50MP वाले डुअल सेल्फी कैमरा के साथ Vivo V23 5G और Vivo V23 Pro 5G भारत में लॉन्च, जानें प्राइस...

Vivo V23 5G और Vivo V23 Pro 5G स्मार्टफोन स्मार्टफोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 920 और मीडियाटेक 1200 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 12 जीबी रैम दी गई है। यह दो Vivo फोन 5जी कनेक्टिविटी के साथ आते हैं।

विज्ञापन
Satvik Khare, अपडेटेड: 5 जनवरी 2022 14:56 IST
ख़ास बातें
  • Vivo V23 Pro 5G मीडियाटेक डायमेंसिटी 920 प्रोसेसर से लैस है
  • Vivo V23 Pro 5G मीडियाटेक डायमेंसिटी 1200 प्रोसेसर से लैस है
  • दोनों फोन में मौजूद हैं दो सेल्फी कैमरे

दोनों Vivo स्मार्टफोन स्टारडस्ट ब्लैक और सनशाइन ग्लोड कलर ऑप्शन में आते हैं

Vivo V23 5G और Vivo V23 Pro 5G स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। यह दोनों स्मार्टफोन Fluorite AG glass बैक पैनल के साथ आते हैं, जिसको लेकर दावा किया गया है कि यह बैक पैनल सनलाइट में यूवी किरणे पड़ते ही रंग बदल देता है। वीवो वी23 55जी और वीवो वी23 प्रो 55जी स्मार्टफोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 920 और मीडियाटेक 1200 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 12 जीबी रैम दी गई है। यह दो Vivo फोन 5जी कनेक्टिविटी के साथ आते हैं। इनमें फुल-एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले और डुअल सेल्फी कैमरा दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का है।
 

Vivo V23 5G, Vivo V23 Pro 5G price in India, availability

Vivo V23 5G फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत भारत में 29,990 रुपये है। इसके अलावा, फोन का 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 34,990 रुपये में आता है। वहीं, दूसरी ओर Vivo V23 Pro 5G फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत भारत में 38,990 रुपये है। इसके अलावा, फोन का 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 43,990 रुपये में आता है। यह दोनों Vivo स्मार्टफोन स्टारडस्ट ब्लैक और सनशाइन ग्लोड कलर ऑप्शन में आते हैं।

यह फोन खरीद के लिए कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट, Flipkart और ऑफलाइन रीटेलर स्टोर्स पर उपलब्ध है। वीवो वी23 5जी और वीवो वी23 प्रो 5जी फोन की प्री-बुकिंग 5 जनवरी से शुरू होगी। जबकि बेस वेरिएंट खरीद के लिए 19 जनवरी और प्रो वेरिएंट 13 जनवरी से उपलब्ध होगा।
 

Vivo V23 5G, Vivo V23 Pro 5G specifications

डुअल-सिम (नैनो) वीवो वी23 5जी फोन Android 12 पर काम करता है और इसमें 6.44 इंच फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा, फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 920 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 12 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज मौजूद है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा, जिसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा मौजूद होगा। सेल्फी के लिए फोन में डुअल फ्रंट कैमरा मौजूद है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा मौजूद है।
Advertisement

वहीं, दूसरी ओर वीवो वी23 प्रो 5जी फोन की बात करें, तो फोन में 6.56 इंच फुल-एचडी+ (1,080x2,376 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा, फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 1200 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 12 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज मौजूद है। फोटोग्राफी के लिए फोन में वनीला मॉडल के समान फीचर्स मौजूद है, हालांकि अंतर केवल प्राइमरी कैमरा में मौजूद है। बेस वेरिएंट में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मौजूद है, जबकि प्रो वेरिएंट 108 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा से लैस है।

कनेक्टिविटी की बात करें, तो दोनों फोन 5जी, 4जी एलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई, यूएसबी टाइप-सी, यूएसबी ओटीजी और ब्लूटूथ वी5.2 के साथ आते हैं। सेंसर में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, ई-कंपास, जायरोस्कोप, जीपीएस, Beidou, ग्लोनास, गैलीलियो, QZSS और NavIC शामिल हैं।
Advertisement

वीवो वी23 5जी फोन 4,200 एमएएच बैटरी से लैस है, जबकि प्रो वेरिएंट 4,300 एमएएच बैटरी के साथ आता है। दोनों ही फोन में 44 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। बेस वेरिएंट का डायमेंशन 157.2x72.42x7.39mm और भार 179 ग्राम है और प्रो वेरिएंट का डायमेंशन 159.46x73.27x7.36mm और भार 171 ग्राम है।

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.44 इंच

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Slim and light
  • Colour-changing back looks cool
  • Runs Android 12
  • Selfie cameras perform well in daylight
  • Bad
  • No stereo speakers
  • Average low-light camera performance
  • Video recording needs work
  • Battery life could be better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.56 इंच

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1,080x2,376 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Sale में ₹4599 सस्ता खरीदें Oppo का 8000mAh बैटरी वाला फोन!
  2. Whirlpool के नए रेफ्रिजरेटर पेश, सामान खराब होने से पहले ग्राहकों को देंगे जानकारी
  3. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Rogbid की सस्ती स्मार्टवॉच AMOLED स्क्रीन, GPS, IP67 रेटिंग के साथ लॉन्च
  2. Flipkart Sale में ₹4599 सस्ता खरीदें Oppo का 8000mAh बैटरी वाला फोन!
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया नया iMac, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple ने भारत में लॉन्च किया MacBook Pro का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  6. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  7. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  8. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  9. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
  10. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.