50MP फ्रंट कैमरा के साथ Vivo S18, S18 Pro देंगे दस्तक!, लॉन्च से पहले हुआ खुलासा

Vivo S18 में स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 प्रोसेसर दिए जाने की उम्मीद है और Pro वेरिएंट में Dimensity 9200  प्रोसेसर मिल सकता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 8 दिसंबर 2023 17:44 IST
ख़ास बातें
  • Vivo S18 और Vivo S18 Pro में एलईडी फ्लैश के साथ 50MP फ्रंट कैमरा होगा।
  • Vivo S18 Pro में Dimensity 9200 प्रोसेसर मिल सकता है।
  • Vivo S18 में स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 प्रोसेसर दिए जाने की उम्मीद है।

Vivo S17 Pro में 6.78 इंच की कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Vivo

Vivo S18 सीरीज चीनी बाजार में 14 दिसंबर को लॉन्च होने वाली है, जिसमें Vivo S18, Vivo S18e और Vivo S18 Pro शामिल हैं। वीवो की आगामी स्मार्टफोन सीरीज पहले ही कई बार टीजर के जरिए नजर आ चुकी है, जहां इसके स्पेसिफिकेशन और डिजाइन के बारे में पता चला। प्रीमियम मिड-रेंज सीरीज स्मार्टफोन में शानदार स्पेसिफिकेशंस होने की उम्मीद है। नए टीजर में Vivio S19 और Vivo S18 Pro के कैमरा स्पेसिफिकेशन का पता चला है। आइए Vivo S18 सीरीज के बारे में विस्तार से जानते हैं।

टीजर पोस्टर के अनुसार, Vivo S18 और Vivo S18 Pro दोनों में सॉफ्ट ड्यूल एलईडी फ्लैश के साथ 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। हालांकि, Vivo S18 Pro में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल वीसीएस सोनी IMX920 कैमरा मिलेगा। इसमें 50 मेगापिक्सल सैमसंग JN1 अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 12 मेगापिक्सल IMX663 टेलीफोटो कैमरा होगा। वहीं S18 Pro में एडजस्टेबल ऑरा एलईडी लाइट मिलेगी Vivo S18 सीरीज फोटोग्राफी एक्सपीरियंस को बेहतर करने के लिए ब्लू हार्ट AI मॉडल को शामिल करेगी। 


Vivo S18 सीरीज के अनुमानित स्पेसिफिकेशन


Vivo S18 सीरीज के बारे में बहुत सारी जानकारी पहले ही सामने आ चुकी है। Vivo S18 में स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 प्रोसेसर दिए जाने की उम्मीद है और Pro वेरिएंट में Dimensity 9200  प्रोसेसर मिल सकता है। कहा जाता है कि S18 और Pro दोनों वेरिएंट में शानदार अनुभव के लिए 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ कर्व्ड-एज OLED डिस्प्ले मिल सकती है। Vivo S18 में 80W फास्ट चार्जिंग और S18 Pro में 100W फास्ट चार्जिंग ऑप्शन मिलेगा। हाल ही में आए टीजर में पता चला कि Vivo S18 दो नए कलर ऑप्शन ब्लैक और ग्रे में आएगा।

Vivo S18e में Aura LED के साथ ड्यूल कैमरा मॉड्यूल मिल सकता है। इस फोन में 4800mAh की बैटरी दी जाएगी जो कि 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगी। इसकी मोटाई 7.69mm होगी। यह स्मार्टफोन क्लाउड गॉज व्हाइट, ग्लो पर्पल और स्टारी नाइट ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9000+

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-अल्ट्रापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2800x1260 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  2. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  2. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  3. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  4. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  7. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  8. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
  9. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  10. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.