वीवो एक्स9, वीवो एक्स9 प्लस 16 नवंबर को होंगे लॉन्च, इनमें है डुअल सेल्फी कैमरा

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 8 नवंबर 2016 10:33 IST
ख़ास बातें
  • वीवो एक्स9 को 16 नवंबर को लॉन्च किया जा सकता है
  • इस फोन में एक डुअल फ्रंट कैमरा सेटअप हो सकता है
  • वीवो एक्स9 प्लस में बड़ा डिस्प्ले होगा
वीवो ने घोषणा की है कि कंपनी 16 नवंबर को बीजिंग में एक इवेंट आयोजित कर रही है। इस इवेंट में चीनी कंपनी दो नए स्मार्टफोन वीवो एकस9 और वीवो एक्स9 प्लस लॉन्च करेगी। इन स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत है सेल्फी व वीडियो चैट के लिए दिया गया फ्रंट डुअल कैमरा। दूसरे फोन से अलग वीवो ने इन स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप पर ध्यान ना देकर फ्रंट में डुअल कैमरा दिया है।

इस बात का ऐलान कंपनी ने अपने वीबो पेज पर किया। इसके साथ ही कंपनी ने कुछ दूसरी प्रमोशनल तस्वीरें साझा कर कई और जानकारियां भी साझा कीं। वीवो एक्स9 एक फुल मेटल डिज़ाइन वाला स्मार्टफोन है। फोन में ऐप्पल के लेटेस्ट फोन की तरह एंटीना बैंड दिये गए हैं। इन तस्वीरों स् पता चलता है कि फोन को गोल्ड कलर वेरिएंट में भी पेश किया जाएगा। इसके अलावा होम बटन में ही फिंगप्रिंट सेंसर भी इंटिग्रेटेड है।

इस स्मार्टफोन में 1.59 एमएम के अतिरिक्त पतले बेज़ेल हैं और प्रोटेक्शन के लिए गोरिल्ला ग्लास 5 दिया गया है। वीवो एक्स9 में फ्रंट में 20 मेगापिक्सल और 8 मेगापिक्सल फ्रंट डुअल कैमरा है। वीवो एक्स9 में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, स्पीकर ग्रिल और 3.5 एमएम ऑडियो जैक नीचे की तरफ दिए गए हैं। फोन में दायें किनारे पर वॉल्यूम व पावर बटन हैं।

पहले लीक हुई जानकारी से पता चलता है कि वीवो एक्स9 में रियर पर एक सिंगल कैमरा है। हालांकि, एक्स9 प्लस में रियर पर एक डुअल कैमरा सेटअप भी है। एक्स9 प्लस के बड़े वेरिएंट में 6 जीबी रैम और बेस वेरिएंट में 4 जीबी रैम दिया जा सकता है। स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 653 प्रोसेसर होने की उम्मीद है।
Advertisement

इसके अलावा, वीवो द्वारा भारत में 15 नवंबर को एक दूसरा सेल्फी स्मार्टफोन लॉन्च करने की भी उम्मीद है। कंपनी ने मुंबई में आयोजित होने वाले एक इवेंट के लिए पहले ही इनवाइट भेज दिए हैं। वीवो वी5 में एलईडी फ्लैश के साथ 20 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा हो सकता है। दूसरे स्पेसफिकेशन के तौर पर इसमें 5.2 इंच फुल एचडी डिस्प्ले, 4 जीबी रैम, 32 जीबी स्टोरेज हो सकती है। इस फोन की कीमत 20,000 रुपये से 25,000 रुपये के बीच रहने की उम्मीद है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo, Vivo X9, Vivo X9 Plus, Vivo X9 Launch, Vivo X9 Leaks, Mobiles, Android

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  2. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  4. Flipkart Big Billion Days 2026 सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए iPhone 17, iPhone 15 मॉडल!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days 2026 सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए iPhone 17, iPhone 15 मॉडल!
  2. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  3. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  4. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  5. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  6. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  7. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  9. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  10. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.