Vivo X100 सीरीज 4 जनवरी को होगी भारत में लॉन्च, जानें संभावित प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

इन स्मार्टफोन्स के देश में वेरिएंट्स समान चिपसेट और 8T LTPO डिस्प्ले के साथ होंगे। इस सीरीज की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का 1 इंच टाइप प्राइमरी कैमरा है

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by जैसमीन जोस, अपडेटेड: 26 दिसंबर 2023 14:42 IST
ख़ास बातें
  • ये स्मार्टफोन्स इस सप्ताह कुछ इंटरनेशनल मार्केट्स में लॉन्च किए जाएंगे
  • इनकी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है
  • कंपनी जल्द ही X100 Pro+ को भी लॉन्च कर सकती है

इन स्मार्टफोन्स की की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का 1 इंच टाइप प्राइमरी कैमरा है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Vivo की X100 सीरीज जनवरी के पहले सप्ताह में भारत में लॉन्च की जाएगी। कंपनी ने इन स्मार्टफोन्स के लॉन्च की अपनी वेबसाइट पर एक माइक्रोसाइट के जरिए पुष्टि की है। पिछले महीने Vivo X100 और X100 Pro को नए MediaTek Dimensity 9300 SoC के साथ चीन में पेश किया गया था। 

इन स्मार्टफोन्स को इस सप्ताह कुछ इंटरनेशनल मार्केट्स में लॉन्च किया जाएगा। इनके देश में वेरिएंट्स समान चिपसेट और 8T LTPO डिस्प्ले के साथ होंगे। Vivo X100 सीरीज की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का 1 इंच टाइप प्राइमरी कैमरा है। कंपनी ने एक मीडिया इनवाइट के जरिए इस सीरीज को 4 जनवरी को देश में लॉन्च करने की जानकारी दी है। Vivo X100 और X100 Pro को Asteroid Black, Startrail Blue और Sunset कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। इन स्मार्टफोन्स में  MediaTek Dimensity 9300 SoC चिपसेट, Funtouch OS 14, V3 इमेजिंग चिप और Zeiss ब्रांडेड ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट होगी। 
Advertisement

Vivo X100 और X100 Pro का चीन में प्राइस क्रमशः CNY 4,999 (लगभग 56,500 रुपये) और CNY 3,999 (लगभग 50,000 रुपये) से शुरू होता है। इस सीरीज के X100 को चीन में कस्टमर्स ने काफी पसंद किया है। इसके लॉन्च से पहले ही 10 लाख से ज्यादा यूनिट्स की बुकिंग हो गई थी। इस स्मार्टफोन में 6.79 इंच  फुल  HD+ AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। कंपनी को X100 की 10 लाख से ज्यादा यूनिट्स के लिए केवल सात दिनों में प्री-ऑर्डर मिले थे। Vivo के लिए यह पहली बार है कि जब उसे X सीरीज के किसी स्मार्टफोन के लिए इतनी बड़ी संख्या में प्री-ऑर्डर मिले हैं। 

हाल ही में टिप्सटर Digital Chat Station ने एक पोस्ट में दावा किया था कि कंपनी जल्द ही X100 Pro+ को लॉन्च कर सकती है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर क्वालकॉम का Snapdragon 8 Gen 3 SoC हो सकता है। पिछले वर्ष कंपनी ने X90 सीरीज में Vivo X90, X90 Pro और X90 Pro+ को लॉन्च किया था। इससे पहले कुछ लीक में कहा गया था कि Vivo X100 Pro+ में 6.78 इंच का डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इसमें 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा, 50 मेगापिक्सल का Sony IMX989 सेंसर और 50 मेगापिक्सल का Sony IMX758 पोट्रेट सेंसर मिल सकता है। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium design, IP68 rating
  • Bright LTPO display
  • Good quality cameras
  • Quality video recording
  • Great for gaming
  • Good battery life
  • Very fast wired and wireless charging
  • Bad
  • Ultra-wide camera could have been better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9300

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1260x2800 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium design, IP68 rating
  • Bright LTPO display
  • Good quality cameras
  • Quality video recording
  • Great for gaming
  • Good battery life
  • Very fast wired and wireless charging
  • Bad
  • Ultra-wide camera could have been better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9300

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1260x2800 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  2. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  3. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.