50MP कैमरा और 8GB रैम के साथ Vivo T1 5G भारत में लॉन्च, जानें प्राइस

वीवो टी1 5जी फोन की सेल भारत में 14 फरवरी से शुरू होगी और इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट, फ्लिपकार्ट व ऑफलाइन रिटेलर स्टोर से खरीद सकते हैं। Vivo स्मार्टफोन HDFC बैंक कार्ड के इस्तेमाल पर इंट्रोडक्टरी 1000 रुपये का डिस्काउंट दे रहा है।

50MP कैमरा और 8GB रैम के साथ Vivo T1 5G भारत में लॉन्च, जानें प्राइस
ख़ास बातें
  • Vivo T1 5G में मौजूद है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
  • वीवो टी1 5जी में 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है
  • वीवो टी1 5जी फोन की सेल भारत में 14 फरवरी से शुरू होगी
विज्ञापन
Vivo T1 5G स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। यह नया स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 695 5जी प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 8 जीबी रैम और  128 जीबी स्टोरेज मौजूद है। वीवो टी1 5जी फोन में 6.58 इंच फुल-एचडी प्लस आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले के साथ 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 240 हर्ट्ज़ टच सैम्पलिंग रेट मौजूद है। इसके अलावा, फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का है। यह फोन चीन में पिछले साल लॉन्च किया गया था, लेकिन इसके स्पेसिफिकेशन भारतीय वेरिएंट से अलग है।
 

Vivo T1 5G price in India

Vivo T1 5G की कीमत भारत में 15,990 रुपये से शुरू होती है। इस कीमत में फोन का 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मॉडल मिलता है। इसके अलावा, 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 16,990 रुपये और 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 19,990 रुपये है। फोन में Rainbow Fantasy और Starlight Black कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध होंगे।

वीवो टी1 5जी फोन की सेल भारत में 14 फरवरी से शुरू होगी और इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट, फ्लिपकार्ट व ऑफलाइन रिटेलर स्टोर से खरीद सकते हैं। Vivo स्मार्टफोन HDFC बैंक कार्ड के इस्तेमाल पर इंट्रोडक्टरी 1000 रुपये का डिस्काउंट दे रहा है।
 

Vivo T1 5G specifications

डुअल-सिम (नैनो) वीवो टी1 5जी फोन एंड्रॉयड 12 पर आधारित Funtouch OS 12 पर चलता है। इसमें 6.58 इंच का full-HD+ (1,080x2,408 पिक्सल) IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 240 हर्ट्ज़ टच सैम्पलिंग रेट मौजूद है। इसके अलावा, यह फोन स्नैपड्रैगन 695 5जी प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 8 जीबी रैम मिलती है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, दो 2-मेगापिक्सल के कैमरे मौजूद हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। 6 जीबी और 8 जीबी रैम वेरिएंट के साथ फोन में सुपर नाइट मोड के साथ-साथ मल्टी-स्टाइल पोट्रेट मोड मिलता है।

फोन की स्टोरेज 128 जीबी है, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5जी, 4जी एलटीई, ब्लूटूथ वी5.1, डुअल-बैंड वाई-फाई, यूअसबी टाइप-सी और यूएसबी ओटीजी मौजूद है। सेंसर में फिंगरप्रिंट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, ई-कंपास, वर्चुअल जायरोस्कोप सेंसर, जीपीएस, बीडौ, ग्लोनास, गैलीलियो और क्यूजेडएसएस शामिल हैं।

फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। फोन का डायमेंशन 164x75.84x8.25mm और भार 187 ग्राम है।

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • 120Hz refresh rate display
  • Very good battery life
  • Capable SoC
  • Android 12 out of the box
  • कमियां
  • Weak low-light camera performance
  • Relatively slow charging
डिस्प्ले6.58 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 12
रिज़ॉल्यूशन1080x2408 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  4. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  9. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  10. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »