Vivo S60 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh की होगी बैटरी

इस स्मार्टफोन में डुअल-स्पीकर सेटअप होगा। यह USB Type-C पोर्ट के जरिए 90 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। इसमें सिक्योरिटी के लिए 3D फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा।

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 19 मई 2026 17:01 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में रेक्टैंगुलर रियर कैमरा मॉड्यूल होगा
  • Vivo S60 को चीन में 29 मई को लॉन्च किया जाएगा
  • यह पिछले वर्ष दिसंबर में पेश किए गए Vivo S50 की जगह लेगा

इसमें थर्मल मैनेजमेंट के लिए कंपनी की टेक्नोलॉजी दी जाएगी

स्मार्टफोन मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली Vivo का नया स्मार्टफोन इस महीने लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने Vivo S60 के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानकारी दी है। इस स्मार्टफोन में रेक्टैंगुलर रियर कैमरा मॉड्यूल होगा। यह पिछले वर्ष दिसंबर में पेश किए गए Vivo S50 की जगह लेगा। 

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में Vivo ने बताया है कि Vivo S60 को चीन में 29 मई को लॉन्च किया जाएगा। इस पोस्ट में इस स्मार्टफोन का रियर डिजाइन भी दिखाया गया है। Vivo S60 में डुअल कैमरा एक LED फ्लैश के साथ रेक्टैंगुलर रियर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। इस स्मार्टफोन में फ्लैट रियर पैनल है जिसके नीचे सेंटर में कंपनी की ब्रांडिंग है। इसमें कोल्ड कार्व्ड ग्लास डिजाइन दिया गया है। इस स्मार्टफोन में दायीं साइड पर पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल हैं। 

Advertisement

कंपनी के प्रोडक्ट मैनेजर, Han Boxiao ने बताया है कि इस स्मार्टफोन में 7,200 mAh Blue Ocean बैटरी होगी। इसमें थर्मल मैनेजमेंट के लिए कंपनी की टेक्नोलॉजी दी जाएगी। इस स्मार्टफोन में डुअल-स्पीकर सेटअप होगा। यह USB Type-C पोर्ट के जरिए 90 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। इसमें सिक्योरिटी के लिए 3D फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा। 

Vivo X Fold 6 को भी जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन का डिजाइन स्लिम और लाइटवेट हो सकता है। इसमें MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट दिया जा सकता है। यह पिछले वर्ष पेश किए गए Vivo X Fold 5 की जगह ले सकता है। Vivo X Fold 6 में 8.02 इंच 2K इनर स्क्रीन अल्ट्रा-थिन ग्लास (UTG) के साथ हो सकती है। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में 6.51 इंच की आउटर स्क्रीन दी जा सकती है। आगामी स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। इसके साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। इस स्मार्टफोन में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए आउटर स्क्रीन और इनर डिस्प्ले पर 20 मेगापिक्सल के कैमरा हो सकते हैं। Vivo X Fold 6 में 7,000 mAh तक की बैटरी हो सकती है। यह स्मार्टफोन वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन को चीन में जून में पेश किया जा सकता है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.