Vivo X60 लॉन्च से बहुत दूर नहीं

चीन में रिटेल स्टोर पर Vivo X60 की ब्रांडिंग दिखाने वाली तस्वीर वीबो पर एक टिप्स्टर द्वारा पोस्ट की गई है। फोन को देश में नवंबर या दिसंबर में लॉन्च किया जा सकता है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 6 अक्टूबर 2020 18:15 IST
ख़ास बातें
  • Vivo X60 का मार्केटिंग मेटिरियल चीन के रिटेल स्टोर में दिखाई दिया
  • जल्द लॉन्च हो सकता है स्मार्टफोन
  • Vivo X50 का अपग्रेड होगा आगामी वीवो फोन

Vivo X60 के अलावा Vivo X60s भी खबरों में आ चुका है

Vivo X60 के जल्द ही चीन में लॉन्च होने की उम्मीद है, क्योंकि देश के कुछ स्थानीय रिटेल स्टोर्स पर इसकी मार्केटिंग शुरू हो चुकी है। चीनी माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट Weibo पर एक तस्वीर सामने आई है, जो एक रिटेल स्टोर पर फोन की ब्रांडिंग को दिखाती है। स्मार्टफोन Vivo X50 का अपग्रेड होगा, जिसे जून में चीन में लॉन्च किया गया था और अगले महीने जुलाई में इसे Vivo X50 Pro के साथ भारत लाया गया। याद दिला दें कि इसी सीरीज़ का एक मॉडल Vivo X60s के नाम से इस साल की शुरुआत में ब्लूटूथ SIG वेबसाइट पर भी सामने आ चुका है।

चीन में रिटेल स्टोर पर Vivo X60 की ब्रांडिंग दिखाने वाली तस्वीर वीबो पर एक टिप्स्टर द्वारा पोस्ट की गई है। फोन को देश में नवंबर या दिसंबर में लॉन्च किया जा सकता है, जैसा कि MySmartPrice की ओर से इशारा मिला है। इसके Oppo Reno 5 सीरीज़ के लॉन्च के आसपास दस्तक देने की संभावना है। याद दिला दें कि ओप्पो अपने आगामी फोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 775जी और स्नैपड्रैगन 860 चिपसेट के साथ आ सकता है। ओप्पो रेनो 5 सीरीज़ को शुरुआत में मई में लॉन्च होने के लिए कहा गया था, लेकिन अब ऐसा प्रतीत होता है कि नया फोन इस साल के आखिर में लॉन्च हो सकता है।

Vivo X60 के बारे में फिलहाल किसी प्रकार की जानकारी सामने नहीं आई है। फिर भी, X60 सीरीज़ अपने पिछले मॉडल्स के फीचर्स को बनाए रख सकती है, जिसमें बेहतर कैमरा प्रदर्शन के साथ क्वाड रियर कैमरा सेटअप शामिल हो सकता है। वीवो एक्स50 प्रो में खास गिम्बल कैमरा सिस्टम दिया गया था और नई एक्स60 सीरीज़ भी इस तकनीक से लैस आ सकती है।

इस साल जून में Vivo X60s को मॉडल नंबर V2006 के साथ डेनिश यूएल (डेम्को) सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया था। इसमें पता चला कि फोन 33W फास्ट चार्जिंग (11V / 3A) को सपोर्ट करेगा। मॉडल नंबर Vivo 2006 को एक गीकबेंच लिस्टिंग में भी देखा गया है, जिसने फोन में एंड्रॉयड 10, 8 जीबी रैम और ऑक्टा-कोर क्वालकॉम प्रोसेसर शामिल होने की सलाह दिया। इसमें फोन को सिंगल-कोर टेस्ट में 637 स्कोर और मल्टी-कोर टेस्ट में 1985 स्कोर मिला था। लिस्टिंग में प्रोसेसर का नाम नहीं दिया गया है, लेकिन इसके स्नैपड्रैगन 765जी होने की उम्मीद है। लिस्टिंग 27 जुलाई की थी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo X60, Vivo X60s, Vivo X60s specifications
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  4. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.