50MP के 4 कैमरों के साथ लॉन्‍च होगा Vivo S20 Pro, लीक हुए स्‍पेसिफ‍िकेशंस

Vivo S20 Pro में 6.7 इंच का OLED LTPS डिस्‍प्‍ले होगा, जो एक कर्व्‍ड पैनल होगा। दावा है कि डिस्‍प्‍ले में 1.5K रेजॉलूशन और 120 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट मिलेगा।

50MP के 4 कैमरों के साथ लॉन्‍च होगा Vivo S20 Pro, लीक हुए स्‍पेसिफ‍िकेशंस

Vivo S20 में 90W की फास्‍ट चार्जिंग के साथ 6500mAh की बैटरी दी जा सकती है।

ख़ास बातें
  • Vivo S20 Pro जल्‍द हो सकता है चीन में लॉन्‍च
  • 50 मेगापिक्‍सल के चार कैमरों से हो सकता है पैक
  • 6.7 इंच का OLED LTPS डिस्‍प्‍ले होगा फोन में
विज्ञापन
Vivo S20 Series : स्‍मार्टफोन ब्रैंड वीवो (Vivo) एक नई सीरीज Vivo S20 को पेश कर सकता है। इस महीने के आखिर में इसे चीन में लाया जा सकता है। हाल ही में चीन के सर्टिफ‍िकेशन प्‍लेटफॉर्म ने दो नए वीवो स्‍मार्टफोन अप्रूव किए हैं। उनके मॉडल नंबर- V2429A और V2430A बताए जाते हैं। ऐसी अटकलें हैं कि ये अपकमिंग फोन Vivo S20 और S20 Pro हैं। गौरतलब है कि वीवो की एस सीरीज को शुरुआत में भारत में भी लाया गया था, लेकिन अब ये फोन सिर्फ चीन में पेश किए जाते हैं। टिप्‍सटर डिजिटल चैट स्‍टेशन ने बताया है कि S20 Pro इस सीरीज का पहला मॉडल हो सकता है, जिसमें पेरिस्‍कोप टेलिफोटो लेंस दिया जाएगा। 

DCS ने अपकमिंग वीवो फोन्‍स के स्‍पेसिफ‍िकेशंस को लीक किया है। इसके अनुसार, Vivo S20 Pro में 6.7 इंच का OLED LTPS डिस्‍प्‍ले होगा, जो एक कर्व्‍ड पैनल होगा। दावा है कि डिस्‍प्‍ले में 1.5K रेजॉलूशन और 120 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट मिलेगा। 

Vivo S20 Pro में 50 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा दिया जा सकता है। बैक साइड में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल सकता है, जिसमें मेन सेंसर 50 मेगापिक्‍सल का Sony IMX921 सेंसर होगा। यह OIS को सपोर्ट करेगा। सेकंडरी लेंस 50MP का अल्‍ट्रा-वाइड लेंस होगा और तीसरा कैमरा 50 मेगापिक्‍सल का पेरिस्‍कोप टेलिफोटो कैमरा होगा, जो 3एक्‍स ऑप्टिकल जूम को सपोर्ट करता है। 

Vivo S20 Pro में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 9300 Plus प्रोसेसर दिया जा सकता है। यह फोन 90W फास्‍ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5500mAh की बैटरी को सपोर्ट कर सकता है। फोन में इन-डिस्‍प्‍ले फ‍िंगरप्रिंट सेंसर की सुविधा भी होगी। 

वहीं Vivo S20 में 50 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा होने की उम्‍मीद है। फोन में डुअल कैमरा सेटअप मिल सकता है, जिसमें मेन सेंसर 50 मेगापिक्‍सल का होगा और साथ में 8 मेगापिक्‍सल का एक और कैमरा दिया जाएगा। इसमें स्‍नैपड्रैगन 7 जेन 3 प्रोसेसर, 16 जीबी रैम मिलने की उम्‍मीद है। इंटरनल स्‍टोरेज 1 टीबी होगा। Vivo S20 में 90W की फास्‍ट चार्जिंग के साथ 6500mAh की बैटरी दी जा सकती है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  2. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  3. iPhone की कीमत में आ जएगी प्रीमियम कार! Duo के स्पेशल Caviar एडिशन की कीमत जानकर चौंक जाएंगे
  4. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  5. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  6. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  7. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  8. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  10. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  11. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  12. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  13. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone की कीमत में आ जएगी प्रीमियम कार! Duo के स्पेशल Caviar एडिशन की कीमत जानकर चौंक जाएंगे
  2. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  3. Lava ने सस्ता 5जी फोन Shark 2 Pro 5G किया 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ, कितनी है कीमत
  4. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  5. Nothing Headphone (1) Pro हुआ लॉन्च; ANC के साथ मिलेंगे एडवांस्ड ऑडियो फीचर्स, फुल चार्ज में चलेगा 68 घंटे!
  6. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  7. Oppo K14 Plus 5G भारत में आज 12 बजे होगा लॉन्च, 2 घंटे के लिए चलेगी Flash Sale; इतनी होगी कीमत
  8. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  9. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  10. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »