Vivo X30 में होगा यह खास कैमरा, कलर वेरिएंट की भी मिली जानकारी

Vivo X30 एक्सीनॉस 980 5जी चिपसेट से लैस होगा। इसके दम पर ही यह नए नेटवर्क कनफिग्युरेशन को सपोर्ट करेगा। ऐसी अफवाह है कि फोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर होगा।

Vivo X30 में होगा यह खास कैमरा, कलर वेरिएंट की भी मिली जानकारी

Vivo X30 तीन रंगों में ग्राहकों को मिलेगा, एक कलर में तो ग्रेडिएंट फिनिश भी है

ख़ास बातें
  • Vivo X30 के पक्ष में माहौल बनना शुरू
  • चार रियर कैमरों से लैस हो सकता है वीवो एक्स30
  • वीवो एक्स30 में हो सकता है 6.5 इंच का डिस्प्ले
विज्ञापन
Vivo X30 स्मार्टफोन को दिसंबर महीने में पेश किए जाने की उम्मीद है। जानकारी दी गई है कि यह स्मार्टफोन सुपर टेलीफोटो पेरिस्कोप कैमरा के साथ आएगा, जो कि क्वाड रियर कैमरा सेटअप का हिस्सा होगा। इसके अलावा एक आधिकरिक टीजर वीडियो भी जारी किया गया है जिसमें नए Vivo Phone के अलग-अलग कलर वेरिएंट की झलक मिलती है। इस फोन को ग्रेडिएंट बैक फिनिश भी दी गई है। वीडियो में दिखाया गया है कि वीवो एक्स30 तीन रंगों में ग्राहकों को मिलेगा। जिसमें एक कलर में फोन को मिनरल कलर ग्रेडिएंट फिनिश दिया गया है। टीजर से साफ जाहिर है कि वीवो एक्स 30 सैमसंग एक्सीनॉस 5जी चिपसेट के साथ आएगा। 

यह भी पढ़ें- Vivo Z5i हुआ लॉन्च, स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर और तीन रियर कैमरों से है लैस

हाल ही में जारी किए गए टीजर की एक इमेज में वीवो एक्स30 के रियर कैमरा सेटअप को दिखाया गया है। फोन में तीन रियर कैमरों के अलावा एक पेरिस्कोप शूटर है जिससे यूजर्स को सुपर टेलीफोटो फोटोग्राफी का अनुभव मिलेगा।

नए टीजर से पहले दो और वीडियो टीजर आए थे जिनमें फोन में पेरिस्कोप- स्टाइल अरेंजमेंट की झलक मिली थी। डिज़ाइन में Huawei P30 Pro की छाप साफ नज़र आ रही थी। इन वीडियो में यह भी बताया गया था कि नए वीवो फोन में 60x जू़म की सुविधा मिलेगी। हालांकि, अब तक साफ नहीं है कि यह ऑप्टिकल ज़ूम होगा या फिर हाइब्रिड ज़ूम।

नए वीडियो टीजर वीवो ने साफ किया है कि एक्स30 के तीन कलर उपलब्ध कराए जाएंगे। यह स्मार्टफोन कोरल, ब्लैक, मिनरल कलर ग्रेडिएंट फिनिश रंग के साथ मिलेगा। वीडियो में फोन का पिछला हिस्सा भी दिखाया गया है जहां पर 5जी की ब्रांडिंग है।

यह भी पढ़ें- Redmi Note 8 का नया कलर वेरिएंट जल्द होगा भारत में लॉन्च

Vivo X30 एक्सीनॉस 980 5जी चिपसेट से लैस होगा। इसके दम पर ही यह नए नेटवर्क कनफिग्युरेशन को सपोर्ट करेगा। ऐसी अफवाह है कि फोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर होगा, साथ ही 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर, 13 मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर और 2 मेगापिक्सल का चौथा सेंसर। इसके अलावा फोन में 6.5 इंच का एमोलेड डिस्प्ले हो सकता है, जिसमें 90 हर्ट्ज़ का रिफ्रेश रेट हो सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Vivo X30, Vivo Phone, Huawei P30 Pro
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  2. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  3. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  5. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  7. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  8. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »