल सिम (नैनो) को सपोर्ट करते हैं। Vivo X90 में 6.78 इंच फुल HD+ (1,260x 2,800 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। Vivo X90 Pro में एक अंतर कर्व्ड AMOLED का है। इन दोनों स्मार्टफोन में 4 nm ऑक्टाकोर Mediatek Dimensity 9200 चिपसेट 12 GB के LPDDR5X RAM के साथ है। इनमें इमेज प्रोसेसिंग के लिए कंपनी के V2 चिप का इस्तेमाल किया गया है। Vivo X90 की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल Sony IMX866 प्राइमरी सेंसर, 12 मेगापिक्सल का 50 mm पोट्रेट लेंस और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा है। इसका 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा डिस्प्ले के टॉप में होल-पंच स्लॉट में दिया गया है। 

Vivo X90 Pro की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल Sony IMX989 1 इंच प्राइमरी सेंसर, 50 मेगापिक्सल 50 mm IMX758 सेंसर और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा है। इसमें 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा डिस्प्ले के सेंटर में एक होल-पंच कटआउट में दिया गया है। Vivo X90 की 4,810 mAh की बैटरी 120 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके प्रो वेरिएंट की बैटरी 4,870 mAh की है जो 120 W फास्ट चार्जिंग और 50 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4810 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1260x2800 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great primary and portrait cameras
  • Good gaming performance
  • Solid battery life, 120W fast charging
  • Smooth software experience
  • Premium design, IP68 rating
  • Bad
  • Display misses out on LTPO tech
  • Ultra-wide camera could have been better
  • Selfie Portrait mode needs work
  • Heats up under load
  • Predecessor offered better value
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9200

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4,870 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1260x2800 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1440x3200 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Smartphone, Display, Sensor, Processor, Market, Vivo, Camera, Launch, Design, China, Sale
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 15R का नया वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Honor X80 Pro Max में मिलेगी 11,000mAh की पावरफुल बैटरी, 10,000 निट्स की ब्राइटनेस
  3. 17 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Google Pixel स्मार्टफोन
  4. Citroen E-C3X Launched in India: 320Km रेंज, JBL ऑडिया सिस्टम के साथ आई Tata Punch EV राइवल!
  5. Lava Shark 2 5G First Impression: 12 हजार में वैल्यू फॉर मनी फोन
  6. 13,380mAh बैटरी, 16GB रैम के साथ OnePlus Pad 3 Pro टैबलेट लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. Oppo की मिड-रेंज सेगमेंट में नई एंट्री! Reno 15A आया 7000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  8. Asus ने नया लैपटॉप Dawn 7S Ryzen Edition किया लॉन्च, 16GB रैम, Ryzen AI चिप से लैस, जानें कीमत
  9. 8000mAh बैटरी वाले फोन Pova 8 की सेल शुरू, 8GB रैम, 50MP कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  10. Xiaomi 18 सीरीज में स्टैंडर्ड मॉडल से पहले लॉन्च हो सकता है Xiaomi 18 Pro
#ताज़ा ख़बरें
  1. रोबोट पुलिसवाले की गई नौकरी, डिपार्टमेंट ने 1 साल से पहले ही दिखा दिया बाहर का रास्ता
  2. 8000mAh बैटरी वाले फोन Pova 8 की सेल शुरू, 8GB रैम, 50MP कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  3. Oppo की मिड-रेंज सेगमेंट में नई एंट्री! Reno 15A आया 7000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  4. Huawei FreeBuds 7i, FreeBuds SE 4 ईयरबड्स लॉन्च, 50 घंटे चलेगी बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  5. 45W पावर आउटपुट के साथ 10000mAh का पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  6. JBL Live 780NC और 680NC हेडफोन स्पैटियल ऑडियो के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. 17 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Google Pixel स्मार्टफोन
  8. Haier HQLED P7 Pro सीरीज Google TV लॉन्च, Gemini AI के साथ धांसू फीचर्स से लैस
  9. 13,380mAh बैटरी, 16GB रैम के साथ OnePlus Pad 3 Pro टैबलेट लॉन्च, जानें सबकुछ
  10. Redmi Turbo 5 vs Motorola Edge 70 Pro vs Oppo F33 Pro 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.