Vivo लाने वाली है रंग बदलने वाला स्मार्टफोन

बाज़ार में कड़ी प्रतिस्पर्धा को देखते हुए उम्मीद की जा सकती है कि कंपनी निकट भविष्य में नए अनुभव के लिए इस तरह की तकनीक को पेश करे।

Vivo लाने वाली है रंग बदलने वाला स्मार्टफोन

OnePlus Concept One फोन में भी इसी तरह की तकनीक का इस्तेमाल हुआ था

ख़ास बातें
  • Vivo ने दिखाया अनोखा फोन
  • एक बटन के टच से बदलता है बैक पैनल का रंग
  • ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है फोन
विज्ञापन
Vivo एक ऐसा फोन विकसित कर रही है, जिसमें रंग बदलने वाला बैक पैनल होगा। कंपनी ने वीबो पर पोस्ट किए गए टीज़र वीडियो के जरिए इसका खुलासा किया। फोन एक इलेक्ट्रोक्रोमिक ग्लास का उपयोग किया गया है, जो पैनल पर ह्यू को बदलेगा। जनवरी में, वीवो की मूल कंपनी बीबीके इलेक्ट्रॉनिक्स के सब-ब्रांड OnePlus ने OnePlus Concept One फोन को समान इलेक्ट्रोक्रोमिक ग्लास के साथ दिखाया था, जिसकी वजह से फोन का रियर कैमरा सेटअप ग्लास के अंदर छिपा जाता था। हालांकि, वीडियो टीज़र से पता चलता है कि Vivo फोन के पूरे रियर पैनल पर रंग बदलने का असर दिखाई देता है।

Android Authority द्वारा देखे गए वीबो पोस्ट में एक वीडियो साझा किया गया है, जिसमें फोन का डिज़ाइन दिखाया गया है। इसमें फोन का रंग बदलना भी दिखाया गया है। फोन में दिए एक साइड बटन को दबाने से फोन के बैक पैनल का रंग बदलता है और जैसा कि हमने बताया कि इसके लिए कंपनी ने इसके बैक पैनल पर इलेक्ट्रोक्रोमिक तकनीक का उपयोग किया है। यह पर्ल व्हाइट से डार्क ब्लू रंग में बदलता है।

प्रतीत होता है कि वीवो ने अपने नए स्मार्टफोन के लिए OnePlus Concept One से प्रेरणा ली है, जिसे इस साल की शुरुआत में लास वेगास में CES 2020 में दिखाया गया था। वनप्लस फोन ने कैमरे के सेटअप पर इलेक्ट्रोक्रोमिक ग्लास का इस्तेमाल किया था, जो पीछे दिए कैमरा सेंसर को छुपाने का काम करता था।

Vivo द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में नए फोन के कैमरा मॉड्यूल का खुलासा नहीं किया गया है। हालांकि, एक टिपस्टर द्वारा वीबो पर पोस्ट किए गए एक अन्य वीडियो से पता चलता है कि इसमें डुअल एलईडी फ्लैश के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है।

वीवो ने इस बात पर कोई स्पष्टता नहीं दी है कि क्या नया फोन सिर्फ एक कॉन्सेप्ट है और परीक्षण के उद्देश्य के लिए बनाया गया है। फिर भी, बाज़ार में कड़ी प्रतिस्पर्धा को देखते हुए उम्मीद की जा सकती है कि कंपनी निकट भविष्य में नए अनुभव के लिए इस तरह की तकनीक को पेश करे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »