भारत के स्मार्टफोन मार्केट में Vivo का दबदबा बरकरार, Oppo को मिला दूसरा रैंक 

मार्केट रिसर्च फर्म IDC की रिपोर्ट के अनुसार, तीसरी तिमाही में स्मार्टफोन्स की शिपमेंट्स 4.8 करोड़ यूनिट्स की रही हैं। यह वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 4.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 17 नवंबर 2025 18:02 IST
ख़ास बातें
  • Vivo ने इस मार्केट में अपने पहले स्थान को बरकरार रखा है
  • Motorola ने वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 52.4 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की है
  • Apple के iPhones की सेल्स 25 प्रतिशत से अधिक बढ़ी है

अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple के iPhones की सेल्स 25 प्रतिशत से अधिक बढ़ी है

देश का स्मार्टफोन मार्केट में तीसरी तिमाही में चार प्रतिशत से ज्यादा बढ़ा है। चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Vivo ने इस मार्केट में अपने पहले स्थान को बरकरार रखा है। यह लगातार सातवीं तिमाही है जिसमें Vivo ने सबसे अधिक हैंडसेट्स की शिपमेंट की है। दूसरे स्थान पर चीन की ही Oppo है। 

मार्केट रिसर्च फर्म IDC की रिपोर्ट के अनुसार, तीसरी तिमाही में स्मार्टफोन्स की शिपमेंट्स 4.8 करोड़ यूनिट्स की रही हैं। यह वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 4.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। यह पांच वर्षों मे्ं तीसरी तिमाही में स्मार्टफोन्स की सबसे अधिक सेल्स है। इसमें फेस्टिव सीजन में डिमांड में बढ़ोतरी और स्मार्टफोन कंपनियों की ओर से दिए गए ऑफर्स का बड़ा योगदान है। Vivo ने लगातार सातवीं तिमाही में अपना पहला स्थान बरकरार रखा है। स्मार्टफोन्स के मार्केट में Oppo ने दक्षिण कोरिया की Samsung को पीछे छोड़कर दूसरा रैंक हासिल किया है। Oppo को अपने ऑफलाइन नेटवर्क को मजबूत करने और डिस्ट्रीब्यूटर्स को इंसेंटिव देने से अपनी सेल्स बढ़ाने में मदद मिली है। 

इस मार्केट में Motorola ने वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 52.4 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की है। अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple के iPhones की सेल्स 25 प्रतिशत से अधिक बढ़ी है। तीसरी तिमाही में कंपनी ने लगभग 50 लाख आईफोन्स की शिपमे्ंट की है। देश में एपल का के लिए सेल्स के लिहाज से यह सबसे अच्छा तिमाही प्रदर्शन है। एपल का iPhone 16 सबसे अधिक बिकने वाला मॉडल रहा है। कंपनी की कुल शिपमेंट्स में iPhone 16 की हिस्सेदारी लगभग पांच प्रतिशत की है। हाल ही में लॉन्च की गई एपल की iPhone 17 सीरीज का कंपनी की तिमाही सेल्स में 16 प्रतिशत का योगदान है। 

तीसरी तिमाही में स्मार्टफोन्स का एवरेज सेलिंग प्राइस बढ़कर 294 डॉलर (लगभग 26,000 रुपये) हो गया है। इससे मिड और प्रीमियम सेगमेंट में डिमांड बढ़ने का संकेत मिला है। स्मार्टफोन्स के अफोर्डेबल सेगमेंट 100 डॉलर से कम (लगभग 8,800 रुपये) में लगभग 35 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इस सेगमेंट लगभग 35 प्रतिशत बढ़ा है और इसकी मार्केट में हिस्सेदारी बढ़कर लगभग 16 प्रतिशत की हो गई है। स्मार्टफोन्स की प्रीमियम कैटेगरी (400-600 डॉलर) में लगभग 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इस सेगमेंट में Samsung की Galaxy S24 सीरीज पर भारी डिस्काउंट से सेल्स बढ़ाने में आसानी हुई है। 


 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.