Vivo X300 सीरीज का आज ग्लोबल लॉन्च, 16GB रैम, 50MP मेन कैमरा से होगी लैस! जानें सबकुछ

Vivo X300 और Vivo X300 Pro में MediaTek का फ्लैगशिप चिपसेट Dimensity 9500 दिया गया है।

विज्ञापन
Written by शौर्य तोमर, Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 30 अक्टूबर 2025 09:18 IST
ख़ास बातें
  • सीरीज में Vivo X300 और X300 Pro को शामिल किया गया है।
  • चीन में यह स्मार्टफोन सीरीज पिछले हफ्ते लॉन्च की गई थी।
  • Vivo X300 Pro में MediaTek का फ्लैगशिप चिपसेट Dimensity 9500 है।

Vivo X300 Pro चाइनीज वेरिएंट में 6,510mAh की बैटरी दी गई है।

Vivo X300 सीरीज ग्लोबल मार्केट में आज यानी 30 अक्टूबर को लॉन्च होने वाली है। सीरीज में Vivo X300 और X300 Pro को शामिल किया गया है। चीन में यह स्मार्टफोन सीरीज पिछले हफ्ते लॉन्च की गई थी जिसके बाद अब इसका ग्लोबल रिलीज किया जा रहा है। कंपनी ने लॉन्च से पहले सीरीज के बारे में कई स्पेसिफिकेशंस का खुलासा किया है। Vivo X300 और Vivo X300 Pro में MediaTek का फ्लैगशिप चिपसेट Dimensity 9500 दिया गया है। इसके अलावा कई और धांसू फीचर्स इसमें बताए गए हैं। आइए विस्तार से जानते हैं। 

Vivo X300 Series Price, Colour Options (Expected)
Vivo X300 और Vivo X300 Pro का लॉन्च आज ग्लोबल मार्केट में होने जा रहा है। Vivo X300 का 12GB + 256GB वेरिएंट चीन में CNY 4,399 (करीब 54,700 रुपये) में आता है, जबकि 16GB + 256GB वेरिएंट की कीमत CNY 4,699 (करीब 58,400 रुपये) है। फोन का 12GB + 512GB, 16GB + 512GB और 16GB + 1TB वेरिएंट क्रमशः CNY 4,999 (करीब 62,100 रुपये), CNY 5,299 (करीब 65,900 रुपये) और CNY 5,799 (करीब 72,900 रुपये) में खरीदा जा सकता है। कहा जा रहा है कि ग्लोबल मार्केट में भी कंपनी स्मार्टफोन को इसी प्राइस पॉइंट पर लॉन्च करेगी। Vivo X300 हेलो पिंक, आइरिस पर्पल, मिस्ट ब्लू और फैंटम ब्लैक कलर्स में आ सकता है। 

Advertisement

Vivo X300 Pro का प्राइस देखें तो फोन चीन में 12GB + 256GB वेरिएंट के लिए CNY 5,299 (लगभग 65,900 रुपये) में आता है। इसके 16GB + 512GB और 16GB + 1TB वेरिएंट की कीमत क्रमशः CNY 5,999 (लगभग 74,600 रुपये) और CNY 6,699 (लगभग 83,300 रुपये) है। फोन का एक 16GB + 1TB सैटेलाइट कम्युनिकेशन एडिशन भी उतारा गया है, जिसकी कीमत CNY 8,299 (लगभग 1,03,200 रुपये) है। फोन क्लाउड व्हाइट, मिस्ट ब्लू, फैंटम ब्लैक, और ड्यून ब्राउन कलर्स में खरीदा जा सकता है। 

Vivo X300 Pro Features, Specifications (Expected)
Vivo X300 सीरीज में ग्लोबल मॉडल के स्पेसिफिकेशंस इसके चाइनीज वेरिएंट्स जैसे ही बताए जा रहे हैं। यानी सीरीज को समान स्पेसिफिकेशंस के साथ कंपनी ग्लोबल मार्केट में पेश कर सकती है। Vivo X300 Pro में 6.78 इंच का 1.5K डिस्प्ले है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। प्रोसेसिंग के लिए फोन MediaTek Dimensity 9500 से लैस है। फोन में 16 जीबी तक LPDDR5x RAM है और UFS 4.1 स्टोरेज दी गई है। फोन एंड्रॉयड 16 आधारित OriginOS 6 पर रन करता है। 

वीवो एक्स300 प्रो में 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-828 मेन सेंसर दिया गया है। इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन फीचर है। साथ में 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड शूटर है और 200 मेगापिक्सल का पेरीस्कोप OIS सपोर्टेड लेंस दिया गया है। 

Advertisement

Vivo X300 Pro चाइनीज वेरिएंट की बात करें तो फोन में 6,510mAh की बैटरी दी गई है। 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 40W वायरेलस चार्जिंग का सपोर्ट इसमें दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर है। कनेक्टिविटी के लिए डिवाइस में Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, NFC, GPS और USB 3.2 Gen 1 Type-C का सपोर्ट मिल जाता है। फोन के डाइमेंशन 161.98×75.48×7.99mm हैं और वजन 226 ग्राम है।  

Vivo X300 Features, Specifications
Vivo X300 में समान चिपसेट, OS, बिल्ड क्वालिटी, कनेक्टिविटी और सिक्योरिटी फीचर्स हैं। फोन के डाइमेंशन 150.57×71.92×7.95mm और वजन 190 ग्राम है। हैंडसेट में 6.31 इंच का  1.5K (2,640×1,216 pixels) फ्लैट BOE Q10+ LTPO OLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट है। फोन में 6,040mAh की बैटरी है।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Compact and premium design
  • Bright 8T LTPO AMOLED display
  • Decent Battery Life
  • Pro-grade cameras
  • Top-notch performance
  • Improved software experience
  • Bad
  • Speakers could have been better
  • Overheating issue
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.31 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9500

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

200-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6040 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

1216x2640 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Solid and premium hand feel
  • IP68 and IP69
  • Excellent display
  • Flagship-grade performance
  • Fantastic camera setup with telephoto extender support
  • Impressive battery performance
  • Bad
  • Phone gets hot while running games
  • Single 512GB storage
  • Speakers are not the best in class
  • Expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9500

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 200-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

6510 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

1260x2800 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Shaurya Tomer is a Sub Editor at Gadgets 360 with 2 years of experience across a ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  3. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  4. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  2. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  10. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.