Vivo X500 में मिलेगा 7000mAh के साथ भारी बैटरी अपग्रेड!

Vivo X500 के लॉन्च से पहले बैटरी स्पेसिफिकेशंस को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 14 नवंबर 2025 13:46 IST
ख़ास बातें
  • Vivo X500 फोन में कंपनी 7000mAh की बैटरी दे सकती है।
  • अपग्रेड की शुरुआत कंपनी Vivo X300 Ultra से ही कर सकती है।
  • आने वाली सीरीज के मॉडल्स कम से कम 7000mAh बैटरी से लैस होंगे।

Vivo X300 फोन में 6040mAh की बैटरी आती है।

Photo Credit: Vivo China

Vivo X500 सीरीज के लॉन्च से पहले एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है। कंपनी ने हाल ही में Vivo X300 सीरीज को लॉन्च किया है। अब इसके तुरंत बाद Vivo X500 को लेकर लीक्स आने शुरू हो गए हैं। कयास है कि कंपनी लाइनअप में Vivo X400 को हटा सकती है। जिसके बाद सीधे Vivo X500 के लॉन्च की संभावना बन रही है। Vivo X500 की बैटरी के बारे में एक बड़ी जानकारी लीक में सामने आई है। आइए जानते हैं विस्तार से। 

Vivo X500 के लॉन्च से पहले बैटरी स्पेसिफिकेशंस को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है। इस फोन में कंपनी 7000mAh की बैटरी दे सकती है। Weibo पर टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन की ओर से यह खुलासा किया गया है। कहा गया है कि बैटरी क्षमता के मामले में कंपनी आने वाली सीरीज में बड़ी छलांग लगा सकती है। 

Advertisement

Vivo X300 को देखें तो फोन में 6040mAh की बैटरी आती है। वहीं, सीरीज का Pro मॉडल 6510mAh बैटरी से लैस होकर आता है। टिप्स्टर की मानें तो कंपनी अपकमिंग सीरीज में स्पेसिफिकेशंस का पैमाना और ऊपर सेट करने जा रही है। जिसके तहत आने वाली सीरीज के मॉडल्स कम से कम 7000mAh बैटरी से लैस होंगे। 

इस अपग्रेड की शुरुआत कंपनी Vivo X300 Ultra से ही कर सकती है। कहा गया है कि यह फोन सीरीज के अन्य दो मॉडल्स से बड़ी बैटरी के साथ पेश किया जा सकता है। टिप्स्टर के अनुसार, वीवो मिडरेंज में स्मार्टफोन्स की बैटरी क्षमता को काफी आगे बढ़ा सकती है। यहां तक कि स्मार्टफोन्स में 9000mAh बैटरी भी देखने को मिल सकती है। ट्रेंड भी यही कह रहा है। अगर इस समय आ रहे लेटेस्ट स्मार्टफोन्स को देखें तो लगभग हरेक चाइनीज प्लेयर फोन में 7000mAh के लगभग बैटरी दे रहा है। जल्द ही यह स्केल और भी ऊपर सेट होने वाला है। 
 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Compact and premium design
  • Bright 8T LTPO AMOLED display
  • Decent Battery Life
  • Pro-grade cameras
  • Top-notch performance
  • Improved software experience
  • Bad
  • Speakers could have been better
  • Overheating issue
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.31 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9500

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

200-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6040 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

1216x2640 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Solid and premium hand feel
  • IP68 and IP69
  • Excellent display
  • Flagship-grade performance
  • Fantastic camera setup with telephoto extender support
  • Impressive battery performance
  • Bad
  • Phone gets hot while running games
  • Single 512GB storage
  • Speakers are not the best in class
  • Expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9500

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 200-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

6510 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

1260x2800 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.