Vivo X50 Pro अगले महीने हो सकता है भारत में लॉन्च

चीनी मार्केट में Vivo X50 Pro के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज विकल्प की कीमत 4,298 चीनी युआन (लगभग 45,600 रुपये) है और इसका 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज विकल्प 4,698 चीनी युआन (लगभग 49,800 रुपये) में आता है।

Vivo X50 Pro अगले महीने हो सकता है भारत में लॉन्च
ख़ास बातें
  • Vivo X50 Pro में है 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा
  • वीवो एक्स50 प्रो है चार रियर कैमरों वाला स्मार्टफोन
  • Vivo X50 Pro के साथ Vivo X50 और Vivo X50 Pro+ भी हुए थे लॉन्च
विज्ञापन
Vivo X50 Pro को भारत में जुलाई के मध्य में लॉन्च किए जाने की खबर है। गौर करने वाली बात है कि वीवो एक्स50 प्रो को अभी कुछ दिन पहले ही चीनी मार्केट में Vivo X50 और Vivo X50 Pro+ के साथ उतारा गया था। वीवो एक्स50 प्रो हैंडसेट स्नैपड्रैगन 765 प्रोसेसर और क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। रियर कैमरा सेटअप में प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का है और फुटेज को स्टेबल बनाने के लिए इसमें इंटिग्रेटेड गिंबल स्टेबलाइज़ेशन सिस्टम है। वीवो एक्स50 प्रो हैंडसेट कर्व्ड एज और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है।
 

Vivo X50 Pro price in India, launch details (expected)

91Mobiles ने रिटेल मार्केट के सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि Vivo X50 Pro को भारत में जुलाई के मध्य में लॉन्च किया जाएगा। रिपोर्ट में Vivo X50 और Vivo X50 Pro+ के लॉन्च के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है। वीवो इंडिया के सीईओ जेरोम चेन ने फेसबुक पोस्ट के ज़रिए पहले ही जानकारी दी थी कि वीवो एक्स50 सीरीज़ को भारत लाया जाएगा। लेकिन उन्होंने अपने पोस्ट में लॉन्च की तारीख और कीमत के संबंध में कुछ नहीं कहा था। वीवो एक्स50 प्रो, बीते दो साल में भारत में लॉन्च होने वाला वीवो एक्स सीरीज़ का पहला स्मार्टफोन होगा। भारत में लॉन्च हुआ वीवो की एक्स सीरीज़ का आखिरी फोन Vivo X21 था।

चीनी मार्केट में Vivo X50 Pro के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज विकल्प की कीमत 4,298 चीनी युआन (लगभग 45,600 रुपये) है और इसका 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज विकल्प 4,698 चीनी युआन (लगभग 49,800 रुपये) में आता है। फोन ब्लैक मिरर और लिक्विड ऑक्सीजन कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है।
 

Vivo X50 Pro specifications

वीवो एक्स 50 प्रो एंड्रॉयड 10 पर आधारित फनटच ओएस 10.5 पर चलता है और डुअल-सिम (नैनो) सपोर्ट करता है। फोन में 6.56 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2376 पिक्सल) एमोलेड कर्व्ड डिस्प्ले है, जिसमें 398 पीपीआई पिक्सल डेनसिटी, 92.6 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो और HDR10+ सपोर्ट शामिल हैं। यह स्नैपड्रैगन 765जी चिपसेट पर काम करता है और 8 जीबी तक रैम व 256 जीबी तक इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है।

वीवो एक्स 50 प्रो में भी पीछे की तरफ क्वाड कैमरा सेटअप है, जिसमें एफ/1.6 अपर्चर के साथ 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, एफ/2.46 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट कैमरा, एफ/3.4 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का टेलीफोटो शूटर है और एफ/2.2 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा शामिल है।

कैमरा फीचर्स में नाइट व्यू, पोर्ट्रेट, पैनोरमा, डायनामिक फोटो, स्लो मोशन, शॉर्ट वीडियो, प्रोफेशनल मोड, टाइम-लैप्स फोटोग्राफी, सुपर मून, एआर क्यूट शूट डॉक्यूमेंट करेक्शन, OIS एंटी-शेक, EIS वीडियो एंटी-शेक जैसे फीचर्स शामिल हैं।

Vivo X50 Pro में होल-पंच कटआउंट में एफ/2.45 अपर्चर वाला 32-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा शामिल है। फ्रंट कैमरा फीचर्स में नाइट व्यू, पोर्ट्रेट, पैनोरमा, डायनामिक फोटो, स्लो मोशन, शॉर्ट वीडियो और एआर क्यूट शॉट शामिल हैं।

फोन में 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,315mAh की बैटरी है। वीवो एक्स50 प्रो में कनेक्टिविटी विकल्पों में एसए और एनएसए 5जी, यूएसबी टाइप-सी, वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.1 आदि फीचर्स शामिल हैं। Vivo X50 Pro में एक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Very good build quality
  • All-day battery life
  • 90Hz AMOLED display
  • Useful gimbal camera system
  • 5G-ready
  • कमियां
  • Pre-installed bloatware
  • No IP rating or wireless charging
डिस्प्ले6.56 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4315 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2376 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Nord 6 vs iQOO Neo 10 5G vs Vivo V60 में जानें कौन सा फोन है सबसे बेस्ट!
  2. आपका पालतू जानवर क्या कहना चाहता है? ये नया AI डिवाइस करेगा ट्रांसलेट
  3. Vivo Y600 Turbo हुआ लॉन्च 12GB रैम, 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी के साथ, जानें सबकुछ
  4. AI फीचर्स, 32GB RAM और 120Hz टचस्क्रीन डिस्प्ले! लॉन्च हुआ Lenovo IdeaPad Slim 5i लैपटॉप
  5. Vivo Y600 Turbo आज होगा लॉन्च, मिलेंगे 9000mAh बैटरी के साथ धांसू फीचर्स, जानें सबकुछ
  6. 15 हजार सस्ता खरीदें Samsung का 50MP 3 कैमरा वाला फोन! देखें बेस्ट स्मार्टफोन डील
  7. VinFast ने लॉन्च किया VF8 इलेक्ट्रिक SUV का नया वर्जन, 500 किलोमीटर तक रेंज
  8. Motorola Edge 70 Pro+ लॉन्च डेट के साथ फीचर्स का खुलासा, 50MP के तीन कैमरा से होगा लैस!
  9. Airtel दे रही 365 दिनों तक डेली 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, Free JioHotstar, Adobe Express प्रीमियम वाला धांसू प्लान!
  10. Ugreen ने लॉन्च किया अनोखा स्पीकर, 20W ऑडियो, 20 घंटे की बैटरी, इमरजेंसी मोड भी! जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »