Vivo X100, Vivo X100 Pro का अगले सप्ताह होगा इंटरनेशनल लॉन्च

कंपनी की वेबसाइट पर Vivo X100 और X100 Pro के 14 दिसंबर को इंटरनेशनल लॉन्च की जानकारी दी गई है। इन स्मार्टफोन्स को भारत में भी लॉन्च किया जा सकता है

विज्ञापन
Written by डेविड डेलिमा, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 10 दिसंबर 2023 12:46 IST
ख़ास बातें
  • कुछ सप्ताह पहले कंपनी ने Vivo X100 सीरीज को चीन में पेश किया था
  • इस सीरीज के बेस मॉडल X100 को कस्टमर्स ने काफी पसंद किया है
  • इसके लॉन्च से पहले ही 10 लाख से ज्यादा यूनिट्स की बुकिंग हो गई थी

इन स्मार्टफोन्स में मीडियाटेक का Dimensity 9300 चिपसेट दिया गया है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Vivo की X100 सीरीज का अगले सप्ताह इंटरनेशनल लॉन्च किया था। कंपनी ने कुछ सप्ताह पहले इस सीरीज के Vivo X100 और X100 Pro को चीन में पेश किया था। इन स्मार्टफोन्स में मीडियाटेक का Dimensity 9300 चिपसेट और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। 

कंपनी की वेबसाइट पर Vivo X100 और X100 Pro के 14 दिसंबर को इंटरनेशनल लॉन्च की जानकारी दी गई है। इन स्मार्टफोन्स को भारत में भी लॉन्च किया जा सकता है। इस सीरीज के बेस मॉडल X100 को चीन में कस्टमर्स ने काफी पसंद किया है। इसके लॉन्च से पहले ही 10 लाख से ज्यादा यूनिट्स की बुकिंग हो गई थी। इस स्मार्टफोन में 6.79 इंच  फुल  HD+ AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। कंपनी को X100 की 10 लाख से ज्यादा यूनिट्स के लिए केवल सात दिनों में प्री-ऑर्डर मिले थे। कंपनी के लिए यह पहली बार है कि जब उसे X सीरीज के किसी स्मार्टफोन के लिए इतनी बड़ी संख्या में प्री-ऑर्डर मिले हैं। 

इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9300 LPDDR5T RAM और UFS 4.0 स्टोरेज के साथ है। X100 में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX920 कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 64 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप जूम लेंस दिया गया है। Vivo X100 Pro के अधिकतर स्पेसिफिकेशन्स X100 के समान हैं। हालांकि, इसमें 50-मेगापिक्सल कस्टमाइज्ड Sony IMX989 VCS bionic सेंसर कैमरा दिया गया है। इसके अलावा बेस मॉडल के 64-मेगापिक्सल टेलीफोटो मैक्रो लेंस के बजाय 50-मेगापिक्सल टेलीफोटो मैक्रो लेंस दिया गया है। इसकी 5,400 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

हाल ही में टिप्सटर Digital Chat Station ने एक पोस्ट में दावा किया था कि कंपनी जल्द ही X100 Pro+ को लॉन्च कर सकती है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर क्वालकॉम का Snapdragon 8 Gen 3 SoC दिया जा सकता है। पिछले वर्ष कंपनी ने X90 सीरीज में Vivo X90, X90 Pro और X90 Pro+ को लॉन्च किया था। इससे पहले कुछ लीक में कहा गया था कि Vivo X100 Pro+ में 6.78 इंच का डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इसमें 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा, 50 मेगापिक्सल का Sony IMX989 सेंसर और 50 मेगापिक्सल का Sony IMX758 पोट्रेट सेंसर मिल सकता है। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9300

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1260x2800 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium design, IP68 rating
  • Bright LTPO display
  • Good quality cameras
  • Quality video recording
  • Great for gaming
  • Good battery life
  • Very fast wired and wireless charging
  • Bad
  • Ultra-wide camera could have been better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9300

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1260x2800 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  2. Duplicate Aadhaar: डुप्लीकेट आधार पर लगेगी लगाम! Bharat ABIS नया टूल करेगा पहचान
  3. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  4. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  5. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  6. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  8. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  9. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  10. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.