Vivo X27 Pro के स्पेसिफिकेशन और कीमत लीक, Vivo X27 के वीडियो टीज़र ज़ारी

Vivo X27 को चीनी मार्केट में 19 मार्च को लॉन्च किया जाना है। इससे पहले कंपनी ने अपने इस हैंडसेट का वीडियो टीज़र ज़ारी किया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 11 मार्च 2019 14:17 IST
ख़ास बातें
  • Vivo X27 को 19 मार्च को लॉन्च होना है
  • Vivo X27 Pro का पोस्टर वीबो पर लीक हुआ है
  • Vivo X27 और Vivo X27 Pro के स्पेसिफिकेशन व कीमत का खुलासा
Vivo X27 को चीनी मार्केट में 19 मार्च को लॉन्च किया जाना है। इससे पहले कंपनी ने अपने इस हैंडसेट का वीडियो टीज़र ज़ारी किया है। वीडियो टीज़र से ज़्यादा कुछ तो नहीं पता चल पाया है, लेकिन इतना साफ है कि Vivo X27 को फैशन के दीवानों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। दूसरी तरफ, नए Vivo X27 Pro वेरिएंट के बारे में जानकारी मिली है। दावा किया गया है कि यह ज़्यादा चौड़े पॉप-अप सेल्फी कैमरे, दमदार स्पेसिफिकेशन और ज्यादा कीमत वाला हैंडसेट होगा। बता दें कि Vivo X27 बहुत हद दिखने में भारत में हाल ही में पेश किए गए Vivo V15 Pro जैसा ही है। वीवो का यह फोन पॉप-अप सेल्फी कैमरे और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। चीनी मार्केट में Vivo ने इस फोन के लिए रजिस्ट्रेशन लेना शुरू कर दिया है।

Vivo X27 के वीडियो टीज़र को यूट्यूब पर ज़ारी किया गया है। कम समय वाले इन वीडियो टीज़र्स से हैंडसेट के बारे में ज़्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है, लेकिन वीबो पोस्ट से इस फोन में 48 मेगापिक्सल रियर कैमरा, वाइड-एंगल लेंस और नाइट व्यू मोड होने की पुष्टि हुई है। फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ नज़र आ रहा है। लेकिन पॉप-अप सेल्फी कैमरा एक्शन में नहीं है।

दोनों ही वीडियो से इतना साफ है कि यह फोन फैशन के दीवानों के लिए बना है। जैसा कि हमने आपको पहले बताया, Vivo X27 को 19 मार्च को लॉन्च होना है। इस फोन की तस्वीर लीक हुई थी जिससे पता चला कि इसका डिज़ाइन Vivo V15 Pro की तरह है। कई टीज़र इमेज से भी V15 Pro की तरह डिज़ाइन का खुलासा हुआ। इसके अलावा 48 मेगापिक्सल रियर कैमरे की पुष्टि हुई है।

दूसरी तरफ, Vivo X27 Pro का पोस्टर वीबो पर लीक हुआ है। यह फोन वाइडर पॉप अप सेल्फी कैमरा मैकनिज़्म से लैस है। इसी में फ्लैश को भी जगह है। दावा किया गया है कि यहां वीवो एक्स27 की तुलना में ज़्यादा रिजॉल्यूशन वाला सेंसर होगा। पोस्टर्स से यह भी खुलासा हुआ है कि इस फोन का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप फोन के मध्य में है, ना कि वीवो एक्स 27 की तरह बायीं तरफ। यहां फ्लैश की पोज़ीशन भी अलग है।
Advertisement

टिप्सटर ने Vivo X27 और Vivo X27 Pro के स्पेसिफिकेशन और कीमत का खुलासा किया है। वीवो एक्स27 प्रो में 6.7 इंच का डिस्प्ले और एलईडी फ्लैश के साथ 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा। फोन में स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर, 8 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज और एंड्रॉयड 9 पाई होगा। पिछले हिस्से पर तीन कैमरे होंगे। यहां एक 48 मेगापिक्सल Sony IMX586 सेंसर, 13 मेगापिक्सल सेंसर और 5 मेगापिक्सल सेंसर होगा। फोन की बैटरी 4,000 एमएएच की होगी जो 22.5 वॉट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। दूसरी तरफ, Vivo X27 के ज़्यादा स्पेसिफिकेशन प्रो वेरिएंट वाले ही होंगे। लेकिन कुछ अंतर भी होगा। इसमें 6.39 इंच का डिस्प्ले और 16 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर होगा।
Advertisement

कीमत की बात करें तो टिप्सटर ने दावा किया है कि Vivo X27 Pro का दाम 3,998 चीनी युआन (करीब 41,500 रुपये) होगा। Vivo X27 का स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर और 128 जीबी स्टोरेज वाला वर्ज़न 3,198 चीनी युआन (करीब 33,200 रुपये) में मिलेगा। इसके स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3,598 चीनी युआन (करीब 37,200 रुपये) होगी।

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.39 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  2. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  3. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  4. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  5. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  6. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  7. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  3. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  4. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  6. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  7. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  8. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  9. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  10. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.