Vivo V15 की बिक्री भारत में शुरू, जानें कीमत और लॉन्च ऑफर्स

Vivo V15 भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। पॉप सेल्फी कैमरे के साथ आने वाले Vivo के इस हैंडसेट को बीते महीने लॉन्च किया गया था।

Vivo V15 की बिक्री भारत में शुरू, जानें कीमत और लॉन्च ऑफर्स

वीवो वी15 की कीमत 23,990 रुपये है

ख़ास बातें
  • Vivo V15 में 6.53 इंच का फुल-एचडी+ इनसेल फुलव्यू डिस्प्ले है
  • Vivo V15 में 32 मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी कैमरा है
  • हीलियो पी70 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है वीवो वी15 में
विज्ञापन
Vivo V15 भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। पॉप सेल्फी कैमरे के साथ आने वाले Vivo के इस हैंडसेट को बीते महीने लॉन्च किया गया था। यह अमेज़न और फ्लिपकार्ट जैसे ई-कॉमर्स साइट के अलावा ऑफलाइन स्टोर में भी उपलब्ध है। देखा जाए तो यह फरवरी महीने में पॉप-अप सेल्फी कैमरे और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च किए गए Vivo V15 Pro का छोटा भाई है। Vivo V15 में भी तीन रियर कैमरे हैं, लेकिन इसके स्पेसिफिककेशन उतने दमदार नहीं हैं।
 

Vivo 15 की भारत में कीमत

भारतीय बाजार में वीवो वी15 की कीमत 23,990 रुपये है। इस दाम में 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। Vivo V15 को फ्रोज़न ब्लैक, ग्लैमर रेड और रॉयल ब्लू रंग में उतारा गया है।

अब बात Vivo V15 के साथ मिलने वाले लॉन्च ऑफर्स की। वीवो वी15 के साथ ग्राहकों को वन-टाइम स्क्रीन रिप्लेस्मेंट, 15 महीने तक की बिना ब्याज वाली ईएमआई की सुविधा, एक्सचेंज करने पर अतिरिक्त 2,000 रुपये तक का डिस्काउंट, रिलायंस जियो (Reliance Jio) की तरफ से 10,000 रुपये के बेनिफिट (3.3 टीबी तक डेटा और जियो वीवो क्रिकेट ऑफर) मिलेंगे। इसके अलावा अलग-अलग बैंक के ऑफर्स हैं जैसे कि एसबीआई क्रेडिट/डेबिट कार्ड पर 5 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा।
 
0mb6smis

Vivo V15 के पिछले हिस्से पर तीन कैमरे हैं

याद रहे कि Vivo V15 को बीते महीने भारत में लॉन्च किया गया था। यह फरवरी में पेश किए गए Vivo V15 Pro का किफायती अवतार है।
 

Vivo V15 स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम (नैनो) वाले Vivo V15 फोन में 6.53 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) इनसेल फुलव्यू डिस्प्ले है, इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लॉस 5 का इस्तेमाल हुआ है। इसके अलावा वीवो वी15 एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित फनटच ओएस 9 पर चलता है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए हैंडसेट में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। Vivo V15 में 6 जीबी रैम और 64 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज है, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाना संभव है।

अब बात कैमरा सेटअप की। Vivo V15 के पिछले हिस्से में तीन रियर कैमरे हैं, 12 मेगापिक्सल (डुअल-पिक्सल) प्राइमरी सेंसर है, जिसका अपर्चर एफ/1.78 है, 8 मेगापिक्सल का सेंसर है जिसका अपर्चर एफ/2.2 है और तीसरा सेंसर 5 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर एफ/2.4 है। Vivo V15 में 32 मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी कैमरा है, जिसका अपर्चर एफ/2.0 है। फोन में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है और फोन के पिछले हिस्से में ग्रेडिएंट बैक पैनल मिलेगा।

एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं। सिक्योरिटी के लिए फोन के पिछले हिस्से में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए 4 जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, माइक्रो-यूएसबी (ओटीजी के साथ), जीपीएस/ए-जीपीएस और 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक है। Vivo V15 की लंबाई-चौड़ाई 161.97x75.93x8.54 मिलीमीटर और वज़न 189.5 ग्राम है।


 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Attractive design
  • Long battery life
  • Good selfie camera
  • कमियां
  • Micro-USB port
  • No Widevine L1 DRM for HD video streaming
  • No 4K video recording or stabilisation
  • Sub-par low-light photography
डिस्प्ले6.53 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी70
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9.0 Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo V15 price in India, Vivo V15 specifications, Vivo 15, Vivo
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  4. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  5. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  6. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  7. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  8. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  9. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  10. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »