Vivo V11 Pro को मिला 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट, OTA अपडेट जारी

वीवो ने कुछ समय पहले Vivo V11 Pro को भारत में लॉन्च किया है। वीवो वी 11 प्रो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग करने में सक्षम नहीं है। कंपनी ने Vivo V11 Pro के लिए अपडेट जारी कर दिया है। यह नया अपडेट 4K रिकॉर्डिंग क्षमता के साथ आता है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 15 सितंबर 2018 13:29 IST
ख़ास बातें
  • एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित फनटच ओएस 4.5 ओएस है Vivo V11 Pro में
  • वीवो वी11 प्रो की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है
  • स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम वाला है यह वीवो फोन
हैंडसेट निर्माता कंपनी वीवो ने कुछ समय पहले Vivo V11 Pro को भारत में लॉन्च किया है। कुछ दिनों पहले वीवो वी 11 प्रो की बिक्री भी शुरू हो चुकी है। Vivo V11 Pro डुअल रियर कैमरा सेटअप, वाटरड्रॉप डिस्प्ले और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से दो रियर कैमरे बेहतर फोटो क्वालिटी देते हैं। लेकिन Asus ZenFone Max Pro M1, Honor Play और Xiaomi Mi A2 की तरह वीवो वी 11 प्रो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग करने में सक्षम नहीं है। वीवो ने इस भूल को जल्दी भांप लिया और सेल शुरू होते ही कंपनी ने Vivo V11 Pro के लिए अपडेट जारी कर दिया है। यह नया अपडेट 4K रिकॉर्डिंग क्षमता के साथ आता है।

भारत में Vivo V11 Pro की कीमत 25,990 रुपये है। इस दाम में आपको 6 जीबी रैम/ 64 जीबी वेरिएंट मिलेगा। ग्राहक वीवो वी11 प्रो को डेज़लिंग गोल्ड और स्टारी नाइट ब्लैक रंग में खरीद सकते हैं। वीवो का यह हैंडसेट ऑनलाइन और ऑफलाइन बेचा जाएगा। वीवो वी11 प्रो कंपनी के ऑनलाइन e-Store, Amazon, Flipkart, Paytm Mall और Snapdeal से खरीदा जा सकता है। लॉन्च ऑफर्स जानने के लिए हमारी पुरानी खबर पढ़ें। अपडेट को ओवर-द-एयर (OTA) के जरिए जारी किया गया है। अपडेट चेक करने के लिए Settings > About phone > System updates > Check for updates में जाकर चेक करें। आने वाले कुछ दिनों में अपडेट सभी यूजर्स को मिल जाएगा।
Advertisement
 

Vivo V11 Pro स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम Vivo V11 Pro एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित फनटच ओएस 4.5 पर चलता है। इसमें 6.41 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। क्लॉक स्पीड 2.2 गीगाहर्ट्ज़ है। नए फोन में एड्रेनो 512 जीपीयू है और 6 जीबी रैम दिए गए हैं। Vivo V11 Pro में पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल का। यही सेटअप Vivo X21 और Vivo Nex S में देखने को मिला है। वहीं, फ्रंट पैनल पर 25 मेगापिक्सल का सेंसर है वो भी एआई आधारित फीचर के साथ।

वीवो वी11 प्रो की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। स्मार्टफोन की बैटरी 3400 एमएएच की है। हालांकि, इस फोन में आपको यूएसबी टाइप-सी की जगह माइक्रो-यूएसबी पोर्ट मिलेगा। कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई 802.11 एसी और ब्लूटूथ 5.0 शामिल हैं। डाइमेंशन 157.9x75x7.9 मिलीमीटर है और वज़न 156 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good battery life
  • Slim and light
  • Vivid display
  • Lots of software features
  • Good cameras with quick AF
  • Bad
  • Fingerpint unlocking is slow
  • No electronic stabilisation
  • Software still has bugs
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.41 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660

फ्रंट कैमरा

25-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  2. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  3. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  2. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  3. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  4. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  5. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  6. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  7. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  8. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  9. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  10. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.