वीवो वी5, वी5 प्लस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले हुए लीक

वीवो वी5, वी5 प्लस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले हुए लीक
ख़ास बातें
  • वीवो वी 5 में 20 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा हो सकता है
  • इस स्मार्टफोन के साथ वीवो वी5 प्लस भी लॉन्च होने की उम्मीद है
  • वीवो वी5 में 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया जा सकता है
विज्ञापन
चीनी हैंडसेट निर्माता वीवो मंगलवार को भारत में अपने नए वी5 सीरीज़ के हैंडसेट स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। वीवो वी5 सीरीज़ के दो कैमरा स्मार्टफोन को मुंबई में एक इवेंट में लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च से पहले ही वीवो वी5 स्मार्टफोन के सारे स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक हो गए हैँ। वीवो वी5 को अप्रैल में लॉन्च हुए वीवो वी3 का अपग्रेडेड वेरिएंट माना जा रहा है।

नए वीवो स्मार्टफोन में कई महत्वपूर्ण अपग्रेड होने की उम्मीद है ख़ासकर कैमरे में। कंपनी द्वारा इसी महीने भेजे गए इनवाइट में एक लेंस की तस्वीर थी जिससे इस फोन में फ्रंट कैमरे में बड़े अपग्रेड की संभावना है। एक नई रिपोर्ट के अनुसार, वीवो इस इवेंट में वी5 और वी5 प्लस स्मार्टफोन पेश करेगी।

नई लीक के आधार पर वीवो वी5 स्मार्टफोन में 5.5 इंच एचडी  (720x1280 पिक्सल) डिसप्ले हो सकता है। इस फोन में 1.8 गीगाहर्ट्ज़ पर चलने वाला एक ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 652 प्रोसेसर दिया जा सकता है। यह फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है जिसके ऊपर फनटचओएस 2.0 स्किन दी गई है। इस हैंडसेट में एक 4 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज होगी जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

वीवो वी5 स्मार्टफोन की सबसे बड़ी ख़ासियत है मूनलाइट फ्लैश के साथ आने वाला इसका 20 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा। रियर पर इस स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल हो सकता है। वीवो वी5 के एक डुअल सिम स्मार्टफोन होने की उम्मीद है जो एलटीई सपोर्ट करेगा। इस फोन में 3000 एमएएच नॉन-रिमूवेबल बैटरी होगी। इस फोन का डाइमेंशन 153.8x75.5x7.5 मिलीमीटर और वज़न 154 ग्राम हो सकता है। पिछले वीवो स्मार्टफोन की तरह ही इन लेटेस्ट स्मार्टफोन में हाई-फाई ऑ़़डियो आउटपुट दिया जा सकता है। लेकिन अभी वीवो वी5 प्लस के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  2. Laser से 1 मिनट में 1,800 मच्छरों का सफाया! चीन की इस मशीन का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी
  3. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  4. क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर
  5. मुस्लिम देश को सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, भारत से पहले Starlink को मिला 10 साल का लाइसेंस
  6. बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर
  7. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  8. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  9. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  10. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »