Vivo V15 Pro के एक और कलर वेरिएंट के बारे में मिली जानकारी

Vivo ब्रांड के अगले पॉप-अप सेल्फी कैमरा स्मार्टफोन Vivo V15 Pro को 20 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा। आधिकारिक तौर पर पेश किए जाने से पहले Vivo V15 Pro की तस्वीरें सामने आईं हैं।

Vivo V15 Pro के एक और कलर वेरिएंट के बारे में मिली जानकारी

Photo Credit: Twitter/ Ishan Agarwal

Vivo V15 Pro के एक और कलर वेरिएंट के बारे में मिली जानकारी

ख़ास बातें
  • 32 मेगापिक्सल पॉप अप सेल्फी कैमरे के साथ आएगा Vivo V15 Pro
  • Vivo V15 Pro की कीमत 33,000 रुपये के आसपास होने की उम्मीद
  • वीवो वी15 प्रो में पिछले हिस्से पर होंगे तीन कैमरे
विज्ञापन
Vivo ब्रांड के अगले पॉप-अप सेल्फी कैमरा स्मार्टफोन Vivo V15 Pro को 20 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा। आधिकारिक तौर पर पेश किए जाने से पहले Vivo V15 Pro की तस्वीरें सामने आईं हैं। दावा किए जा रहे हैं कि ये स्मार्टफोन के आधिकारिक रेंडर्स हैं। लीक हुई तस्वीरों में स्मार्टफोन को दो कलर वेरिएंट में दिखाया गया है- ग्रेडिएंट ब्लू और ग्रेडिएंट रेड। इसके अलावा फोन के डिज़ाइन का भी पता चला है। Vivo V15 Pro के स्पेसिफिकेशन और भारत में संभावित कीमत के बारे में जानकारी सामने आई है। टॉप एज पर पॉप अप सेल्फी कैमरा और 3.5 एमएम हेडफोन जैक को जगह मिली है।

इससे पहले Vivo के आधिकारिक टीज़र से हमें वीवो वी15 प्रो के ग्रेडिएंट ब्लू वेरिएंट की झलक मिली थी। लेकिन ताज़ा लीक से खुलासा हुआ है कि इस फोन का ग्रेडिएंट रेड वेरिएंट भी होगा। लीक हुई तस्वीरों से इस स्मार्टफोन के डिज़ाइन का भी पता चला है। फोन ऑल स्क्रीन डिज़ाइन वाला है। लेकिन इन तस्वीरों को साझा करने वाले टिप्सटर इशान अग्रवाल का दावा है कि मार्केट में लाए जाने वाले प्रोडक्ट में थोड़ा बहुत बेज़ल होगा। क्योंकि वीवो ने पहले भी आधिकारिक रेंडर्स में बेज़ल के साथ छेड़छाड़ किया है।
 

Vivo V15 Pro के स्पेसिफिकेशन

हाल ही में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, Vivo V15 Pro में 6.39 इंच का फुल-एचडी+ सुपर एमोलेड अल्ट्रा फुलव्यू डिस्प्ले पैनल और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर होगा। इसके साथ 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज दी जाएगी। स्मार्टफोन की बैटरी 3,700 एमएएच की होगी और यह "डुअल इंजन" फास्ट इंजन टेक्नोलॉजी से लैस होगी। Vivo V15 Pro 32 मेगापिक्सल पॉप अप सेल्फी कैमरे के साथ आने वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन होगा। याद रहे कि पॉप अप सेल्फी कैमरे की पहली झलक बीते साल Vivo Nex में ही मिली थी। इस स्मार्टफोन में पिछले हिस्से पर 48 मेगापिक्सल क्वाड पिक्सल प्राइमरी सेंसर दिया जाएगा। यह फोन के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप का हिस्सा होगा। लीक हुए स्पेसिफिकेशन से पता चला है कि वीवो वी15 प्रो में 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 5 मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर होगा।
 

Vivo V15 Pro की भारत में कीमत

इस स्मार्टफोन के अहम स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक तो हुए ही हैं, साथ में इसकी कीमत 33,000 रुपये के आसपास होने का पता चला है। याद रहे कि वीवो वी15 प्रो को भारत में 20 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा। इस फोन को अमेज़न के साथ फ्लिपकार्ट पर बेचे जाने की संभावना है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Eye-catching design
  • Beautiful display
  • Good photo quality
  • कमियां
  • Stuck with a Micro-USB port
  • Can’t stream HD videos on Netflix or Amazon
  • FunTouch OS needs refinement
डिस्प्ले6.39 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3700 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड Android 9.0 Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo V15 Pro, Vivo V15 Pro Color
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Maruti Suzuki ने e Vitara के लॉन्च के पहले महीने में बेची 2,200 यूनिट्स
  2. भारत से स्मार्टफोन्स के एक्सपोर्ट पर भारी पड़ सकता है ईरान का संकट
  3. Samsung Galaxy A27 5G में मिल सकता है Adreno 710 GPU, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Ola Electric की जोरदार रिकवरी, मार्च में बिक्री 150 प्रतिशत बढ़ी
  5. मेघालय के पहाड़ों पर सैटेलाइट से मिलेगा इंटरनेट! Starlink और सरकार के बीच हुई डील
  6. AI सर्च में आगे रहना है तो ब्रांड्स को क्या करना होगा? ये प्लेटफॉर्म आएंगे काम
  7. 1 अप्रैल से बदले ट्रैवल रूल्स, बिना e-Arrival Card एंट्री हो सकती है स्लो, जानें पूरा प्रोसेस
  8. Apple ने इन डिवाइसेज का सपोर्ट बंद किया, क्या लिस्ट में आपका भी है?
  9. Redmi Note 15 SE 5G में मिलेगी 5,800mAh की बैटरी, भारत में 2 अप्रैल को होगा लॉन्च
  10. PAN कार्ड के लिए ऑनलाइन कैसे करें आवेदन, जानें स्टेप बाय स्टेप पूरी प्रक्रिया
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »