Vivo जल्द लॉन्च कर सकती है नया स्मार्टफोन, स्पेसिफिकेशन लीक

Vivo एक नए मिड-रेंज स्मार्टफोन पर काम कर रही है जिसका मॉडल नंबर Vivo V1930A/ T है। वीवो ब्रांड के इस आगामी फोन को टीना पर लिस्ट कर दिया गया है।

Vivo जल्द लॉन्च कर सकती है नया स्मार्टफोन, स्पेसिफिकेशन लीक

Vivo जल्द लॉन्च कर सकती है नया स्मार्टफोन, स्पेसिफिकेशन लीक

ख़ास बातें
  • Vivo V1930A/T को मिला टीना सर्टिफिकेशन
  • वीवो फोन में वाटरड्रॉप नॉच के साथ हो सकता है 6.3 इंच का डिस्प्ले
  • एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित फनटच ओएस पर चलेगा
विज्ञापन
Vivo एक नए मिड-रेंज स्मार्टफोन पर काम कर रही है जिसका मॉडल नंबर Vivo V1930A/ T है। वीवो ब्रांड के इस आगामी फोन को टीना पर लिस्ट कर दिया गया है, Vivo V1930A और Vivo V1930T एक ही फोन के वेरिएंट हैं। टीना लिस्टिंग से फोन के स्पेसिफिकेशन के बारे में पता चला है, लिस्टिंग से फोन की तस्वीरें भी सामने आई हैं जिससे फोन के डिज़ाइन के बारे में पता चलता है। लिस्टिंग से आगामी वीवो फोन के रिटेल नाम का तो पता नहीं चला है।

टीना लिस्टिंग से पता चला है कि Vivo V1930A/ T में वाटरड्रॉप-नॉच के साथ 6.3 इंच का डिस्प्ले हो सकता है। इस बात का भी पता चला है कि डिस्प्ले पैनल एचडी+ रिजॉल्यूशन (720x1544 पिक्सल) के साथ आ सकता है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए इसमें 1.95 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, 3 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को उतारा जा सकता है। स्टोरेज को बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी मिलेगा।  

Vivo V1930A / T एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित फनटच यूआई पर चलता है। टीना लिस्टिंग में न्यूनतम बैटरी क्षमता 4,880 एमएएच है, संभव है कि आमतौर पर इसे 5,000 एमएएच बताया जाएगा। हालांकि, लिस्टिंग में फास्ट चार्जिंग का जिक्र नहीं किया गया है। फोन के पिछले हिस्से पर एलईडी फ्लैश के साथ दो रियर कैमरे मिलेंगे। इसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा सेंसर दिया जा सकता है।

फोन के बैक पैनल पर सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा हो सकता है। फोन के दाहिनी ओर वॉल्यूम और पावर बटन है। Vivo V1930A/T की लंबाई-चौड़ाई 159.43 x 76.77 x 8.92 मिलीमीटर और वज़न 176 ग्राम है। टीना लिस्टिंग में फोन का ब्लू कलर वेरिएंट दिखाई दे रहा है लेकिन लिस्टिंग में गोल्ड कलर वेरिएंट का भी जिक्र है। फिलहाल इस बारे में जानकारी नहीं मिली है कि वीवो आखिर इस स्मार्टफोन को कब लॉन्च करेगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Vivo
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 365 दिनों तक डेली 2GB, अनलिमिटिड कॉलिंग, फ्री बेनिफिट्स वाला BSNL का धांसू प्लान
  2. Lava Bold N2 Pro 4G होगा 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ 31 मार्च को लॉन्च
  3. Lenovo के 60 घंटे चलने वाले ईयरबड्स, चार्जिंग केस में मिलता है डिस्प्ले, जानें कीमत
  4. 'एलियन' जैसा बर्ताव कर रहे धूमकेतु का नासा ने लगाया पता! जानें मामला
  5. Motorola Razr 70 Ultra का डिजाइन लीक, बड़ी बैटरी, 7 इंच डिस्प्ले से होगा लैस!
  6. 14 हजार कर्मचारियों को निकालेगी Nokia, जानें वजह
  7. 7 हजार सस्ता मिल रहा 200MP कैमरा वाला Redmi फोन! डिस्काउंट का बड़ा धमाका ऑफर
  8. Tesla को लगा झटका, चीन की BYD ने सेल्स में दी मात 
  9. इस देश ने लगाया बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर बैन....
  10. IPL 2026 Live Streaming: RCB vs SRH मैच से आज आईपीएल 2026 का आगाज, ऐसे देखें फ्री!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »