Vivo X200 सीरीज के प्राइस का खुलासा, सबसे सस्‍ता मॉडल भी होगा Rs 65,999 का!

चीनी ब्रैंड वीवो (Vivo) कल भारत में Vivo X200 सीरीज को लॉन्‍च कर रहा है। दो नए स्‍मार्टफोन Vivo X200 और X200 Pro को लॉन्‍च किया जाएगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 11 दिसंबर 2024 16:30 IST
ख़ास बातें
  • Vivo X200 सीरीज कल हो रही भारत में लॉन्‍च
  • मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9400 प्रोसेसर के साथ आएंगे फोन
  • 65,999 रुपये हो सकती है शुरुआती कीमत

फोन में मीडियाटेक के डाइमेंस‍िटी 9400 प्रोसेसर की ताकत होगी। 6 हजार एमएएच बैटरी से ये सीरीज पैक होगी।

Vivo X200 Series Price in India : चीनी ब्रैंड वीवो (Vivo) कल भारत में Vivo X200 सीरीज को लॉन्‍च कर रहा है। दो नए स्‍मार्टफोन Vivo X200 और X200 Pro को लॉन्‍च किया जाएगा। अब लॉन्‍च से पहले इन फोन्‍स के प्राइस सामने आए हैं। टिप्‍सटर अभिषेक यादव ने एक्‍स (X) पर कीमतों का खुलासा किया है। ये फोन अक्‍टूबर में चीन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9400 प्रोसेसर के साथ लॉन्‍च हुए थे। भारत में इनकी कीमत बेस मॉडल Vivo X200 के लिए 65,999 रुपये हो सकती है। यह 12GB + 256GB मॉडल के दाम होंगे। Vivo X200 के 16GB+512GB मॉडल के दाम 71,999 रुपये होने की जानकारी टिप्‍सटर ने दी है। वहीं, Vivo X200 Pro के प्राइस 16GB+512GB मॉडल के लिए 94,999 रुपये हो सकते हैं। 

भारत में लॉन्‍च होने वाली Vivo X200 सीरीज में भी जाइस की ब्रैंडिंग होगी, जोकि स्‍मार्टफोन के लेंस में दिखेगी। फोन में 200MP का जाइस APO टेलीफोटो शूटर दिया जाएगा। साथ ही V3+ इमेजिंग चिपसेट भी होगा। फोन में मीडियाटेक के डाइमेंस‍िटी 9400 प्रोसेसर की ताकत होगी। 6 हजार एमएएच बैटरी से ये सीरीज पैक होगी और लेटेस्‍ट एंड्रॉयड 15 पर रन करेगी।  
Advertisement
 

Vivo X200, X200 Pro Specifications

चीन में लॉन्‍च हुए Vivo X200 में 6.67 इंच का OLED डिस्प्ले है, जबकि X200 Pro में 6.78 इंच का OLED  डिस्प्ले है, जिनका रेजॉलूशन 1.5K, रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 4500 निट्स तक है। दोनों वेरिएंट में मीडियाटेक डाइमेंशिटी 9400 चिपसेट दिया गया है। वीवो एक्स200 और एक्स200 प्रो में 16 जीबी तक रैम और 1 टीबी तक इंटरनल स्टोरेज दी गई है। Vivo X200 में 5,800mAh की बैटरी है, जबकि Vivo X200 Pro में 6,000mAh की बैटरी है। दोनों फोन 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करते हैं। दोनों स्मार्टफोन एंड्रॉयड पर बेस्ड ओरिजिन ओएस 5 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करते हैं। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो X200 में OIS सपोर्ट के साथ Zeiss बेस्ड 50 मेगापिक्सल 1/1.56 इंच सोनी IMX921 प्राइमरी कैमरा, दूसरा 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और तीसरा 50 मेगापिक्सल सोनी IMX882 टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं X200 Pro में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल LYT-818 प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा और V3+ इमेजिंग चिप के साथ 200 मेगापिक्सल Zeiss APO टेलीफोटो कैमरा है। दोनों स्मार्टफोन में 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है। दोनों फोन IP68+IP69 रेटिंग से लैस हैं, जिससे पानी और धूल से सुरक्षा सुनिश्चित होती है।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9400

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

1 टीबी

बैटरी क्षमता

5800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

2800x1260 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium, familiar design
  • IP68 + IP69 ratings
  • Gorgeous and bright display
  • Terrific cameras
  • Fantastic battery life
  • Excellent pricing
  • Bad
  • Unreliable selfie camera
  • Bloatware still onboard
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9400

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

1 टीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

2800x1260 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  3. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  4. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  5. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  6. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  7. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  8. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  9. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  10. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.