108MP कैमरा और 50MP डुअल सेल्फी कैमरा के साथ आएगा Vivo S12 Pro! स्पेसिफिकेशन लीक...

बता दें, Vivo S12 सीरीज़ मौजूदा Vivo S10 सीरीज़ की सक्सेसर होगी, जो कि इस साल की शुरुआत में लॉन्च हुई थी। हाल ही में प्रो वेरिएंट के रेंडर्स ऑनलाइन लीक हुए थे, जिसमें डुअल सेल्फी कैमरा देखा जा सकता है।

108MP कैमरा और 50MP डुअल सेल्फी कैमरा के साथ आएगा Vivo S12 Pro! स्पेसिफिकेशन लीक...
ख़ास बातें
  • Vivo S12 सीरीज़ में मिलेंगे दो स्मार्टफोन
  • Vivo S12 Pro में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  • Vivo S12 सीरीज़ में मिल सकता है कर्व्ड डिस्प्ले
विज्ञापन
Vivo S12 Pro स्मार्टफोन के रेंडर्स हाल ही में लीक हुए थे, जिसके बाद अब फोन के स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी ऑनलाइन लीक हो गई है। लेटेस्ट लीक की मानें, तो वीवो एस12 प्रो फोन डुअल सेल्फी कैमरा के साथ दस्तक देगा। इसके साथ फोन में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। वहीं, फोन में मीडियाटेक डायमेंसिटी 1200 प्रोसेसर मिल सकता है। बता दें, Vivo S12 सीरीज़ मौजूदा Vivo S10 सीरीज़ की सक्सेसर होगी, जो कि इस साल की शुरुआत में लॉन्च हुई थी। हाल ही में प्रो वेरिएंट के रेंडर्स ऑनलाइन लीक हुए थे, जिसमें डुअल सेल्फी कैमरा देखा जा सकता है।

Gizmochina की लेटेस्ट रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि टिप्सटर Digital Chat Station ने Vivo S12 Pro स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन की जानकारी लॉन्च से पहले लीक की है। रिपोर्ट के मुताबिक, वीवो एस12 प्रो फोन में फुल-एचडी+ रिजॉल्यूशन वाला ओलेड डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसके साथ हाई-रिफ्रेश रेट मौजूद होगा। इसके अलावा, फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 1200 प्रोसेसर से लैस होगा। बता दें, Vivo S10 Pro फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 1100 प्रोसेसर से लैस था।

कथित रूप से फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 108 मेगापिक्सल का होगा, इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइंड लेंस और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा मिल सकता है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में दो कैमरे मिल सकते हैं, जिसमें एक 50 मेगापिक्सल का Samsung JN1 प्राइमरी कैमरा मिलेगा। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का सुपरवाइड लेंस स्थित होगा।

वीवो एस12 प्रो फोन की बैटरी की जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन यह बताया गया है कि इसमें 44 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  4. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  5. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  8. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  9. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
  10. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »