Vivo X300e का लॉन्च इवेंट 27 अगस्त को लाइव होने वाला है।
Vivo X300e फोन में 6.59 इंच का डिस्प्ले मिलने वाला है। यह फोन तीन रियर कैमरा से लैस होगा>
Photo Credit: Vivo
Vivo X300e लॉन्च के लिए तैयार है। फोन के लॉन्च में अब थोड़ा ही समय शेष रह गया है। Vivo X300e के लॉन्च से पहले फोन के लगभग सभी मेन स्पेसिफिकेशंस सामने आ चुके हैं। फोन में 6.59 इंच का डिस्प्ले मिलने वाला है। यह फोन तीन रियर कैमरा से लैस होगा जिसमें मेन सेंसर 50 मेगापिक्सल का बताया गया है। सेल्फी के लिए भी डिवाइस में 50 मेगापिक्सल का कैमरा बताया गया है। Snapdragon 8 Gen 5 जैसा दमदार चिपसेट इसमें मिलने वाला है। आइए जानते हैं Vivo X300e के लॉन्च से पहले, क्या होगा फोन में खास।
Vivo X300e का लॉन्च इवेंट 27 अगस्त को लाइव होने वाला है। कंपनी इसे घरेलू मार्केट में पेश करने जा रही है। चीन में कंपनी की सोशल मीडिया साइट्स पर सुबह 9 बजे से इसे लाइव देखा जा सकेगा। फोन के लॉन्च से पहले विभिन्न सर्टिफिकेशंस में इसके स्पेसिफिकेशंस सामने (via) आ चुके हैं। Vivo X300e को कंपनी तीन कलर वेरिएंट्स में लॉन्च करने जा रही है।
Vivo X300e फोन में 6.59 इंच का डिस्प्ले मिलने वाला है। यह एक हाई रिजॉल्यूशन डिस्प्ले होने वाला है। फोन में कंपनी ने Qualcomm का दमदार Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट दिया है। यह अधिकतम 3.8GHz की फ्रिक्वेंसी पर क्लॉक्ड होगा। इसके साथ में 8GB+256GB, 12GB+256GB, और 12GB+512GB जैसे वेरिएंट्स मिल सकते हैं।
फोन में तीन रियर कैमरा सेटअप मिलने वाला है। इसमें मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल सेंसर से लैस बताया गया है। साथ में सेकंडरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल लेंस हो सकता है। वहीं, कंपनी ने एक तीसरा सेंसर भी इस्तेमाल किया है जो कि 8 मेगापिक्सल का है। सेल्फी के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलने वाला है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 16 के साथ आने वाला है।
Vivo X300e को कंपनी तीन कलर वेरिएंट्स में लॉन्च करने जा रही है। इसमें कथित तौर पर Moonlight White, Sunlight Orange, और Midnight Black जैसे शेड्स शामिल हैं। फोन के डाइमेंशन 157.52 × 74.33 × 7.99mm हैं और इस डिवाइस का वजन 203 ग्राम बताया गया है। फोन में 7200mAh की बैटरी होगी जिसके साथ में कंपनी फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी देने वाली है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए NFC, Bluetooth, WLAN, USB जैसे ऑप्शंस होंगे। इसी के साथ सिक्योरिटी के लिए डिस्प्ले में फिंगरप्रिंट स्कैनर मिल सकता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी