Vivo V9 का नया वेरिएंट लॉन्च, जानें क्या है खास

Vivo ने अपने प्रीमियम स्मार्टफोन V9 का नया रंग वेरिएंट पेश किया है। Vivo V9 अब सैफायर ब्लू रंग वेरिएंट में आया है...

Vivo V9 का नया वेरिएंट लॉन्च, जानें क्या है खास

Vivo V9 का नया वेरिएंट लॉन्च

विज्ञापन
Vivo ने अपने प्रीमियम स्मार्टफोन V9 का नया रंग वेरिएंट पेश किया है। Vivo V9 अब सैफायर ब्लू रंग वेरिएंट में आया है। कीमत व स्पेसिफिकेशन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस नए वेरिएंट की बिक्री 18 मई से अमेज़न इंडिया और वीवो के ई-स्टोर पर शुरू हो जाएगी। Vivo V9 पर कंपनी के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर केनी ज़ेंग ने बताया, ''नया Vivo V9 डिज़ाइन और परफॉरमेंस का बेहतरीन संगम है। नया वेरिएंट दैनिक मांग के साथ-साथ डिज़ाइन के पहलू को भी अच्छी तरह परिभाषित करेगा।''

अहम फीचर की बात करें तो आपको वीवो वी9 में आईफोन X जैसा 'नॉच' मिलेगा और इसी नॉच में 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौज़ूद है। इसके अलावा वीवो के नए स्मार्टफोन में दो रियर कैमरे हैं और इसमें 6.3 इंच 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला डिस्प्ले है। फोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलता है।

 

Vivo V9 की भारत में कीमत और लॉन्च ऑफर

Vivo V9 की कीमत भारत में 22,990 रुपये होगी। हैंडसेट का सिर्फ एक वेरिएंट होगा- 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज। फोन को शैंपेन गोल्ड, पर्ल ब्लैक और सेफायर ब्लू रंग में उपलब्ध कराया गया है।
 

Vivo V9 के स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम वीवो वी9 में 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 626 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। जुगलबंदी के लिए मौज़ूद है 4 जीबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकता है। वीवो का लेटेस्ट स्मार्टफोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित फनटच ओएस 4.0 पर चलेगा। (पढ़ें रिव्यू)

अब बात वीवो वी9 के कैमरे की। फ्रंट पैनल पर 24 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है जो एफ/2.0 अपर्चर वाला है। फ्रंट कैमरा एआर स्टीकर्स, फेस अनलॉक और फेस ब्यूटी मोड जैसे फीचर के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि इन फीचर से बेहतर आउटपुट पाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को इस्तेमाल में लाया जाता है। वहीं, पिछले हिस्से पर दो सेंसर हैं। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी 5 मेगापिक्सल का। रियर कैमरे का भी अपर्चर एफ/2.0 ही है। इसमें कोई दोमत नहीं कि यूज़र रियर कैमरे से बोकेह इफेक्ट हासिल कर पाएंगे।
 
vivo

बैटरी 3260 एमएएच की है। वीवो वी9 के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट शामिल हैं। बता दें कि इस फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर पिछले हिस्से पर है। थाइलैंड में लॉन्च किए गए इस फोन को गोल्ड व ब्लैक सेरामिक रंग में उपलब्ध कराया गया है। इसकी कीमत का खुलासा अभी नहीं हुआ है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 154.81x75.03x7.89 मिलीमीटर है और वज़न 150 ग्राम।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good performance
  • Up-to-date software
  • Feature-packed custom UI
  • कमियां
  • Poor low-light camera performance
  • Battery life could be better
  • Display has a reddish tinge
डिस्प्ले6.30 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 626
फ्रंट कैमरा24-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3260 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1
रिज़ॉल्यूशन1080x2280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »