Vivo iQoo स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन लीक, नया टीज़र ज़ारी

वीवो का सब-ब्रांड iQoo अपने पहले स्मार्टफोन के पक्ष में माहौल बनाने के लिए प्रमोशन का हथकंडा आजमा रहा है। अब तक इस फोन के कई अहम स्पेसिफिकेशन टीज़र के ज़रिए सार्वजनिक हो चुके हैं।

Vivo iQoo स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन लीक, नया टीज़र ज़ारी
ख़ास बातें
  • Vivo iQoo ब्रांड के पहले फोन में तीन रियर कैमरे होंगे
  • Vivo iQoo स्मार्टफोन को चीनी रेगुलेटर वेबसाइट TENAA पर लिस्ट किया गया
  • 12 जीबी रैम से लैस होगा होगा वीवो आइको ब्रांड का स्मार्टफोन
विज्ञापन
वीवो का सब-ब्रांड iQoo अपने पहले स्मार्टफोन के पक्ष में माहौल बनाने के लिए प्रमोशन का हथकंडा आजमा रहा है। अब तक इस फोन के कई अहम स्पेसिफिकेशन टीज़र के ज़रिए सार्वजनिक हो चुके हैं। अब कंपनी ने इस फोन के पिछले हिस्से की झलक दिखाई है। टीज़र से यह भी पता चला है कि इस फोन में तीन रियर कैमरे होंगे। 1 मार्च को लॉन्च किए जाने से पहले Vivo iQoo स्मार्टफोन को चीनी रेगुलेटर वेबसाइट TENAA पर लिस्ट किया गया है जिसे फोन के सारे स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक हो गए हैं।

ताज़ा टीज़र वीवो आइको के आधिकारिक वीबो अकाउंट टीज़र से ज़ारी किया गया है। टीज़र से साफ है कि फोन को कम से कम दो रंग में पेश किया जाएगा- ब्लू और रेड। यह भी पता चला है कि फोन में तीन रियर कैमरे होंगे। इसके साथ एलईडी फ्लैश मॉड्यूल होगा। वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दायीं तरफ होंगे। इसके अलावा बायीं तरफ एआई से लैस डिजिटल असिस्टेंट के लिए बटन होगा।

Vivo iQoo के बारे में और कोई नई जानकारी साझा नहीं की गई है। दूसरी तरफ, Vivo V1824A मॉडल की दो लिस्टिंग से कई स्पेसिफिकेशन का खुलासा हुआ है। दावा किया जा रहा है कि यह पहला iQoo फोन होगा। TENAA वेबसाइट से स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक हो गए हैं। यहां गोल्ड कलर वेरिएंट का भी ज़िक्र है। लिस्टिंग के मुताबिक, फोन में तीन रियर कैमरे हैं। 13 मेगापिक्सल, 12 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल सेंसर्स दिए गए हैं। फोन में 12 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर भी है।

इसके अलावा फोन को एंड्रॉयड पाई के साथ लिस्ट किया गया है। इसमें 6 जीबी/ 8 जीबी/ 12 जीबी रैम दिए जाएंगे। इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी/ 256 जीबी वेरिएंट होंगे। iQoo फोन में 6.41 इंच फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले होगा।

इससे पहले Vivo iQoo में 4,000 एमएएच की बैटरी की जानकारी दी गई थी। यह 44 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, एनएफसी, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और सुपर एचडीआर कैमरा टेक्नोलॉजी से लैस होगा।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo, Vivo iQoo, iQoo
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Maruti Suzuki ने e Vitara के लॉन्च के पहले महीने में बेची 2,200 यूनिट्स
  2. भारत से स्मार्टफोन्स के एक्सपोर्ट पर भारी पड़ सकता है ईरान का संकट
  3. Samsung Galaxy A27 5G में मिल सकता है Adreno 710 GPU, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Ola Electric की जोरदार रिकवरी, मार्च में बिक्री 150 प्रतिशत बढ़ी
  5. मेघालय के पहाड़ों पर सैटेलाइट से मिलेगा इंटरनेट! Starlink और सरकार के बीच हुई डील
  6. AI सर्च में आगे रहना है तो ब्रांड्स को क्या करना होगा? ये प्लेटफॉर्म आएंगे काम
  7. 1 अप्रैल से बदले ट्रैवल रूल्स, बिना e-Arrival Card एंट्री हो सकती है स्लो, जानें पूरा प्रोसेस
  8. Apple ने इन डिवाइसेज का सपोर्ट बंद किया, क्या लिस्ट में आपका भी है?
  9. Redmi Note 15 SE 5G में मिलेगी 5,800mAh की बैटरी, भारत में 2 अप्रैल को होगा लॉन्च
  10. PAN कार्ड के लिए ऑनलाइन कैसे करें आवेदन, जानें स्टेप बाय स्टेप पूरी प्रक्रिया
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »