Vivo V20, Vivo V20 SE और Vivo V20 Pro के स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले लीक

भारत में Vivo V20 सीरीज़ के स्मार्टफोन अक्टूबर मे दशहरा से ठीक पहले लॉन्च किए जा सकते हैं।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 17 सितंबर 2020 15:59 IST
ख़ास बातें
  • Vivo V20 में दिया जा सकता है Vivo X50 Pro जैसा रियर कैमरा मॉड्यूल
  • Vivo V20 SE क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर से हो सकता है लैस
  • Vivo V20 Pro फोन Vivo S7 5G का रीब्रांड वर्ज़न हो सकता है

Vivo V20 SE मलेशिया में 24 सितंबर को होगा लॉन्च

Vivo V20 सीरीज़ 21 सितंबर को थाईलैंड में लॉन्च की जाएगी, जिसकी पुष्टि खुद कंपनी ने की है। इस लाइनअप में Vivo V20, Vivo V20 SE और Vivo V20 Pro स्मार्टफोन शामिल हो सकते हैं। लॉन्च से कुछ दिन पहले तीनों फोन के कथित स्पेसिफिकेशन ट्विटर पर लीक कर दिए गए हैं। बताया गया है कि यह फोन 6.44 इंच सुपर एमोलेड डिस्प्ले व 5जी सपोर्ट के साथ आएंगे। इसके अलावा इन फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप फीचर किया जाएगा।

Vivo Thailand के द्वारा किए गए ट्वीटस के अनुसार, यह फोन थाईलैंड में 21 सितंबर को लॉन्च किए जाएंगे। वहीं, पुरानी रिपोर्ट में जानकारी मिल चुकी है कि Vivo V20 SE स्मार्टफोन मलेशिया में 24 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा भारत में Vivo V20 सीरीज़ के स्मार्टफोन अक्टूबर मे दशहरा से ठीक पहले लॉन्च किए जा सकते हैं।
 

कंपनी द्वारा किए ट्वीट में पुष्टि की गई है कि यह फोन 5जी कनेक्टिविटी के साथ आएंगे। वहीं एक जाने-माने टिप्सटर the_tech_guy ने ट्वीट करते हुए इन फोन के कथित स्पेसिफिकेशन से पर्दा उठाया है।
 

Vivo V20 SE specifications (expected)

वीवो वी20 एसई फोन ग्रेविटी ब्लैक और ऑक्सिज़न ब्लू कलर ऑप्शन में आ सकता है। इस फोन में 6.44 इंच फुल-एचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले के साथ वाटरड्रॉप नॉच दिया जा सकता है। इसके अलावा फोन आस्पेक्ट रेशियो 20:9, स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 90.12 प्रतिशत और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। साथ ही बताया गया है कि यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज से लैस होगा।
 

फोटोग्राफी के लिए वीवो वी20 एसई फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया जा सकता है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का होगा। इसकेसाथ 8 मेगापिकक्सल का अल्ट्रा-वाइड शूटर और 2 मेगापिक्सल का बोकेह सेंसर दिया जाएगा। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा। फोन की बैटरी 4,100 एमएएच की होगी, जिसके साथ 33 वॉट फ्लैश चार्ज 2.0 टेक्नोलॉजी दी जाएगी। यह फोन एंड्रॉयड 10 आधारित FunTouch OS 11 पर काम करेगा।
Advertisement
 

Vivo V20 specifications (expected)

वीवो वी20 को लेकर बताया गया है कि यह फोन 6.44 इंच फुल-एचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले के साथ वाटरड्रॉप नॉच के साथ आएगा। इसके अलावा फोन आस्पेक्ट रेशियो 20:9, स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 90.12 प्रतिशत और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा। साथ ही बताया गया है कि यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज से लैस होगा। फोन की बैटरी 4,000 एमएएच की होगी, जिसके साथ 33 वॉट फ्लैश चार्ज 2.0 टेक्नोलॉजी मिलेगी। इसके अलावा फोन में मिडनाइट जैज़ और सनसेट मेलोडी कलर ऑप्शन उपलब्ध होंगे।
 

