Vivo X200 Ultra के लॉन्च से पहले लीक हुए कैमरा स्पेसिफिकेशन्स, X100 Ultra से छोटा होगा सेंसर का साइज!

ब्रांड ने Vivo X200 Pro के साथ भी इसी तरह का कदम उठाया है, जहां X100 Pro की तुलना में सेंसर के साइज को छोटा किया गया, लेकिन कंपनी ने वर्तमान फ्लैगशिप लाइनअप के मॉडल में बेहतर सेंसर दिए जाने की बात कही थी।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 14 नवंबर 2024 21:22 IST
ख़ास बातें
  • X200 Ultra में 50-मेगापिक्सल सेंसर होगा, जिसका साइज 1/1.3″ के करीब होगा
  • X100 Ultra में मौजूद 1-इंच का सेंसर शामिल है
  • छोटे साइज के बावजूद फ्लैगशिप में पहले से बेहतर सेंसर होने की उम्मीद है

Vivo X200 Ultra को X100 Ultra (ऊपर फोटो में) के सक्सेसर के रूप में लॉन्च किया जा सकता है

Photo Credit: Vivo

Vivo X200, X200 Pro और X200 Pro Mini को चीन में लॉन्च करने के बाद, कंपनी अब इनमें से वेनिला और Pro मॉडल को ग्लोबल मार्केट में पेश करने की तैयारी कर रही है। Mini मॉडल को चीन के लिए एक्सक्लूसिव रखा जा रहा है, जबकि अन्य दो मॉडल्स मलेशिया में 19 नवंबर को लॉन्च किए जाने है। लाइनअप का सबसे प्रीमियम मॉडल X200 Ultra हो सकता है, जो पिछले कुछ समय से लगातार लीक्स के जरिए सुर्खियों में बना हुआ है। हालांकि, Vivo ने अभी तक अल्ट्रा मॉडल को लेकर किसी प्रकार का खुलासा नहीं किया है। लेटेस्ट लीक में दावा किया गया है कि Vivo X200 Ultra को पिछले फ्लैगशिप, X100 Ultra की तुलना में छोटे कैमरा सेंसर के साथ पेश किया जाएगा।

चीन में एक पॉपुलर टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन (चीनी भाषा से अनुवादित नाम) ने वीबो पर एक पोस्ट (via गिज्मोचाइना) में दावा किया है कि X200 Ultra में 50-मेगापिक्सल सेंसर होगा, जिसका साइज 1/1.3″ के करीब होगा। बता दें कि X100 Ultra में मौजूद 1-इंच का सेंसर शामिल है। फिलहाल यह नहीं बताया गया है कि यदि यह सच है, तो कंपनी आखिर पिछले मॉडल की तुलना में नए फ्लैगशिप में सेंसर साइज को छोटा क्यों कर रही है।

हालांकि, ब्रांड ने Vivo X200 Pro के साथ भी इसी तरह का कदम उठाया है, जहां X100 Pro की तुलना में सेंसर के साइज को छोटा किया गया, लेकिन कंपनी ने वर्तमान फ्लैगशिप लाइनअप के मॉडल में बेहतर सेंसर दिए जाने की बात कही थी। कुछ ऐसा ही X200 Ultra के साथ भी किया जा सकता है, जहां भले ही सेंसर साइज छोटा हो, लेकिन पिछले साल की तुलना में बेहतर सेंसर मिले।

टिप्सटर ने आगे बताया है कि स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा, जिसमें एक 1.4” सेंसर के साथ 200-मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस और एक 50-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस भी शामिल होगा।
Advertisement

समान टिप्सटर ने सितंबर में भी X200 Ultra के कुछ स्पेसिफिकेशन्स को लीक किया था, जिसमें दावा किया गया था कि फोन Snapdragon 8 Gen 4 (Elite) के साथ आएगा। वहीं, इसमें  2K रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्टेड OLED डिस्प्ले पैनल मिलने की उम्मीद है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  3. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  4. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  5. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  8. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  9. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  10. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  11. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  12. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  13. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  14. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  3. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  5. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  6. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  7. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  8. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.