Vivo X300 Ultra, Vivo X300s में मिलेगा नई 'ब्लूप्रिंट नेटिव' कलर सिस्टम 

Vivo X300s की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का Zeiss ट्यून्ड कैमरा दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 18 मार्च 2026 15:24 IST
ख़ास बातें
  • नया कलर साइंस सिस्टम पोट्रेट्स में नेचुरल लाइटिंग को बरकरार रखता है
  • Vivo X300s की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का Zeiss कैमरा होगा
  • Vivo X300 Ultra के साथ 400 mm Zeiss टेलीफोटो एक्सटेंडर किट होगी

इन स्मार्टफोन्स में 16 GB तक का RAM और 1 TB तक की स्टोरेज हो सकती है

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Vivo की दो नए स्मार्टफोन्स को लॉन्च करने की तैयारी है। Vivo X300 Ultra और Vivo X300s में नया कलर साइंस सिस्टम दिया जाएगा। Vivo X300 Ultra की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का Sony LYT-901 कैमरा होगा। 

चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म  Weibo पर एक पोस्ट में Vivo के प्रोडक्ट मैनेजर, Han Boxiao ने बताया है कि आगामी स्मार्टफोन्स के साथ 'ब्लूप्रिंट नेटिव कलर' कहा जाने वाला नया कलर साइंस सिस्टम पेश किया जाएगा। इस सिस्टम को Vivo ने डिवेलप किया है और यह प्रोफेशनल कैमरा जैसे रिजल्ट दे सकता है। कंपनी का दावा है कि यह सिस्टम पोट्रेट्स में नेचुरल लाइटिंग को बरकरार रखता है और इमेजेज की डार्कनेस और ब्राइटनेस को बढ़ाता है। इस पोस्ट के साथ ब्लूप्रिंट नेटिव कलर की क्षमता को दिखाने वाली इमेजेज भी दी गई हैं। 

एक अन्य पोस्ट में Boxiao ने Vivo X300 Ultra में फिल्म स्टाइल और फिल्म लुक वीडियो स्टाइल होने की पुष्टि की है। इस स्मार्टफोन में 2.4:1 वाइडस्क्रीन आस्पेक्ट रेशो के साथ 24 fps सिनेमैटिक फ्रेम रेट और मोशन ब्लर इफेक्ट मिलेगा। फिल्म लुक में 16:9 की आस्पेक्ट रेशो 60 fps के फ्रेम रेट के साथ होगी। इन स्मार्टफोन्स को चीन में 30 मार्च को लॉन्च किया जा सकता है। Vivo X300 Ultra और Vivo X300s के साथ Vivo Pad 6 Pro को भी लाया जा सकता है। इन स्मार्टफोन्स में 16 GB तक का RAM और 1 TB तक की स्टोरेज हो सकती है। 

Vivo X300s की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का Zeiss ट्यून्ड कैमरा दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा। Vivo X300s में 7,100 mAh की बैटरी दी जाएगी। इसमें सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर होगा। Vivo X300 Ultra के साथ 400 mm Zeiss टेलीफोटो एक्सटेंडर किट होगी। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का Sony LYT-901 प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। हाल ही में Vivo X300 FE को लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट है। यह Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर चलता है। इस स्मार्टफोन में 6,500 mAh की बैटरी दी गई है। पिछले वर्ष चीन में पेश किए Vivo S50 Pro Mini का यह रिब्रांडेड वर्जन है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  5. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  6. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  7. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  8. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.