वीवो वी20 में भी ठीक वैसा ही ट्रिपल रियर कैमरा मॉड्यूल दिया जा सकता है, जैसा हमने Vivo X50 Pro में देखा था। हालांकि, यह साल नहीं है कि एक्स50 प्रो की तरह यह फोन भी गिम्बल स्टेब्लाइज़ेशन मॉड्यूल के साथ आएगा या नहीं। इस फोन के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है, इसके साथ 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल शूटर और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर दिया जाएगा। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 44 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। पुरानी रिपोर्ट के अनुसार, वीवो वी20 भारतीय वर्ज़न में दो सेल्फी कैमरा के लिए डुअल होल-पंच कटआउट दिया जाएगा।
Advertisement
 

Vivo V20 Pro specifications (expected)

Gizmochina की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि वीवो वी20 प्रो फोन Vivo S7 5G का रीब्रांड वर्ज़न होगा। यह फोन फुल-एचडी+ 6.44 इंच सुपर एमोलेड डिस्प्ले के साथ आएगा। वहीं इसमें डुअल सेल्फी कैमरा के लिए वाइड नॉच दिया जाएगा। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 44 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर दिया जा सकता है। फोन के बैक में ट्रिपल रियर कैमरा मौजूद होगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का होगा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया जाएगा।

यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर 4,000 एमएएच बैटरी और 33 वॉट फास्ट चार्जिंग से लैस होगा।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. LG ने लॉन्च किए नए वायरलेस OLED TV: 165Hz रिफ्रेश रेट और स्मार्ट AI फीचर्स शामिल, जानें कीमत
  2. iQOO Z11 लॉन्च हुआ सबसे बड़ी 9020mAh बैटरी, 50MP कैमरा, 90W फास्ट चार्जिंग के साथ
  3. WhatsApp का बड़ा अपडेट: iPhone पर चलेंगे 2 अकाउंट, चैट ट्रांसफर आसान और AI से मिलेगा स्मार्ट रिप्लाई
  4. Netflix के प्लान हुए महंगे! स्टैंडर्ड, प्रीमियम समेत सभी प्लान्स की इन देशों में बढ़ी कीमत
  5. Redmi 15A 5G भारत में लॉन्च: 6300mAh बैटरी, 4 साल तक OS अपग्रेड्स का वादा, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo T5 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 9,000mAh से ज्यादा की हो सकती है बैटरी
  2. गेमर्स को Sony का बड़ा झटका! PS5 खरीदना हुआ महंगा, बढ़ी कीमत
  3. Instagram में बनाएं रणवीर सिंह की धुरंधर फिल्म जैसी रील! आया नया फॉन्ट, ऐसे करें इस्तेमाल
  4. Redmi 15A 5G vs Realme P4 Lite 5G vs Poco C85x 5G: कीमत से लेकर फीचर्स तक पूरा कंपैरिजन
  5. MG Motor की Windsor EV ने पार की 65,000 यूनिट्स की सेल्स, छोटे शहरों में ज्यादा डिमांड
  6. Samsung Galaxy Z Fold 8 में हो सकता है टैबलेट जैसा डिजाइन
  7. Techno Spark 50 5G भारत में हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्ज, जानें कीमत
  8. Motorola Razr 70 Ultra में मिल सकता है अलग AI बटन, 4 इंच का कवर डिस्प्ले
  9. साल में 13 बार रिचार्ज से बचना है? जानें Jio, Airtel और Vi के महीने भर वाले सभी प्लान
  10. LG ने लॉन्च किए नए वायरलेस OLED TV: 165Hz रिफ्रेश रेट और स्मार्ट AI फीचर्स शामिल, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.