Vivo V17 के स्पेसिफिकेशन लीक, तस्वीरें भी आईं सामने

टीना लिस्टिंग से पता चलता है कि Vivo V17 में 6.38 इंच का फुल-एचडी+ (1080 x 2340 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले और 2 गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला ऑक्टा-कोर प्रोसेसर होगा।

विज्ञापन
अपडेटेड: 11 नवंबर 2019 12:21 IST
ख़ास बातें
  • 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा Vivo V17 में
  • वीवो वी17 की बैटरी 4,390 एमएएच होने का दावा
  • डायमंड पैटर्न कैमरा मॉड्यूल और वाटरड्रॉप नॉच के साथ आ सकता है यह फोन
Vivo मार्केट में डायमंड के आकार वाले कैमरा मॉड्यूल से लैस कई स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। हमें पहले ही कंपनी के Vivo S5 स्मार्टफोन के डिज़ाइन की झलक मिल चुकी है। अब चीनी सर्टिफिकेशन साइट TEENA पर इस खास कैमरा मॉड्यूल के साथ V1945A और V1945T मॉडल नंबर वाले दो वीवो स्मार्टफोन लिस्ट किए गए हैं। टीना लिस्टिंग में इस्तेमाल की गई तस्वीरें Vivo V17 की लीक हुई तस्वीरों से मेल खाती हैं। इसके अलावा वीवो वी17 और Vivo V1945T/V1945A स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन भी एक समान हैं। यह इशारा है कि टीना पर लिस्ट किया गया वीवो फोन मार्केट में वीवो वी17 के नाम से आएगा।

Vivo V1945T और Vivo 1945A की टीना लिस्टिंग के बारे में सबसे पहले जानकारी स्लैशलीक्स द्वारा दी गई। उनका दावा है कि यह वीवो वाई9एस हैंडसेट है। लेकिन टीना पर इस्तेमाल की गईं तस्वीरें और वीवो वी17 की वास्तविक तस्वीरों में कोई अंतर नहीं है। यह इशारा है कि Vivo V1945T/V1945A और वीवो वी17 एक ही स्मार्टफोन हैं। चार रियर कैमरे वाला सेटअप, 48 मेगापिक्सल कैमरा की ब्रांडिंग, डायमंड पैटर्न कैमरा मॉड्यूल औरवाटरड्रॉप नॉच की मौज़ूदगी यही बताते हैं कि वीवो वी17 का ही मॉडल नंबर Vivo V1945T/V1945A है। लेकिन कंपनी की ओर से इन फोन को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किए जाने के संबंध में कुछ नहीं बताया गया है।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो टीना लिस्टिंग से पता चलता है कि इसमें 6.38 इंच का फुल-एचडी+ (1080 x 2340 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले और 2 गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला ऑक्टा-कोर प्रोसेसर होगा। फोन के दो वेरिएंट होंगे- 6 जीबी व 8 जीबी रैम, 128 जीबी या 256 जीबी स्टोरेज। यह इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और एंड्रॉयड पाई के साथ आएगा। स्पेसिफिकेशन में गोल्ड रंग का विकल्प दिया गया है।

फोन के क्वाड रियर कैमरा सेटअप की बात करें तो यहां 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। यह बेहतर फोटो के लिए पिक्सल बाइनिंग तकनीक को इस्तेमाल में लाएगा। ऐसा ही काम 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी करेगा। पिछले हिस्से पर 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल के 2 और सेंसर्स होंगे। दावा है कि Vivo V17 की बैटरी 4,390 एमएएच की होगी। फास्ट चार्जिंग क्षमता के बारे में कुछ नहीं बताया गया है। टीना पर लिस्ट किए गए फोन का डाइमेंशन 159.25x75.19x8.68 मिलीमीटर है और इसका वज़न 186.7 ग्राम तक जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo, Vivo V1945A, Vivo V1945, Vivo V17
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 में मिलेगी 7,000mAh 'Blue Ocean' बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Oppo की मिड-रेंज सेगमेंट में नई एंट्री! Reno 15A आया 7000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  3. 17 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Google Pixel स्मार्टफोन
  4. OnePlus N6 में हो सकता है MediaTek Dimensity 6 सीरीज का चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. 6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y6e 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Lava Shark 2 5G First Impression: 12 हजार में वैल्यू फॉर मनी फोन
  7. LG की नई रेफ्रिजरेटर सीरीज भारत में लॉन्च, बिना फ्रिज खोले दिखेगा अंदर का सामान
  8. Redmi Turbo 5 vs Motorola Edge 70 Pro vs Oppo F33 Pro 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor 600 Smart 5G में मिल सकती है 7,700mAh की बैटरी, Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट
  2. GTA 6 खरीदने की तैयारी कर लीजिए, Rockstar ने बताया कब होंगे प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Vivo X Fold 6 में मिलेगी 7,000mAh 'Blue Ocean' बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. सोशल मीडिया कंपनियों की बढ़ी मुश्किल, इस देश ने लगाया 15 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए बैन....
  5. 6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y6e 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Father's Day 2026: अपने पापा को दें ये 6 टेक गिफ्ट्स, रोजाना आएंगे काम
  7. 20000Pa सक्शन पावर वाले वैक्यूम क्लीनर Narwal S20, S20 Pro, और S30 हुए लॉन्च, जानें कीमत
  8. Apple जल्द बढ़ा सकती है iPhone के प्राइसेज, मेमोरी चिप की शॉर्टेज से बढ़ी कॉस्ट
  9. LG की नई रेफ्रिजरेटर सीरीज भारत में लॉन्च, बिना फ्रिज खोले दिखेगा अंदर का सामान
  10. Amazon Prime Day 2026 Sale: अमेजन सेल में स्मार्टफोन, स्मार्ट TV, इलेक्ट्रॉनिक्स पर मिलेंगे धांसू ऑफर, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.