64MP कैमरा से लैस Vivo V21e 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशन लीक

Vivo V21e 5G फोन में 6.44 इंच फुल-एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले दिया जा सकता है। साथ ही यह फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 चिपसेट से लैस होगा, जिसके साथ 8 जीबी रैम मौजूद होगी। फोन की स्टोरेज 128 जीबी होगी, जिसके साथ माइक्रो एसडी कार्ड सपोर्ट भी दिया जा सकता है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 14 जून 2021 12:43 IST
ख़ास बातें
  • Vivo V21e 5G में मिल सकता है 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  • वीवो वी21ई 5जी मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 चिपसेट से लैस हो सकता है
  • फोन का सेल्फी कैमरा 32 मेगापिक्सल का हो सकता है
Vivo V21e 5G स्मार्टफोन जल्द ही भारत में लॉन्च हो सकता है। बता दें, Vivo ने अप्रैल महीने में Vivo V21, Vivo V21 5G और Vivo V21e स्मार्टफोन्स को मलेशिया में लॉन्च किया था। जबकि अप्रैल के अंत में Vivo V21 5G स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया गया था। लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें, तो वीवो वी21ई स्मार्टफोन भारत में जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। यही नहीं रिपोर्ट में इस फोन के स्पेसिफिकेशन की भी जानकारी लीक की है। कथित रूप से यह फोन BIS लिस्टिंग पर स्पॉट किया जा चुका है, जिससे इसके भारत लॉन्च की जानकारी मिलती है। वहीं, अब टिप्सटर ने भी कुछ ऐसी ही जानकारी लीक की है।

टिप्सटर ईशान अग्रवाल ने कथित रूप से 91mobiles को जानकारी दी है कि Vivo V21e 5G स्मार्टफोन जल्द ही भारत में लॉन्च हो सकता है। हालांकि, अभी इसकी लॉन्च तारीख का खुलासा नहीं हुआ है। यही नहीं, रिपोर्ट में पब्लिकेशन ने फोन के कई स्पेसिफिकेशन की जानकारी भी दी है। जैसे इस फोन में 6.44 इंच फुल-एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले दिया जाएगा। साथ ही यह फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 चिपसेट से लैस होगा, जिसके साथ 8 जीबी रैम मौजूद होगी। फोन की स्टोरेज 128 जीबी होगी, जिसके साथ माइक्रो एसडी कार्ड सपोर्ट भी दिया जा सकता है।

कथित रूप से फोटोग्राफी के लिए वीवो वी21ई 5जी फोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है, इसके साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी वाइड-एंगल लेंस मौजूद होगा। वहीं, सेल्फी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। इन सब के अलावा, फोन में 4,000mAh की बैटरी दी जा सकती है, जिसके साथ 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होगा।
 

Vivo V21e specifications

वहीं, इसके 4जी वेरिएंट की बात करें, तो ड्यूल नैनो सिम Vivo V21e Android 11 आधारित Funtouch OS 11.1 पर चलता है। इसमें 6.44-inch full-HD+ (1,080x2,400 पिक्सल) AMOLED डिस्पले है जिसका एस्पेक्ट रेश्यो 20:9 है। फोन में ऑक्टाकोर Qualcomm Snapdragon 720G SoC है और 8जीबी की रैम है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है और मेन सेंसर f/1.89 लेंस के साथ 64 मेगापिक्सल का है। 8 मेगापिक्सल का एक सेकेंडरी सेंसर जिसमें f/2.2 का वाइड एंगल लेंस है। वहीं 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर है।
Advertisement

Vivo V21e में OIS में 44 मेगापिक्सल का ही है जिसमें f/2.0 लेंस है।

The Vivo V21e में 128GB इंटरनल स्टोरेज है और इसे भी एसडी कार्ड की मदद से बढाया जा सकता है। फोन में रेगुलर कनेक्टिविटी ऑप्शन्स जैसे 4G LTE, Wi-Fi, Bluetooth v5.1, GPS/ A-GPS, FM, और एक USB Type-C port दिया गया है। इसमें इन-डिस्पले फिंगरप्रिंट सेंसर है।
Advertisement

Vivo V21e में 4,000mAh की बैटरी है जो कि 33W FlashCharge फास्ट चार्जिंग के साथ आती है। आकार में फोन 61.24x74.37x7.38mm का है और इसका भार 171 ग्राम है।
Advertisement
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.44 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 700

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.