Vivo S1 होगा 7 अगस्त को भारत में लॉन्च: हमें यह है पता...

Vivo S1 स्मार्टफोन 7 अगस्त को भारत में लॉन्च किया जाएगा। आधिकारिक लॉन्च से आइए आपको वीवो एस1 की अनुमानित कीमत, स्पेसिफिकेशन और लॉन्च समय के बारे में जानकारी देते हैं।

Vivo S1 होगा 7 अगस्त को भारत में लॉन्च: हमें यह है पता...

Vivo S1 होगा 7 अगस्त को भारत में लॉन्च: हमें यह है पता...

ख़ास बातें
  • वीवो के इस फोन में तीन रियर कैमरे हैं
  • Vivo S1 में है नॉचलेस डिस्प्ले और पॉप-अप सेल्फी कैमरा
  • वीवो एस1 का लॉन्च इवेंट दोपहर 4:30 बजे शुरू होगा
विज्ञापन
Vivo S1 स्मार्टफोन 7 अगस्त को भारत में लॉन्च किया जाएगा। आधिकारिक लॉन्च से आइए आपको वीवो एस1 की अनुमानित कीमत, स्पेसिफिकेशन और लॉन्च समय के बारे में जानकारी देते हैं। याद करा दें की वीवो एस1 को मार्च में चीन में लॉन्च किया गया था और फिर पिछले महीने इसके ग्लोबल वेरिएंट को इंडोनेशिया में लॉन्च किया गया था। उम्मीद है कि इस ग्लोबल वेरिएंट को कल यानी 7 अगस्त को भारत में लॉन्च किया जा सकता है। वीवो एस1 की अहम खासियतों की बात करें तो इसमें तीन रियर कैमरे, 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फोन में जान फूंकने के लिए 4,500 एमएएच की बैटरी दी गई है।
 

वीवो एस1 की भारत में कीमत (अनुमान)

वीवो ब्रांड के इस हैंडसेट का लॉन्च इंवेट दोपहर 4:30 बजे शुरू होगा। वीवो एस1 की भारत में कीमत क्या होगी? इस संबंध में कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। इंडोनेशिया में हैंडसेट की कीमत IDR 35,99,000 (लगभग 17,800 रुपये) है। यह दाम 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। भारत में हैंडसेट की कीमत इसी के आसपास हो सकती है। कंपनी ने कुछ समय पहले इस बात से पर्दा उठाया था कि वीवो एस1 को 7 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा।
 

Vivo S1 specifications, features

वीवो एस1 ग्लोबल वेरिएंट एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित फनटच ओएस 9 पर चलता है। डुअल-सिम (नैनो) वीवो एस1 में 6.38 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। साथ में वाटरड्रॉप नॉच दिया गया है। हैंडसेट में मीडियाटेक हीलियो पी65 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं।

कैमरा सेटअप की बात करें तो वीवो का यह तीन रियर कैमरे के साथ आता है। पिछले हिस्से पर एफ/ 1.78 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ एफ/ 2.2 अपर्चर वाला वाइड-एंगल लेंस वाला 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और एफ/ 2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर है। फोन में एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।  

वीवो के इस स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है। कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई, ब्लूटूथ 5, यूएसबी ओटीजी, माइक्रो-यूएसबी और जीपीएस शामिल हैं। कंपनी ने 4,500 एमएएच की बैटरी दी है और इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। वीवो एस1 का डाइमेंशन 159.53×75.23×8.13 मिलीमीटर है और वज़न 179.5 ग्राम।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Vivo S1, Vivo, Vivo India
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  2. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  3. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  4. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  5. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  7. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  8. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  9. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  10. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »