Vivo Nex 2 (Vivo Nex Dual Screen Edition) के नए टीज़र ज़ारी, तस्वीरें भी आईं सामने

Vivo Nex 2 या Vivo Nex Dual Screen एडिशन के नए टीज़र सामने आए हैं। 11 दिसंबर को लॉन्च होने वाले वीवो के इस स्मार्टफोन के टीज़र के लिए इस बार पोस्टर के साथ वीडियो का भी इस्तेमाल हुआ है।

Vivo Nex 2 (Vivo Nex Dual Screen Edition) के नए टीज़र ज़ारी, तस्वीरें भी आईं सामने
ख़ास बातें
  • Vivo Nex Dual Screen Edition की हैंड्स ऑन तस्वीरें सामने आईं
  • 11 दिसंबर को लॉन्च होगा Vivo Nex 2
  • दो डिस्प्ले और तीन रियर कैमरे होंगे इस वीवो स्मार्टफोन में
विज्ञापन
Vivo Nex 2 या Vivo Nex Dual Screen एडिशन के नए टीज़र सामने आए हैं। 11 दिसंबर को लॉन्च होने वाले वीवो के इस स्मार्टफोन के टीज़र के लिए इस बार पोस्टर के साथ वीडियो का भी इस्तेमाल हुआ है। नए टीज़र में बिना बेज़ल वाले फ्रंट डिस्प्ले, सेकेंडरी डिस्प्ले और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप को साफ-साफ दिखाया गया है। दूसरी तरफ, Vivo Nex Dual Screen Edition की हैंड्स ऑन तस्वीरें भी सामने आई हैं। इसका डिज़ाइन आधिकारिक पोस्टर में इस्तेमाल किए गए फोन के डिज़ाइन से मेल खाता है। वैसे, हमें इस फोन के लिए बहुत लंबा इंतज़ार नहीं करना है।

वीवो नेक्स 2 ऊर्फ वीवो नेक्स डुअल स्क्रीन एडिशन की झलक हमें वीबो पर ज़ारी किए गए पोस्टर से मिली है। इसमें सर्कुलर मॉड्यूल में दो रियर कैमरे नज़र आ रहे हैं। दायीं तरफ फ्लैश मॉड्यूल नज़र आ रहा है और इसके दायीं ओर तीसरा लेंस है। ऐसा प्रतीत होता है कि सर्कल सेकेंडरी डिस्प्ले तक जाता है। गौर करने वाली बात है कि सेकेंडरी डिस्प्ले का मुख्य काम फ्रंट कैमरे से छुटकारा दिलवाना है। इस तरह से यूज़र रियर कैमरे को ही सेल्फी लेने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। सेल्फी लेने में रियर डिस्प्ले मदद करता है। वीडियो टीज़र को भी वीबो पर ही अपलोड किया गया था। इससे कोई ठोस जानकारी नहीं सामने आती है।

वीबो पर ओफोन नाम के एक ब्लॉगर ने हैंड्स ऑन इमेज साझा किए हैं। इसमें हैडंसेट के दो कलर वेरिएंट नज़र आ रहे हैं। यह पर्पल ग्रेडिएंट और ब्लू ग्रेडिएंट कलर रंग में मिलता है। फोटो में इस फोन को Vivo Nex के बगल में दिखाया गया है। हमें पता चलता है कि Vivo Nex Dual Screen Edition स्मार्टफोन थोड़ा छोटा और पतला है। टॉप पर 3.5 एमएम हेडफोन जैक और निचले हिस्से पर यूएसबी टाइप-सी जैक साफ-साफ नज़र आ रहा है। इन तस्वीरों के बारे में सबसे पहले जानकारी GSMArena ने दी।
 
vivo

पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, Vivo Nex Dual Screen edition या Vivo Nex 2 स्मार्टफोन में 10 जीबी रैम और 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज होगी। याद रहे कि कंपनी ने वीवो नेक्स 2 के लिए रजिस्ट्रेशन लेना शुरू कर दिया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo Nex, Vivo Nex 2, Vivo Nex Dual Screen, Vivo
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »