Vivo X Fold 5 में होगी 6,000mAh बैटरी, -30°C में भी रहेगी कनेक्टिविटी

कंपनी ने बताया है कि X Fold 5 को 25 जून को चीन में लॉन्च किया जाएगा। Vivo का दावा है कि X Fold 3 की तुलना में यह लाइटवेट और मजबूत होगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 13 जून 2025 17:53 IST
ख़ास बातें
  • पिछले वर्जन की तुलना में X Fold 5 में अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी दी जाएगी
  • इस स्मार्टफोन को व्हाइट, ग्रीन और टाइटेनियम कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा
  • इसके लिए चीन में कंपनी की वेबसाइट के जरिए प्री-ऑर्डर्स शुरू हो गए हैं

यह ऐसा पहला Android स्मार्टफोन होगा जो Apple के iCloud से कनेक्ट कर सकेगा

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Vivo का X Fold 5 इस महीने लॉन्च किया जाएगा। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन के डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस के बारे में कंपनी ने टीजर दिए हैं। इसमें पिछले वर्जन की तुलना में अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी दी जाएगी। यह बहुत कम तापमान में भी फंक्शन करेगा। 

Vivo ने चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में X Fold 5 के डिजाइन का खुलासा किया है। इस स्मार्टफोन में 6,000 mAh की बैटरी दी जाएगी। यह इस कैपेसिटी वाली बैटरी के साथ पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन हो सकता है। Vivo X Fold 3 में 5,500 mAh की बैटरी 80 W वायर्ड चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। Samsung के Galaxy Z Fold 7 में 4,400 mAh की बैटरी दी जा सकती है। Vivo ने बताया है कि उसने इस स्मार्टफोन में फोर्थ-जेनरेशन सेमी-सॉलिड-स्टेट बैटरी का इस्तेमाल किया है जो 30°C जितने कम तापमान पर भी कार्य कर सकती है। 

कंपनी ने बताया है कि  X Fold 5 को 25 जून को चीन में लॉन्च किया जाएगा। Vivo का दावा है कि X Fold 3 की तुलना में यह लाइटवेट और मजबूत होगा। इस स्मार्टफोन के लिए चीन में कंपनी की वेबसाइट के जरिए प्री-ऑर्डर्स शुरू हो गए हैं। X Fold 5 के लैंडिंग पेज में यह फ्लैट कवर डिस्प्ले और स्लिम बेजेल्स के साथ दिख रहा है। इसमें फ्रंट पर सेंटर में होल-पंच स्लॉट दिया गया है। इसके बैक पैनल पर सेंटर में बड़ा, सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल है। इसमें तीन कैमरा, एक LED फ्लैश यूनिट और टॉप पर Zeiss ब्रांडिंग दिख रही है। इस स्मार्टफोन को व्हाइट, ग्रीन और टाइटेनियम कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। 

हाल ही में कंपनी के प्रोडक्ट मैनेजर, Han Boxiao ने दावा किया था कि X Fold 5 ऐसा पहला Android स्मार्टफोन होगा जो Apple के iCloud से कनेक्ट कर सकेगा। इससे यूजर्स इस स्मार्टफोन के फाइल मैनेजर ऐप से सीधे iCloud में फाइल्स को एक्सेस कर सकेंगे। एपल के MacBook यूजर्स के लिए यह एक एक्सटेंडेड स्क्रीन के तौर पर भी कार्य कर सकेगा। Boxiao ने X Fold 5 के पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा के सैम्पल भी शेयर किए हैं। इस स्मार्टफोन में बैक पर 50 मेगापिक्सल की ट्रिपल कैमरा यूनिट हो सकती है। इसमें इनर और आउटर डिस्प्ले पर 32 मेगापिक्सल के कैमरा मिल सकते हैं। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

8.03 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2200x2480 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% ड
  2. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: 9000mAh बैटरी वाला OnePlus Nord 6 मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफर
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Samsung Galaxy S25 FE 5G पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए ₹15 हजार डिस्का
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹28 हजार सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G
  7. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Samsung Galaxy S25 FE 5G पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए ₹15 हजार डिस्काउंट
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए ₹35 हजार में AMD Ryzen 5 लैपटॉप!
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹28 हजार सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: 9000mAh बैटरी वाला OnePlus Nord 6 मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफर
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
  7. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026:iPhone 17 पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए 22 हजार का डिस्काउंट
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹40 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.