8GB रैम, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Vivo V40 Lite 5G और Vivo V40 Lite 4G लॉन्‍च, जानें प्राइस

Vivo V40 Lite 5G और Vivo V40 Lite 4G को इंडोनेशिया में लॉन्च कर दिया गया है। दोनों फोन्‍स का डिजाइन और ज्‍यादातर स्पेसिफिकेशन एक जैसे हैं।

8GB रैम, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Vivo V40 Lite 5G और Vivo V40 Lite 4G लॉन्‍च, जानें प्राइस

Vivo V40 Lite 5G को कार्बन ब्लैक और टाइटेनियम सिल्वर कलर्स में लाया गया है। 4G मॉडल में पर्ल वॉयलेट कलर का ऑप्‍शन भी मिलता है।

ख़ास बातें
  • Vivo V40 Lite 5G और Vivo V40 Lite 4G स्‍मार्टफोन लॉन्‍च
  • इंडोनेशिया में लॉन्‍च किए गए दोनों मॉडल
  • 32 एमपी का सेल्‍फी कैमरा मिलता है दोनों स्‍मार्टफोन्‍स में
विज्ञापन
Vivo V40 Lite 5G और Vivo V40 Lite 4G को इंडोनेशिया में लॉन्च कर दिया गया है। दोनों फोन्‍स का  डिजाइन और ज्‍यादातर स्पेसिफिकेशन एक जैसे हैं। 5G मॉडल में स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 प्राेसेसर है, जबकि 4G वेरिएंट में स्नैपड्रैगन 685 चिपसेट दिया गया है। दोनों फोन्‍स में डुअल रियर कैमरा मिलता है और सेल्‍फी लेंस 32 मेगापिक्सल का है। IP64 रेटिंग की वजह से ये फोन धूल और छींटों से होने वाले नुकसान से बचे रह सकते हैं। इनमें 5 हजार एमएएच की बैटरी दी गई है, जो 80W फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 
 

Vivo V40 Lite 5G, Vivo V40 Lite 4G Price

Vivo V40 Lite 5G के 8GB + 256GB मॉडल के प्राइस इंडोनेशिया में IDR 4,299,000 (लगभग 23,700 रुपये) हैं। ऑफ‍िशियल वीवो लिस्टिंग में 12GB + 512GB मॉडल का भी जिक्र है, लेकिन इसके दाम का खुलासा अभी नहीं किया गया है। वहीं, Vivo V40 Lite 4G के 8GB + 128GB मॉडल की कीमत IDR 3,599,000 (लगभग 19,900 रुपये) से शुरू होती है। 8GB + 256GB वेरिएंट के दाम IDR 3,699,000 (लगभग 20,400 रुपये) हैं। दोनों फोन्‍स इंडोनेशिया में ऑफ‍िशियल वीवो ई-स्टोर से खरीदे जा सकेंगे। 

Vivo V40 Lite 5G को कार्बन ब्लैक और टाइटेनियम सिल्वर कलर्स में लाया गया है। 4G मॉडल में पर्ल वॉयलेट कलर का ऑप्‍शन भी मिलता है। 
 

Vivo V40 Lite 5G, Vivo V40 Lite 4G Specifications

Vivo V40 Lite 5G और V40 Lite 4G में 6.67 इंच का फुल-एचडी+ (1,080 x 2,400 पिक्सल) एमोलेड डिस्‍प्‍ले है, जो 120 हर्त्‍ज के रिफ्रेश रेट और 1800 निट्स की ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। 5G वेरिएंट में स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 SoC है, जिसके साथ 12GB तक LPDDR4X रैम और 512GB तक UFS 2.2 ऑनबोर्ड स्टोरेज है। वहीं, Vivo V40 Lite 4G में स्नैपड्रैगन 685 चिपसेट है, जो 8GB LPDDR4X रैम और 256GB तक इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है। दोनों फोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्‍ड OriginOS 14 पर रन करते हैं। 

Vivo V40 Lite 5G में डुअल रियर कैमरा यूनिट है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का सोनी IMX882 प्राइमरी सेंसर और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड शूटर दिया गया है। वीवो वी40 लाइट 4जी में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। दोनों फोन्‍स में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। 

Vivo V40 Lite 5G और 4G में 5,000mAh की बैटरी है। यह 80W की वायर्ड फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। दोनों फोन्‍स में इन-डिस्‍प्‍ले फ‍िंगरप्रिंट सेंसर, Wi-Fi, ब्‍लूटूथ 5.0, GPS, OTG, NFC और USB Type-C port दिया गया है। 
 

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.67 इंच
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1080x2800 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.67 इंच
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1080x2800 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  2. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  3. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  4. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  6. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  8. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  9. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  10. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »