Vivo X90 Pro में 6.78 इंच कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है जो 1260 x 2800 पिक्सल FHD+ रिजॉल्यूशन के साथ आती है।
Vivo X90 Pro में 6.78 इंच कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है
Vivo X90 Pro पर अब तक का सबसे बड़ा डिस्काउंट आ गया है। फोन को वीवो ने 2022 में लॉन्च किया था। यह अपने समय के पॉपुलर स्मार्टफोन्स में से है जो धांसू कैमरा फीचर्स से लैस होकर आता है। इस फोन पर 44 हजार रुपये से भी ज्यादा का डिस्काउंट दिया गया है जो कि इस पर अबतक की सबसे बड़ी छूट कही जा सकती है। Amazon ने फोन को भारी डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया है। फोन में 50MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप है। इसमें Vivo V2 Imaging Chip लगी है जिससे यह फोन एक धांसू कैमरा डिवाइस बन जाता है। इसमें बड़ी बैटरी और 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। आइए जानते हैं फोन पर मिल रहे सबसे बड़े डिस्काउंट ऑफर के बारे में।
Vivo X90 Pro को भारी छूट के साथ खरीदने का मौका है। फोन का एमआरपी यूं तो 91,999 रुपये है। लेकिन Amazon पर फोन 46 प्रतिशत छूट के साथ लिस्ट किया गया है। जिसके बाद फोन के 12 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 49,999 रुपये रह जाती है। यह कंपनी का सीधा डिस्काउंट है जो पूरे 42 हजार रुपये का है। लेकिन इसे कंपनी और अधिक सस्ता खरीदने का ऑफर भी दिया है। इसके लिए आपको एक ऑफर का सहारा लेना होगा।
Vivo X90 Pro को अगर Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड के माध्यम से EMI पर खरीदते हैं तो फोन पर 2500 रुपये तक की एक्स्ट्रा बचत पा सकते हैं। यानी फोन पर कुल मिलाकर 44,500 रुपये तक का डिस्काउंट यहां मिल रहा है। यह इस फोन पर मिलने वाला अबतक का सबसे बड़ा डिस्काउंट है।
Vivo X90 Pro में 6.78 इंच कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है जो 1260 x 2800 पिक्सल FHD+ रिजॉल्यूशन के साथ आती है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है और 1300 निट्स की ब्राइटनेस है। फोन में MediaTek Dimensity 9200 प्रोसेसर दिया गया है। वीवो के X90 Pro में 4870 mAh की बैटरी दी गई है जो कि 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। 50W वायरलेस चार्जिंग फीचर भी यहां दिया गया है। यह फोन IP68 रेटिंग से लैस है।
Vivo X90 Pro के रियर में 50.3 मेगापिक्सल Sony IMX989 1-inch सेंसर लगा है। इसमें f/1.75 अपर्चर के साथ OIS सपोर्ट भी है। दूसरा कैमरा 50MP Sony IMX758 सेंसर है जो पोर्ट्रेट लेंस है। इसमें OIS के साथ 2X ऑप्टिकल जूम दिया गया है। तीसरा कैमरा 12 मेगापिक्सल का Sony IMX663 सेंसर है जो इसका अल्ट्रावाइड सेंसर है। सेल्फी के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन के डाइमेंशन 164.1 x 74.5 x 9.3 mm हैं और वजन 214.9 ग्राम है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
पहले Zomato बनाया, अब आपके दिमाग को भी ट्रैक करेंगे दीपिंदर गोयल! Temple ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G