Vivo T3 Ultra हुआ 50MP कैमरा, 12GB RAM के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Vivo T3 Ultra में 6.78 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2800×1260 पिक्सल है।

Vivo T3 Ultra हुआ 50MP कैमरा, 12GB RAM के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Photo Credit: Vivo

Vivo T3 Ultra में 50 मेगापिक्सल कैमरा है।

ख़ास बातें
  • Vivo ने भारत में T3 सीरीज में नया स्मार्टफोन Vivo T3 Ultra लॉन्च किया है।
  • Vivo T3 Ultra के 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये है।
  • Vivo T3 Ultra में 6.78 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
विज्ञापन
Vivo ने भारतीय बाजार में T3 सीरीज में नया स्मार्टफोन Vivo T3 Ultra लॉन्च किया है। T3 Ultra में 6.78 इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल ऑटोफोकस फ्रंट कैमरा दिया है। यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 9200+ प्रोसेसर से लैस है। इस स्मार्टफोन में 5500mAh की बैटरी दी गई है। यहां हम आपको Vivo T3 Ultra के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Vivo T3 Ultra Price


Vivo T3 Ultra के 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये, 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 33,999 रुपये और 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 35,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन Vivo की ऑफिशियल साइट, ई-कॉमर्स साइट Flipkart और अन्य ऑफलाइन स्टोर्स पर 19 सितंबर 7 बजे से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। Vivo का यह स्मार्टफोन लुनर ग्रे और फ्रॉस्ट ग्रीन कलर ऑप्शन में आता है। लॉन्च ऑफर के तहत HDFC Bank, SBI कार्ड से भुगतान पर फ्लैट 3,000 रुपये इंस्टेंट डिस्काउंट और 3,000 रुपये एक्सचेंज बोनस और 6 महीने तक नो-कॉस्ट ईएमआई का लाभ मिलता है।


Vivo T3 Ultra Specifications


Vivo T3 Ultra में 6.78 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2800×1260 पिक्सल, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो, 120Hz रिफ्रेश रेट, 480Hz टच सैंपलिंग रेट, 4500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस और HDR10+ सपोर्ट शामिल है। इस स्मार्टफोन में Immortalis-G715 GPU के साथ ऑक्टा कोर Mediatek Dimensity 9200+ 4nm प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 8GB / 12GB LPDDR4X RAM और 128GB / 256GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। इस स्मार्टफोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड Funtouch OS 14 पर काम करता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन के रियर में f/1.88 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस फ्रंट कैमरा दिया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो इस स्मार्टफोन की लंबाई 164.1 मिमी, चौड़ाई 74.93 मिमी, मोटाई 7.58 मिमी और वजन 192 ग्राम है। यह फोन IP68 रेटिंग के साथ आता है, जिससे धूल और पानी से सुरक्षा सुनिश्चित होती है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में यूएसबी टाइप सी पोर्ट, 5G SA/NSA, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस, BeiDou, GLONASS, Galileo और QZSS शामिल है। इस स्मार्टफोन में 5500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करता है।

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Sleek and premium design
  • Vivid display
  • Good battery life
  • IP68 Rating
  • Good performance
  • कमियां
  • Bloatware
  • Overheats during intensive use
  • Inconsistent wide-angle sensor
डिस्प्ले6.78 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 9200+
फ्रंट कैमरा50-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन2800x1260 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. स्मार्टफोन मार्केट में जल्द होगी Karbonn Mobiles की वापसी, Karbonn Rebel 5G के लॉन्च की तैयारी
  2. Motorola के नए वाइड-फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  4. SBI डाटा लीक, क्या हुआ और कैसा डाटा था, अकाउंट है तो क्या करना चाहिए?
  5. Honor WIN 2 हुआ लॉन्च, 10100mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  6. Honor WIN Turbo2 लॉन्च: 12070mAh बैटरी, 50MP कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  7. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. Oppo की पहला वाइड फोन लॉन्च करने की तैयारी! 8000mAh बैटरी
  9. भारत में गिरी स्मार्टफोन की बिक्री, फोन महंगे होने से 26% हुई कम शिपमेंट, जानें टॉप 5 में कौन रहा आगे
  10. ₹15000 में खरीदना है नया 5G फोन: Mivi One 5G vs HMD Vibe 2 5G vs Samsung Galaxy F16 5G में कौन सा रहेगा बेस्ट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »