Vivo X50 और Vivo X50 Pro भारत में होंगे 16 जुलाई को लॉन्च

Vivo X50 सीरीज़ की भारत में कीमत चीनी दाम के आसपास ही रहने की उम्मीद है। Vivo X50 के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज विकल्प की चीन में कीमत 3,498 चीनी युआन (लगभग 37,100 रुपये) है।

Vivo X50 और Vivo X50 Pro भारत में होंगे 16 जुलाई को लॉन्च
ख़ास बातें
  • Vivo X50 Pro में है 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा
  • वीवो एक्स50 प्रो है चार रियर कैमरों वाला स्मार्टफोन
  • Vivo X50 Pro के साथ Vivo X50 चीन में पहले हो चुका है लॉन्च
विज्ञापन
Vivo X50 सीरीज़ को भारत में 16 जुलाई को पेश किया जाएगा। चीनी कंपनी Vivo ने इसका ऐलान ट्विटर पर किया। वीवो एक्स50 सीरीज़ को सबसे पहले चीन में लॉन्च किया गया था। इस सीरीज़ के तीन हैंडसेट हैं- Vivo X50, Vivo X50 Pro और Vivo X50 Pro+। हालांकि, Vivo ने पहले ही बताया था कि भारत में वीवो एक्स50 और वीवो एक्स50 प्रो को लाया जाएगा। सोशल मीडिया के ज़रिए अब कंपनी ने बताया है कि वह गुरुवार को दोपहर 12 बजे इन दोनों फोन को लॉन्च करेगी। वीवो एक्स50 और वीवो एक्स50 प्रो मॉडल स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर और चार रियर कैमरे के साथ आते हैं।

Vivo India ने ट्विटर के ज़रिए ऐलान किया कि Vivo X50 सीरीज़ से 16 जुलाई को दोपहर 12 बजे पर्दा उठ जाएगा। कंपनी ने अपने ट्वीट में #PhotographyRedefined हैशटैग का इस्तेमाल किया है। इशारा साफ है कि वीवो एक्स50 सीरीज़ के फोन फोटोग्राफी के दीवानों के लिए लाए गए हैं।

इस महीने ही Vivo ने बताया था कि वीवो एक्स50 सीरीज़ को भारत में जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। चीन में लॉन्च किए जाने के बाद वीवो इंडिया के सीईओ ने एक फेसबुक पोस्ट से बताया था कि यह भारत में जल्द ही लाया जाएगा।

बीते हफ्ते Vivo India ने एक प्रेस विज्ञप्ति के ज़रिए पुष्टि की कि भारत में सिर्फ Vivo X50 और Vivo X50 Pro को लाया जाएगा।
 

Vivo X50 series price in India (expected)

Vivo X50 सीरीज़ की भारत में कीमत चीनी दाम के आसपास ही रहने की उम्मीद है। Vivo X50 के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज विकल्प की चीन में कीमत 3,498 चीनी युआन (लगभग 37,100 रुपये) है। Vivo X50 Pro के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज विकल्प की कीमत 4,298 चीनी युआन (लगभग 45,600 रुपये) है, जबकि Vivo X50 Pro+ के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज विकल्प की चीन में कीमत 4,998 चीनी युआन (लगभग 53,000 रुपये) है। इसके 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज और 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की भारत में कीमत क्रमश: 5,498 चीनी युआन (लगभग 58,300 रुपये) और 5,998 चीनी युआन (लगभग 63,300 रुपये) है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Premium build quality and design
  • 90Hz AMOLED display
  • Very good battery life
  • Above-average cameras
  • Smooth all-round performance
  • कमियां
  • No stereo speakers
  • Preinstalled bloatware
  • SoC outclassed by its peers
डिस्प्ले6.56 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4200 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2376 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Very good build quality
  • All-day battery life
  • 90Hz AMOLED display
  • Useful gimbal camera system
  • 5G-ready
  • कमियां
  • Pre-installed bloatware
  • No IP rating or wireless charging
डिस्प्ले6.56 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4315 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2376 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Bold N2 Pro भारत में 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  2. Samsung Galaxy A37 5G vs Vivo V70 vs OnePlus 15R: देखें कौन सा है बेस्ट?
  3. OnePlus 13s की गिरी कीमत, 50MP कैमरा वाले फोन को इतने सस्ते में खरीदें
  4. 13000mAh बैटरी, 13MP कैमरा से लैस Vivo Pad 6 Pro लॉन्च, जानें क्या है खास
  5. Vivo X300 Ultra Launched: एक नहीं, दो 200MP कैमरों के साथ लॉन्च हुआ वीवो का नया फ्लैगशिप फोन, जानें कीमत
  6. Vivo X300s Launched: 200MP कैमरा और 7100mAh बैटरी के साथ आया नया कैमरा-सेंट्रिक फोन, जानें कीमत
  7. घर में 150-इंच स्क्रीन पर देखें सिनेमा, XElectron ने भारत में लॉन्च किया पोर्टेबल स्मार्ट प्रोजेक्टर
  8. Vivo X300s में मिलेगा 200MP कैमरा और 144Hz डिस्प्ले, लॉन्च से ठीक पहले कन्फर्म हुए स्पेसिफिकेशन
  9. Dak Sewa ऐप से घर बैठे ऑनलाइन उपयोग कर पाएंगे डाक सर्विस, जानें सबकुछ
  10. Vodafone Idea मई तक 90 और शहरों में 5G सर्विस करेगा शुरू, जानें क्या है पूरा प्लान
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »