Vivo S6 जल्द होगा लॉन्च, Vivo ने ज़ारी किया टीज़र

Vivo S6 फोन Vivo S5 का ही अपग्रेड वर्ज़न है, जो 5जी क्षमता के साथ आएगा। इसके अलावा फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765 प्रोसेसर भी होने का अनुमान है।

Vivo S6 जल्द होगा लॉन्च, Vivo ने ज़ारी किया टीज़र

Vivo S6 फोन Vivo S5 का ही अपग्रेड वर्ज़न है

ख़ास बातें
  • वीवो एस6 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765 प्रोसेसर हो सकता है
  • इस महीने के अंत तक Vivo लॉन्च कर सकती है वीवो एस6
  • Vivo S6 के संबंध में कंपनी का टीज़र ज़ारी
विज्ञापन
Vivo जल्द ही Vivo S6 को चीन में लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने यह जानकारी चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Weibo पर दी। वीबो पर ज़ारी टीज़र से पुष्टि हुई है कि वीवो एस6 में 5जी सपोर्ट होगा। वीवो एस6 स्मार्टफोन कब लॉन्च होगा? इसके स्पेसिफिकेशन क्या-कुछ होंगे? इस बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की गई है। रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी इस महीने के अंत में Vivo S6 5G को लॉन्च कर सकती है। गौर करने वाली बात है कि कंपनी ने इस हफ्ते ही अपने घरेलू मार्केट में Vivo Nex 3S 5G को भी लॉन्च किया था।

Vivo द्वारा साझा टीज़र में पूछा गया है कि "क्या आप फास्ट स्पीड के लिए तैयार हैं?' और यह फोन 'स्ट्रॉन्ग परफॉर्मेंस' और 'डुअल-मोड 5जी' के साथ आएगा। इसका मतलब है कि यह फोन एसए और एनएसए दोनों ही नेटवर्क पर 5जी को सपोर्ट करेगा। Vivo S6 फोन Vivo S5 का ही अपग्रेड वर्ज़न है, जो 5जी क्षमता के साथ आएगा। इसके अलावा फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765 प्रोसेसर भी होने का अनुमान है। हालांकि, कुछ प्रमाणित नहीं है। एक अन्य रिपोर्ट का दावा है कि वीवो एस6 में सैमसंग एक्सीनॉस प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जा सकता है।

Vivo S5 की पहचान अपने फ्रंट कैमरे से थी। हम उम्मीद कर सकते हैं कि वीवो एस6 भी सक्षम फ्रंट कैमरा सेटअप के साथ आ सकता है। अब, यह जान लेना भी जरूरी है कि यह सब अनुमानित बातें है, वीवो एस6 से जुड़ी ज्यादा जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

दूसरी तरफ, Vivo ने चीनी मार्केट में Vivo Nex 3S 5G लॉन्च कर दिया है। नाम से ही प्रतीत होता है कि यह फोन Vivo Nex 3 का ही अपग्रेड वर्ज़न है, जो पिछले साल लॉन्च हुआ था। वीवो नेक्स 3एस 5जी के 8 जीबी + 256 जीबी वेरिएंट की कीमत CNY 4,998 (लगभग 50,000 रुपये) है। वहीं, इसके 12 जीबी + 256 जीबी मॉडल का दाम CNY 5,298 (लगभग 53,000 रुपये है)। यह फोन तीन रंगों के विकल्प में मिलेगा- स्काई ब्लू, ब्लैक और ऑरेंज। फोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है जिसका अपर्चर एफ/1.8 होगा। इसके साथ 13 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा और 13 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस दिया गया है, जो 20x डिजिटल जूम को सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा है, एफ/2.0 अपर्चर के साथ। 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.44 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4100 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.89 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2256 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.89 इंच
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2256 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo, Vivo S6, Vivo S6 Teaser, Vivo S6 Launch
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. हैंडहेल्ड गेमिंग का सीन पलटने आ रहा भारतीय स्टार्टअप ARC! Qualcomm से मिलाया हाथ, जल्द आएगा X1 डिवाइस
  2. AI से रोज बात करते हैं? कहीं आप भी तो नहीं बन रहे रोबोट, नई रिसर्च उड़ा देगी होश!
  3. Instagram पर AI Profile वालों के लिए बुरी खबर, Meta ने बदले नियम, रीच पर हो सकता है असर!
  4. URBN के इस नए 25,000mAh Power Bank में मिलेगा 100W आउटपुट, एक साथ फास्ट चार्ज होंगे कई फोन; जानें कीमत
  5. ₹18,999 में लॉन्च हुए थे, अब ₹34,999 तक पहुंची कीमत; प्राइस हाइक लिस्ट में Vivo T5x 5G और iQOO Z11x 5G की एंट्री
  6. iPhone 16 सबसे कम दामों पर मिल रहा, आईफोन 18 के लॉन्च से पहले सीधी ₹18 हजार की बचत
  7. Apple लॉन्च करने जा रही पहला फोल्डेबल! 48MP दो कैमरा के साथ iPhone Fold होगा सबसे महंगा? जानें खास बातें
  8. Poco X8 5G ने दी 50 मेगापिक्सल कैमरा, 8340mAh बैटरी के साथ दस्तक, कितनी है कीमत
  9. Poco F9 Pro, F9 Ultra लॉन्च, 200 मेगापिक्सल कैमरा के साथ 100W फास्ट चार्जिंग वाली बैटरी, जानें कीमत
  10. Apple 9 सितंबर को लॉन्च करने जा रहा iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max, बड़े अपग्रेड होने की उम्मीद
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »