Vivo Nex 3 5G नए दमदार प्रोसेसर के साथ गीकबेंच पर लिस्ट

Vivo Nex 3 के स्टैंडर्ड वेरिएंट में स्नैपड्रैगन 855+ चिपसेट दिया गया है, जबकि नए वेरिएंट को क्वालकॉम के लेटेस्ट प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट के साथ देखा गया है, जो 5G कनेक्टिविटी सपोर्ट के साथ आता है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 27 फरवरी 2020 11:34 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Nex 3 का स्टैंडर्ड वेरिएंट Snapdragon 855+ चिपसेट के साथ आता है
  • फोन को अब स्नैपड्रैगन 865 चिपसट के साथ देखा गया है
  • गीकबेंच पर वीवो नेक्स 3 5जी एंड्रॉयड 10 और 8 जीबी रैम के साथ लिस्टेड है

Vivo Nex 3 5G का स्टैंडर्ड वेरिएंट स्नैपड्रैगन 855+ चिपसेट के साथ आता है

Vivo Nex 3 5G को सितंबर में चीन में लॉन्च किया गया था और पिछले कुछ समय से अफवाह है कि कंपनी इस वेरिएंट के एक अपग्रेड मॉडल पर काम कर रही है। फोन को पिछले महीने TENAA सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया था और अब उसी मॉडल नंबर को गीकबेंच पर भी देखा गया है। इस फोन को वीवो नेक्स 3 5जी फोन का अपग्रेड वेरिएंट माना जा रहा है। फोन की लिस्टिंग से पता चला है कि यह स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट पर काम करेगा। बता दें कि कंपनी ने वीवो नेक्स 3 को स्नैपड्रैगन 855+ चिपसेट के साथ लॉन्च किया था।

आगामी Vivo Nex 3 5G के इस अपग्रेड वेरिएंट को मॉडल नंबर V1950A के साथ गीकबेंच पर देखा गया है। यह वही मॉडल नंबर है जिसे पहले टीना पर देखा गया था। गीकबेंच लिस्टिंग से पता चलता है कि फोन एंड्रॉयड 10 पर चलेगा और 8 जीबी रैम के साथ आएगा। इस स्मार्टफोन को "कोना"  कोडेनम के एक चिपसेट के साथ देखा गया है, जो काफी हद तक क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट के कोडनाम होने का दावा करता है। इस ऑक्टा-कोर प्रोसेसर की बेस फ्रिक्वेंसी 1.80 गीगाहर्ट्ज़ है।

इसी मॉडल नंबर की TENAA लिस्टिंग से यह पता चला था  कि इस वेरिएंट का डिजाइन स्टैंडर्ड मॉडल जैसा होगा। यह भी माना जा रहा है कि फोन केवल ज्यादा दमदार प्रोसेसर के साथ आएगा और इसके अलावा इसमें और पिछले वर्ज़न में किसी प्रकार का बदलाव नहीं होगा। अन्य स्पेसिफिकेशन के मामले में यह फोन वीवो नेक्स 3 के स्टैंडर्ड वेरिएंट जैसा ही होगा।

दोनों लीक से यह भी पता चलता है कि Vivo Nex 3 5G मॉडल को केवल प्रोसेसर के साथ अपग्रेड कर कंपनी इसे जल्द ही बाजारों में फिर से लॉन्च करना चाहती है। वीवो ने अपनी iQoo रेंज के साथ भी कुछ ऐसा ही किया था, जहां iQoo Neo को पिछले साल स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट के साथ पेश किया था और फिर बाद में इसे Snapdragon 855 चिपसेट के साथ Vivo iQoo Neo 855 के नाम से पेश किया था।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.89 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2256 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  3. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.