Vivo X200, X200 Pro में होगा 1.5K फ्लैट डिस्प्ले, 50MP मेन कैमरा! स्पेसिफिकेशंस लीक

Vivo X200 Pro में फ्लैट स्क्रीन कर्व्ड कवर के साथ आ सकती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 1 जुलाई 2024 13:08 IST
ख़ास बातें
  • सीरीज में Vivo X200 और X200 Pro स्मार्टफोन्स को लॉन्च किया जा सकता है।
  • अपकमिंग सीरीज में Dimensity 9400 चिपसेट देखने को मिल सकता है।
  • फोन में रियर साइड में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है।

Vivo X100 सीरीज को कंपनी ने पिछले साल अक्टूबर में पेश किया था।

Photo Credit: Vivo

Vivo X100 सीरीज को कंपनी ने पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च किया था। अब अपकमिंग सक्सेसर सीरीज Vivo X200 को लेकर चर्चा जोर पकड़ रही है। सीरीज में Vivo X200 और X200 Pro स्मार्टफोन्स को लॉन्च किया जा सकता है। पुरानी सीरीज में कंपनी ने Dimensity 9300 चिपसेट दिया है। जबकि अपकमिंग सीरीज में Dimensity 9400 चिपसेट देखने को मिल सकता है। चीन के जाने माने टिप्स्टर ने इस सीरीज को लेकर अब एक बड़ा अपडेट दिया है। 

Vivo X200 सीरीज के बारे में चीन के जाने माने टिप्स्टर Digital Chat Station की ओर से बड़ा दावा किया गया है। सीरीज के इसी साल अक्टूबर में लॉन्च होने की संभावना है। टिप्स्टर ने कहा है कि Vivo X200 में 6.4 इंच और 6.5 इंच के फ्लैट डिस्प्ले देखने को मिल सकते हैं। इनमें 1.5K रिजॉल्यूशन दिया जा सकता है। हालांकि इससे पहले आई एक अन्य रिपोर्ट से डिस्प्ले टाइप मेल नहीं खाता है, जिसमें कहा गया था कि अपकमिंग सीरीज में कर्व्ड डिस्प्ले देखने को मिलेगा। लेकिन 1.5K रिजॉल्यूशन की बात यहां जरूर मेल खाती है। 
Advertisement

Vivo X200 Pro में फ्लैट स्क्रीन कर्व्ड कवर के साथ आ सकती है। इसमें बेजल्स बहुत ही पतले हो सकते हैं। कैमरा के बारे में अफवाहें हैं कि इस सीरीज के फोन में रियर साइड में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा। जिसके साथ में पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी देखने को मिल सकता है। इसमें 3X ऑप्टिकल जूम फीचर भी आ सकता है। खबर यह भी है कि यह कंपनी का पहला फोन होगा जिसमें Vivo की खुद की डेवलप की हुई इमेजिंग चिप लगी होगी। 

Vivo X200 में ऑप्टिकल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जा सकता है। वहीं, Vivo X200 Pro में अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर मिल सकता है। बैटरी के बारे में कयास लगाया गया है कि Vivo X100 Pro में मिलने वाली 5400एमएएच की बैटरी से भी बड़ी कैपिसिटी वाली बैटरी X200 Pro में देखने को मिल सकती है। बहरहाल, इंतजार करना होगा कि कंपनी इसके मेन स्पेसिफिकेशंस से कब पर्दा उठाना शुरू करती है। Vivo X100 सीरीज को कंपनी ने पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च किया था। संभावना है कि सक्सेसर सीरीज भी इसी अवधि के दौरान लॉन्च की जाएगी। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9300

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1260x2800 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Vivo X200, Vivo X200 Pro, Vivo X200 leaks, Vivo X200 rumors

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  3. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  4. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.