Vivo X27 के स्पेसिफिकेशन लीक, रजिस्ट्रेशन भी शुरू

पॉप-अप सेल्फी कैमरे और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर वाले Vivo X27 को चीनी मार्केट में 19 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च इवेंट से पहले Vivo ने अपने इस स्मार्टफोन के लिए रजिस्ट्रेशन लेना शुरू कर दिया है।

Vivo X27 के स्पेसिफिकेशन लीक, रजिस्ट्रेशन भी शुरू

Vivo X27 हो सकता है Vivo V15 Pro का चीनी अवतार

ख़ास बातें
  • Vivo X27 को चीनी मार्केट में 19 मार्च को लॉन्च किया जाएगा
  • Vivo X27 हैंडसेट Vivo V15 Pro का ही चीनी अवतार हो सकता है
  • Vivo X27 में हो सकता है 8 जीबी रैम
विज्ञापन
ऐसा लगता है कि पॉप-अप सेल्फी कैमरे चलन में आने वाला है। मार्केट में धीरे-धीरे यह खास कैमरा फीचर कई हैंडसेट का हिस्सा बनता जा रहा है। Vivo ब्रांड को इस तकनीक को मार्केट में लाने का श्रेय जाएगा। पॉप-अप सेल्फी कैमरे और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर वाले Vivo X27 को चीनी मार्केट में 19 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च इवेंट से पहले Vivo ने अपने इस स्मार्टफोन के लिए रजिस्ट्रेशन लेना शुरू कर दिया है।

दूसरी तरफ, Vivo X27 को चीनी सर्टिफिकेशनन साइट TENAA पर लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग में हैंडसेट की तस्वीरों का इस्तेमाल हुआ है और अहम स्पेसिफिकेशन्स का भी ज़िक्र है।

वहीं, Vivo X27 के प्रमोशनल पोस्टर भी ऑनलाइन सार्वजनिक हुए हैं। इससे पता चला है कि फोन ग्रेडिएंट ब्लू और व्हाइट पिंक रंग में उपलब्ध होगा। देखकर तो ऐसा प्रतीत होता है कि Vivo X27 बहुत हद तक हाल ही में लॉन्च किए गए Vivo V15 Pro जैसा होगा।
 

Vivo X27 के लॉन्च की तारीख और रजिस्ट्रेशन

Vivo X27 को चीनी मार्केट में 19 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। इस फोन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। रजिस्ट्रेशन पेज पर फोन के दो वेरिएंट लिस्ट किए गए हैं- ग्रेडिएंट ब्लू फिनिश और पावर गोल्ड। लीक हुए वीवो एक्स27 के प्रमोशनल पोस्टर्स में भी इन्हीं दो कलर वेरिएंट को दिखाया गया है। ट्विटर पर साझा की गई इन तस्वीरों से पता चलता है कि पिंक व्हाइट रंग वाले Vivo X27 वेरिएंट का रियर कैमरा मॉड्यूल गोल्ड फिनिश के साथ आएगा।

Vivo X27 की TENAA लिस्टिंग से पता चला है कि यह फोन रियर पैनल पर ग्रेडिएंट ब्लू और ग्रेडिएंट ग्रीन फिनिश के साथ आएगा। टीना की लिस्टिंग में गोल्ड वेरिएंट का भी ज़िक्र है। लेकिन तस्वीर का इस्तेमाल नहीं हुआ है। TENAA लिस्टिंग के मुताबिक, इस वीवो स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा। पिछले हिस्से पर 48 मेगापिक्सल, 13 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल सेंसर्स होंगे। फोन 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9 पाई पर चलेगा।

फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा। TENAA लिस्टिंग के मुताबिक, Vivo X27 के दो स्टोरेज वेरिएंट होंगे- 128 जीबी और 256 जीबी। फोन में 6.39 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले होगा, 1080 x 2340 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ। बैटरी 3,920 एमएएच की होगी।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.39 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9.0 Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo, Vivo X27, Vivo X27 Specifications
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  4. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  5. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  7. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »