वीवो वी5 प्लस स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, इसमें हैं दो सेल्फी कैमरे

वीवो वी5 प्लस स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, इसमें हैं दो सेल्फी कैमरे
ख़ास बातें
  • वीवो वी5 प्लस हैंडसेट की कीमत 27,980 रुपये है
  • वीवो वी5 प्लस का सबसे अहम ख़ासियत डुअल फ्रंट कैमरे हैं
  • फ्रंट पैनल पर एक सेंसर 20 मेगापिक्सल का है और दूसरा 8 मेगापिक्सल का
विज्ञापन
चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो ने भारत में अपने वी5 प्लस लॉन्च कर दिया है। वीवो वी5 प्लस हैंडसेट की कीमत 27,980 रुपये है। हैंडसेट ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर में मिलेगा। इसकी प्री-ऑर्डर बुकिंग 24 जनवरी से होगी और पहली सेल 1 फरवरी को आयोजित की जाएगी।

वीवो वी5 प्लस का सबसे अहम ख़ासियत डुअल फ्रंट कैमरा है। फ्रंट पैनल पर एक सेंसर 20 मेगापिक्सल का है और दूसरा 8 मेगापिक्सल का। बता दें कि वीवो वी5 प्लस में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले होगा। हैंडसेट में 2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिया गया है। यह डुअल सिम फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित फनटच ओएस 3.0 पर चलेगा।

इसमें 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। वीवो वी5 प्लस की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है। इसकी बैटरी 3055 एमएएच की होगी जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। कनेक्टिविटी की बात करें तो वी5 प्लस में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 4.2 और जीपीएस फ़ीचर मौज़ूद हैं।

डाइमेंशन 152.8x74.00x7.26 मिलीमीटर है और वज़न 158.6 ग्राम। वीवो वी5 प्लस में फिंगरप्रिंट सेंसर है जो होम बटन भी है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good build, popular design
  • Good set of cameras
  • All-day battery life
  • Sharp and vivid display
  • कमियां
  • No expandable storage
  • Lacks Wi-Fi ac, NFC or Type-C USB
  • Feels overpriced
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3055 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp Username विवाद के बीच श्रीधर वेम्बु का यू-टर्न, Arattai से हटेगा फीचर
  2. बांग्लादेश के रास्ते नेपाल-भूटान में सैटेलाइट इंरटनेट पहुंचाएंगे एलन मस्क, Starlink को भारत में क्यों देरी?
  3. मिनी कूलर से लेकर स्मार्टवॉच और पावर बैंक तक Amazon सेल में मात्र ₹500 में मिल रहे ये स्मार्ट गैजेट्स
  4. Amazon Prime Day Sale: OnePlus से लेकर Samsung और Vivo जैसे ₹40000 वाले स्मार्टफोन पर तगड़ी डील
  5. Amazon Prime Day Sale में ₹11000 सस्ता मिल रहा OnePlus Pad 2, आज है आखिरी मौका
  6. MG Motor की Windsor EV हुई महंगी, जानें प्राइस में हुई कितनी बढ़ोतरी
  7. 80W पावर आउटपुट वाला Boat Stone 900 ब्लूटूथ स्पीकर भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  8. जब पृथ्वी पर लगातार 20 लाख साल बरसे थे बादल! क्या है कार्नियन इवेंट? जानें
  9. ₹5000 सस्ता मिल रहा OnePlus 13s, Amazon Prime Day Sale में ऐसे हो रही बचत
  10. ₹60 हजार के बजट वाले लैपटॉप हुए Amazon Prime Day Sale में सस्ते, ये है खरीदने का मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »