वीवो वी9 की तस्वीरें लीक, 27 मार्च को होना है भारत में लॉन्च

वीवो के इस स्मार्टफोन की वास्तविक तस्वीरें ऑनलाइन लीक हुई हैं। इन तस्वीरों से हमें स्मार्टफोन की बेहतर झलक मिली है और इसके अलावा डिज़ाइन का खुलासा हुआ है। Vivo V9 कंपनी की वी सीरीज़ का लेटेस्ट स्मार्टफोन होगा।

वीवो वी9 की तस्वीरें लीक, 27 मार्च को होना है भारत में लॉन्च
ख़ास बातें
  • वीवो वी9 को भारत में 27 मार्च को लॉन्च किया जाना है
  • आधिकारिक टीज़र से इसमें आईफोन X जैसे नॉच होने का पता चला है
  • वीवो वी9 बड़ी स्क्रीन के साथ आएगा और बॉर्डर बेहद ही पतले होंगे
विज्ञापन
वीवो वी9 को भारत में 27 मार्च को लॉन्च किया जाना है। कंपनी इसके लिए एक इवेंट आयोजित करने वाली है। आधिकारिक टीज़र से इसमें आईफोन X जैसे नॉच होने का पता चला है। इसके अलावा कोई और जानकारी नहीं उपलब्ध है। अब वीवो के इस स्मार्टफोन की वास्तविक तस्वीरें ऑनलाइन लीक हुई हैं। इन तस्वीरों से हमें स्मार्टफोन की बेहतर झलक मिली है और इसके अलावा डिज़ाइन का खुलासा हुआ है। Vivo V9 कंपनी की वी सीरीज़ का लेटेस्ट स्मार्टफोन होगा। इससे पहले कंपनी ने इसी सीरीज़ में वीवो वी7 सेल्फी स्मार्टफोन को उतारा था।

मलेशियाई वेबसाइट Amanz.my द्वारा सार्वजनिक की गई तस्वीरों के मुताबिक, वीवो वी9 बड़ी स्क्रीन के साथ आएगा और बॉर्डर बेहद ही पतले होंगे। एक तस्वीर में नॉच भी नज़र आ रहा है, लेकिन लीक हुई बाकी तस्वीरों में यह उतना साफ नहीं है। पतले बेज़ल के कारण फिंगरप्रिंट सेंसर पिछले हिस्से पर चला गया है। वहीं, डुअल रियर कैमरा वर्टिकल पोज़ीशन में होगा। एलईडी फ्लैश कैमरे के नीचे है। अन्य फीचर में डुअल सिम, माइक्रो-एसडी कार्ड स्लॉट, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट शामिल हैं। पावर और वॉल्यूम बटन को दायें किनारे पर जगह मिली है।

कुछ दिनों पहले ही वीवो ने भारत में वी9 को लॉन्च करने के लिए मीडिया इनवाइट ज़ारी किया था। स्मार्टफोन का टीज़र वीवो मलेशिया द्वारा भी जारी किया जा चुका है। इसके बारे में सोशल मीडिया पर भी कई दावे किए गए हैं। फिलहाल, इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन के बारे में नहीं पता चला है। लेकिन आधिकारिक टीज़र से साफ है कि इसमें iPhone X-जैसा नॉच होगा। इस डिज़ाइन के साथ आने वाला वीवो वी9 कंपनी का पहला हैंडसेट होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo, Vivo India, Vivo V9, Vivo V9 Leaked Images
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  5. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  7. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  8. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  9. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »